सर्बानंद सोनोवाल: पीएम मोदी जी के प्रयास से आज दुनिया के प्रत्येक देश में भारत की पारंपरिक चिकित्सा पहुंच रही है

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के पंजाबी बाग में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के मुख्यालय में धन्वंतरी भवन के चौथे खंड की नींव रखी। भवन निर्माण कार्य डेढ़ साल के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

सोनोवाल ने भूमिपूजन के बाद भारत की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि, “आज विश्व के सभी देशों में आयुर्वेद पहुंच चुका है। केन्या की पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा ने अपनी बेटी की आंखों की रोशनी के इलाज के लिए भारत की यात्रा की। आयुर्वेदिक उपचार से उनकी आंखों की रोशनी सिर्फ तीन हफ्तों के भीतर ही बहाल हो गई

इससे पहले केन्या की पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा कई अन्य देशों से अपनी बेटी की आंखों का ईलाज करा चुकिं थी, किंतु उन्हें कोई भी फायदा नहीं हुआ था। बेटी की आंखों की रोशनी लौटने के बाद उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया साथ ही आयुर्वेद को दुनिया भर में फैलाने का प्रधानमंत्री जी से आग्रह भी किया।“

उन्होंने आगे कहा कि, हम चाहते है कि भारत की जो अमूल्य संस्कृति सदियों से थी, हमें अपनी इस आमूल्य संस्कृति को अपनी युवा पीढ़ी को सिखाना और बताना चाहिए। जिससे की उन्हें पता हो कि हमारे पूर्वजों, ऋषियों और मुनियों ने हमारे देश को मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन किस प्रकार समर्पित कर दिया।”

केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास करने से पहले परिसर में बने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा लगाए गए आयुष स्टॉल का जायजा भी लिया। भूमि पूजन करने के ठीक बाद मंत्री ने बिल्डिंग के प्लान को काफी बारीकी से समझा।