11 मई 2026, नई दिल्ली/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण राज्य में नई भाजपा सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत होगा। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने आज से पश्चिम बंगाल में अपने काम को आगे बढाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के साथ संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया और कहा कि “हमारे पास बहुत जिम्मेदारियां हैं। हमें लोगों के लिए काम करना है।”
साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के नारों के बीच अपने नये मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं ने 207 कमलों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता लोकेट चटर्जी ,सौमित्र खान सहित कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।




