11 मई 2026, नई दिल्ली: “महिला समृद्धि योजना को धरातल पर उतारने के लिए दिल्ली सरकार ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल पूरी तरह तैयार कर लिया है। जून के पहले हफ्ते से ये पोर्टल शुरू करने की सरकार की कोशिश है क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने महिला समृद्धि योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट मे 5,100 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया था। लेकिन उस समय डेटा पूरी तरह से तैयार नहीं था इसे जल्द पूरा करना था इसलिए इस काम में देरी हो रही थी। अब ये माना जा रहा है कि जून से ये काम शुरू होगा ।साथ ही सरकार इस योजना का नाम बदल कर “दिल्ली लक्ष्मी योजना” भी कर सकती है। इसके तहत हर वो महिला जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जो सरकार के इस रजिस्ट्रेशन के सभी नियम व शर्तों को पूरा करती है उसे इसका लाभ मिल पायेगा। अभी तक ऐसी 17 लाख महिलाओं को चिन्हित किया गया है।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
हालांकि दिल्ली में रहने वाली हर महिला को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मिलने वाली घनराशि यानि कि 2500 रूपये सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे जो गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आती हैं। साथ ही उन्के पास दिल्ली का आधार कार्ड होना भी आवश्यक होगा। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग लागू करेगा। जो मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है।
पिछले साल मार्च में इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन भी किया गया था। जिसमें कई कैबिनेट मंत्री शामिल थे। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना है और उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।




