लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल डाला; 5 किसानों की मौत, इलाके में तनाव

उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बड़ी घटना में मंत्री का विरोध कर रहे किसानों के ऊपर भाजपा नेता के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे अभी तक 5 किसानों की मौत होने की खबर है। इलाके में जबरदस्त तनाव है और कुछ वाहनों में आगजनी की भी खबर है। वहां धारा 144 लगा दी गयी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे अमानवीय बताते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रियंका गांधी कल लखीमपुर खीरी जा रही हैं और किसानों के परिजनों से मिलेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का विरोध कर रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने किसानों को धमकाया था। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे अभय मिश्र मोनू पर किसानों को गाड़ी से कुचल दिया। कुछ किसान संगठनों ने गोलीबारी करने का आरोप भी लगाया है।

काफिले के एक वाहन के किसानों को रोंदने पर बवाल हुआ। हादसे के बाद किसान गुस्से से भर गए हैं और वहां बहुत ज्यादा तनाव है। लखीमपुर खीरी के डीएम अरविंद चौरसिया ने घटना की पुष्टि की है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पांच किसानों की मौत हो गई है।

घटनास्थल पर हालात बहुत तनावपूर्ण बने हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के नेता लखीमपुर पहुंच रहे हैं। इससे आशंका बन रही है कि वहां तनाव और बढ़ सकता है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कल लखीमपुर खेरी जा रही हैं और वे किसानों के परिजनों से मिलेंगी।

हजारों की संख्या में किसान वहां पहुंचे हुए हैं। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे अभय मिश्र मोनू पर किसानों को गाड़ी से कुचल दिया। कुछ किसान संगठनों ने गोलीबारी करने का आरोप भी लगाया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घट्न को लेकर कहा – ‘जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है. लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद !’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट – ‘ भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा  है। उन्होंने किसानों पर गाड़ी चढ़ाने को क्रूर कृत्य बतया है। यादव ने कहा कि कि कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है।