तहलका का बड़ा स्टिंग ऑपरेशन; फिक्स होते हैं आईपीएल और डीपीएल के मैच?

Tehelka Magazine
Tehelka magazine

“क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं है; यह अनिश्चितता, धैर्य और नैतिकता का एक ऐसा जीवंत मंच है, जो इंसान के चरित्र और समाज के संघर्षों को पूरी शिद्दत से आईने की तरह दिखाता है।”

सी.एल.आर. जेम्स (C.L.R. James)

फटाफट क्रिकेट के मुरीद। एक सच जानने के लिए तैयार हो जाएं। खबर पढ़कर आप चौंक जाएंगे। तहलका पत्रिका का पन्ना दर पन्ना जब आप पलटते जाएंगे तो पता चलता जाएगा कि कैसे क्रिकेट के इस फटाफट स्वरूप को सटोरियों का ग्रहण लग गया। कैसे पूर्व रणजी प्लेयर ने स्नैप चैट के जरिए लंदन में बैठे बुकी को हर मैच की सूचना देने के ऐवज में 60 लाख रूपए में सौदा किया।