कांग्रेस की 40 प्रतिशत महिलाओं के टिकट की घोषणा से उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज

जैसे –जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश की सियासत में नये–नये समीकरण बनकर ऊभर रहे है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। प्रदेश में महिलाओं के टिकट को लेकर अन्य राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गर्इ है।

बतातें चलें, प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने रात-दिन एक किया हुआ है। इसी के तहत प्रियंका गांधी ने लखनऊ में जैसे ही घोषणा कि वह महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देंगी । ताकि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के साथ-साथ अहम् भूमिका हो सकें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, कांग्रेस ने प्रदेश में लम्बे समय तक सत्ता चलायी है। उसी के आधार पर यहां की जनता आज मान रही है कि जो शासन कांग्रेस ने चलाया है। वो अन्य राजनीतिक दलों ने नहीं चलाया है।

भाजपा, सपा और बसपा के शासन काल में जनता दुखी रही है। लेकिन कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है। जो प्रदेश में रोज़गार दें सकती है। महगांई से छुटकारा दिला सकती है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोक सकती है। जबकि अन्य दलों के नेताओं का कहना है कि महिलाओं को सम्मान और पार्टी में भागीदारी सभी दल देतें है। रहा सवाल 40 प्रतिशत का तो अन्य दल इससे भी अधिक टिकट दें सकतें है।

जानकारों का कहना है कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति का अपना अलग ही मिजाज है। यहां की जनता नेताओं के वादे और घोषणाओं पर कम विश्वास करती है। और बाकि तो आने वाले समय ही तय करेगा कि किस राजनीतिक दल पर जनता विश्वास करती है।