Home Blog Page 424

राज्यसभा में पास हुआ ‘समान नागरिक संहिता’ विधेयक, विपक्ष की रोकने की मांग खारिज

समान नागरिक संहिता निजी विधेयक शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद किरोड़ीलाल मीणा द्वारा पेश किए गए इस विधेयक पर सदन में बवाल के बीच पारित कर दिया गया।

जबकि कांग्रेस, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस के विपक्षी सदस्यों ने विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि यह देश में प्रचलित सामाजिक ताने-बाने और विविधता में एकता को नष्ट कर देगा।

वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने इसे रोकने के विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया है। और बाद में इसे 23 के मुकाबले 63 मत से पारित कर दिया गया।

विपक्षी दलों के विरोध के बीच उच्च सदन में बहस गरमाने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूछा कि इसे क्यों पेश नहीं किया जा सकता?

आपको बता दें, शुक्रवार को राज्यसभा में ‘द यूनिफॉर्म सिविल कोड इन इंडिया बिल, 2020’ पेश किया गया। और भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक समान नागरिक संहिता की तैयारी और पूरे भारत में इसके कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय निरीक्षण और जांच समिति के गठन और निजी सदस्य के कार्य के दौरान उससे जुड़े मामलों के लिए विधेयक पेश करने की अनुमति मांगी।

सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष के बारे में ट्विटर पर कुछ नहीं लिखना चाहिए- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को ट्विटर पर उनके यानी स्पीकर के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर सांसदों को आगाह किया है। और सभी सांसदों को ऐसा करने से मना किया हैं।

ओम बिरला ने कहा कि सांसदों को बोलने का अवसर न मिलने पर वे ट्विटर पर शिकायत करने लगते हैं कि स्पीकर ने उन्हें वक्त या बोलने का मौका नहीं दिया। हालांकि उन्होंने किसी भी सांसद का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि, “मेरा इतना सा आग्रह है, कि मैं सब सदस्यों को (सदन में) बोलने का मौका देता हूं… लेकिन कर्इ माननीय सदस्य ट्विटर पर बहुत जल्दी लिख देते हैं कि स्पीकर उन्हें बोलने का मौका नहीं देते.. कम से कम इसका ध्यान रखें कि ट्विटर पर कभी स्पीकर के बारे में न लिखें..अच्छा होगा..”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल के दौरान अपनी बात कहते हुए किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन यह टिप्पणी उन्होंने उस वक्त की गर्इ जब कुछ ही समय पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़ा कोई मुद्दा उठाया था।

पीएम मोदी के खिलाफ फर्जी ट्वीट के मामले में टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले फिर गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता साकेत गोखले को मोरबी पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया हैं। गोखले को जमानत मिलने के कुछ घंटों के बाद ही गिरफ्तार कर गुजरात मे मोरबी ले जाया गया हैं।

टीएमसी नेताओं का एक दल गोखले के समर्थन में मोरबी जा रहा हैं। साकेत गोखले के समर्थन में मोरबी जाने वाले नेताओं में डोला सेन, खलीलुर रहमान, असित कुमार, डॉ शांतनु सेन और सुनील कुमार मंडल शामिल हैं।

वहीं डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाते हुए कहा कि साकेत गोखले को बिना किसी नोटिस या वारंट के गिरफ्तार किया गया हैं उन्हें मंगलवार को भी पीएम मोदी के खिलाफ एक फर्जी ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर कहा कि, “SHOCKER #Break @SaketGokhale @AITCofficial जमानत मिलने के बाद भी गुजरात पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हैं। 8 दिसंबर को रात 8.45 बजे फिर से गिरफ्तार किया गया। जब वह अहमदाबाद में साइबर पुलिस थाने से निकल रहा था, पुलिस टीम बिना नोटिस/वारंट के उसे गिरफ्तार कर रही है और उसे अज्ञात स्थान पर ले जा रही है। निंदनीय ”

बता दें, गुजरात पुलिस ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने जाली दस्तावेजों में आरोप लगाया कि पुल हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए। गोखले को गुरुवार की रात जयपुर से पीएम मोदी की यात्रा पर किए गए एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था। जिसमें कहा गया था कि, “आरटीआर्इ से पता चला है कि पीएम की मोरबी यात्रा में 30 करोड़ रुपये खर्च हुए”, इसे सरकार की तथ्य-जांच इकाई द्वारा फर्जी के रूप में चिन्हित किया गया था।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल की बड़ी जीत, शिवपाल यादव सपा में शामिल

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की बड़ी जीत के बीच दिवंगत मुलायम सिंह यादव के नाराज रहे भाई शिवपाल यादव गुरूवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) का सपा में विलय कर दिया है।

चुनाव से पहले शिवपाल ने डिंपल की बड़ी जीत की जब भविष्यवाणी की थी उसी समय यह लगने लगा था कि वे अखिलेश यादव का आग्रह मानते हुए सपा और परिवार में लौट सकते हैं। अब आज शिवपाल यादव की पार्टी के सपा में विलय को स्वीकार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को सपा का झंडा प्रदान किया।

शिवपाल यादव ने इसके बाद ट्विटर प्रोफाइल पर भी अपना इंट्रो बदल दिया और अपनी पहचान समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर लिख दी। याद रहे शिवपाल ने कुछ साल पहले सपा परिवार से नाराजगी के चलते खुद की अपनी पार्टी बना ली थी।

विलय के बाद शिवपाल ने ट्वीट में कहा – ‘मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों और कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता के डिंपल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।’

शिवपाल ने आगे कहा – ‘अब जो भी चुनाव होगा, हमारा पूरा परिवार एक होकर ही लड़ेगा। हमारी बहू (डिंपल) एक बड़ी जीत की ओर इसलिए अग्रसर है, क्योंकि पूरा परिवार एक होकर लड़ा।

गुजरात में भाजपा बंपर जीत के साथ सत्ता में लौटी, हिमाचल में कांग्रेस का परचम

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए सर्वाधिक सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 156 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली हैं। वहां कांग्रेस वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दौहराने में नाकाम रही और सिर्फ 17 सीटों पर उसकी बढ़त हैं। उधर पहाड़ी राज्य हिमाचल में कांग्रेस ने भाजपा के ‘रिवाज़ बदलों’ के नारे को फेल करते हुए 40 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया हैं। वहां भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं। गुजरात में भाजपा विधायक दल 12 दिसंबर को अपने नेता का चुनाव करेगा जबकि हिमाचल में कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं की हैं।

गुजरात के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है भाजपा प्रदेश के चुनाव में रेकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेगी। भाजपा वहां 156 सीटों पर जीत दर्ज कर रही हैं जबकि कांग्रेस 17 और पहली बार विधानसभा के चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं।

गुजरात में भाजपा ने राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले 1985 में माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थी। अब ये रिकॉर्ड टूट गया हैं। वहां के नतीजों से साफ जाहिर है कि आप कांग्रेस को कुछ हद तक नुकसान पहुंचाने में सफल रही हैं क्योंकि उसने 10 फीसदी से ज्यादा मत हासिल किए हैं भले उसे सीटें सिर्फ 4 ही मिली। कांग्रेस ने करीब 26 प्रतिशत मत हासिल किए हैं जो उसके पिछली बार के 42 प्रतिशत से 16 प्रतिशत कम हैं।

हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटें जीत कर सपष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी के तीन बड़े नेता प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल शिमला पहुंचे हैं। यहां यह बताना दिलचस्प है कि कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, जिनका शिमला में घर भी हैंं, ने संभाली थी। कांग्रेस ने इस चुनाव में पुरानी पेंशन लागू करने को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। इसके अलावा पार्टी ने अपने दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह को अपने प्रचार के पोस्टरो प्रमुख्ता से रखा था। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल में पार्टी की जीत पर प्रदेश कांग्रेस को बधार्इ दी है।

राज्य में अब सबकी नजर इस बात पर टिक गयी हैं कि वहां कौन मुख्यमंत्री बनता हैं। इस पद की दौड़ में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ विधायक हर्षवर्धन सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को आगे माना जा रहा हैं। हालांकि आखिरी समय में कोर्इ और नाम भी सामने आ सकता हैं।

इस बीच दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गुजरात की जीत को लेकर पार्टी की बैठक अब से कुछ देर बात होने जा रही हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। संभावना है कि मोदी इसमें गुजरात की जनता का आभार जताऐंगे। उधर गुजरात में भाजपा जबकि हिमाचल में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टियों की जीत की खुशी में जश्न मना रहे हैं।

 

 

 

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई हैं। और शुरुआती रूझान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं।

बता दें निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार साढ़े नौ बजे तक की गिनती में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को 6,853 मतों के साथ पहले नंबर पर थे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के अशोक पींचा 3,862 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ हो गई थी। वोटों की गिनती चूरू के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारी ने आगे बताया कि, मतगणना स्थल पर दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। एक कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और दूसरे में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा वोटों की गिनती करवाई जा रही हैं। और प्रत्येक कक्ष में दस-दस मतगणना टेबल लगाई गई हैं, जिन पर 15 राउंड में गणना पूरी होगी।

सोमवार को इस विधानसभा सीट पर 72.09 मत प्रतिशत रहा था। यह सीट कांग्रेस नेता और विधायक भंवर लाल शर्मा के लंबी बीमारी के चलते 9 अक्टूबर को हुए निधन के बाद खाली हुई थी। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,89,843 मतदाता हैं।

कांग्रेस ने इस सीट पर भंवर लाल शर्मा के बेटे अनिल कुमार जबकि भाजपा ने इस सीट पर पूर्व विधायक अशोक को उतारा था। साथ ही इस सीट पर अन्य आठ उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लालचंद, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम और स्वतंत्र उम्मीदवार सुभाष चंद्रा, विजय पाल सिंह शेओरन, उमेश साहू, प्रेम सिंह और सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित हैं।

आपको बता दें, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के फिलहाल 107 विधायक, भाजपा के 71 और आरएलपी के 3 विधायक हैं। सीपीआई (एम) और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एक हैं।

एमसीडी चुनाव में बड़ी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा आई लव यू टू दिल्ली

दिल्ली नगर निगम के चुनावों में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक शक्ति प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल ने शहर के नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मांगा है।

केजरीवाल ने कहा कि, “हमें भ्रष्टाचार खत्म करना है, हमें दिल्ली को साफ करना है..जिन लोगों ने हमें वोट दिया मैं उनका शुक्रगुजार हूं। जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, हम उनकी चिंताओं को पहले दूर करेंगे।“

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि, “इस शानदार जीत के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद और सभी को बहुत-बहुत बधार्इ। अब हम सभी को मिलकर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाना हैं। ”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, हमें नेगेटिव राजनीति नहीं करनी है। और आज दिल्ली वालों ने साबित किया है कि स्कूल व अस्पताल से वोट मिलता है। यदि हम गाली गलौज करते रहेंगे तो देश की तरक्की कैसे होगी? देश की तरक्की तो मुद्दों से होगी ना जो आम आदमी पार्टी उठा रही है। दिल्ली के लोगों ने देश के अंदर बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि पॉजिटिव राजनीति करो, नेगेटिव राजनीति मत करो।

उन्होंने आगे कहा कि, अब हम सबको मिलकर काम करना है मेरी सबसे अपील है कि सभी पार्टियों के कैंडिडेट को जीत की बधाई देना चाहता हूं। और अब हम सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी हैं। इसमें मैं भाजपा का भी सहयोग चाहता हूं और कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं।

जनता से कहना चाहता हूं कि हमें वोट देने के लिए धन्यावाद। जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया सबसे पहले उनका काम ही करेंगे। मैं पीएम से भी दिल्ली को ठीक करने के लिए आशीर्वाद चाहता हूं। दिल्ली को साफ करना है और इसमें सबकी ड्यूटी लगेगी।“

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को आई लव यू टू… कहते हुए कहा कि, इतनी बड़ी जीत, इतनी शानदार जीत जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव और परिवर्तन के लिए दिल्ली के लोगों को बधार्इ। दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की जिम्मेदारी भी हमें दे दी। और जो भी जिम्मेदारी उन्होंने हमें दी है हम उसे पूरा करेंगे। आपको प्यार और विश्वास का ऋण चुका नहीं पाऊंगा।“

महंगाई से चिंतित आरबीआई ने रेपो रेट 0.35 फीसदी बढ़ाया, कर्जदारों को लगा बड़ा झटका

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ौतरी की है। महंगाई को देखते हुए आरबीआई ने यह इजाफा किया है। इस फैसले से रेपो रेट 5.90 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है। इसका असर कर्ज चुकाने वालों पर पड़ेगा और होम लोन, ऑटो और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा की। बता दें ब्याज दरों पर फैसले के लिए 5 दिसंबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक चल रही थी।

याद रहे सितंबर में हुई बैठक में ब्याज दरें 5.40 फीसदी से बढ़कर 5.90 फीसदी  किया गया था। आज की बैठक में 6  में से 5 सदस्यों ने दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट किया। अगले 12 महीने तक महंगाई 4 फीसदी से ऊपर रहने की संभावना है जिससे तय लक्ष्य से ऊपर रहने के आसार हैं।

वित्त वर्ष 2023 में महंगाई दर अनुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार रहने की संभावना है। ग्रामीण मांग में सुधार देखने को मिल रहा है। बैंक क्रेडिट में 8 महीने से डबल डिजिट में आ गया है और वित्त वर्ष 2023 में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी किया है।

केंद्रीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कटौती कर दी है। वहीं मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत दर यानी रेपो रेट  में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नया रेपो रेट मौजूदा 5.90 फीसदी से बढ़कर अब 6.25 प्रतिशत हो गया है।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वित्त वर्ष 2023 के लिए सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि के अनुमान को 7 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी पर कर दिया है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसदी रह सकती है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा को झटका, आप की निर्णायक बढ़त

दिल्ली नगर निगम के लिए हुए चुनाव में भाजपा को झटका देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने निर्णायक बढ़त बना ली हैं। अभी तक के रूझानों के मुताबिक पार्टी 132 सीटों पर आगे चल रही हैं। ये बढ़त यदि नतीजो में तबदील होती है तो उसको पूर्ण बहुमत मिलना तय हैं। आप कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया हैं।

भाजपा को 100 से 102 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के 10 सीटों के आस-पास सिमटने की संभावना हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जो सुबह ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए थे ने पार्टी की जीत को केजरीवाल की नीतियों की जीत बताया हैं।

उधर भाजपा ने कहा है कि वह एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनता के मुद्दों को उठाएगी। बता दें पिछले चुनाव में, जब दिल्ली में तीन नगर निगम थे भाजपा तीनों पर काबिज थी। कांग्रेस जिसने पिछले चुनाव में 28 सीटें जीती थी को काफी नुकसान पहुंचा हैं।

नतीजो से जाहिर होता है कि आप पार्टी ने कांग्रेस के वोट बैंक पर तो डाका डाला ही हैं वह सत्तारूढ़ भाजपा का वोट खीचनें में भी सफल रही हैं। निश्चित ही आप पार्टी के लिए यह बड़ी जीत हैं। इससे पहले एक्जिट पोल में भी आप को जीतते हुए दिखाया गया था।

 

सभी राजनीतिक दलों के सदस्य सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग दें, मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्ष सहित सभी दलों की सदस्यों का आह्वान किया कि वे संसद में सत्रों में खुलकर हिस्सा लें ताकि देश की जनता के मुद्दों पर चर्चा हो सके। उन्होंने कहा भारत को जी-20 का नेतृत्व मिलना बहुत बड़ी बात है।

शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया के लोगों से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा कि को सदन में पहली बार आए हैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा उनकी चर्चा में भागीदारी सुनिश्चित की जानी छाईए। यह तभी संभव है जब सदन सुचारू रूप से चले।

मोदी ने कहा कि हाल में वे सभी दलों से सांसदों से मिले हैं और सभी ने कहा कि  सदन में हल्ला नहीं होना चाहिए क्योंकि उससे उनका काफी नुकसान होता है। युवा संसद भी यही चाहते हैं क्योंकि सदन में हो-हल्ला होने से उन्हें सीखने का अवसर नहीं मिलता।

पीएम ने कहा – ‘लोकतंत्र में इसकी जरूरत है कि सदन ठीक से चले। मुद्दों पर बात हो। मुझे सभी सदस्यों ने कहा मिलकर मुद्दों पर बात होनी चाहिए।’ मोदी ने कहा कि विपक्ष के सदस्य भी शिकायत करते हैं कि बोलने का अवसर नहीं मिलता। हमारा नुकसान होता है।

पीएम ने कहा – ‘हमारे सांसदों की वेदना को समझें। उनके अपने विकास के लिए देश के विकास में उनके सामर्थ्य को जोड़ने के लिए उनके तजुर्बे का देश को लाभ मिले, इसके लिए सदन का सही तरीके से चलना जरूरी है। लोकतंत्र के लिए भी जरूरी है। सत्र को और अधिक प्रोडक्टिव बनाएं इसके लिए काम हो, सभी सदस्यों से मेरी यही अपील है।’