लेफ्टिनेंट जनरल N S Raja Subramani होंगे भारत के नए CDS, वाइस एडमिरल Krishna Swaminathan बने सेना प्रमुख

सुब्रमणि 30 मई के बाद संभालेंगे देश की तीनों सेनाओं के समन्वय की जिम्मेदारी। और वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने ये महत्वपूर्ण सूचना शनिवार सुबह दी है।

Lt Gen NS Raja Subramani | Image Source: PIB
Lt Gen NS Raja Subramani | Image Source: PIB

9 मई 2026, नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे वर्तमान CDS जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। नियुक्ति के साथ ही वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं। वे फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे सेना के उप प्रमुख और केंद्रीय कमान के प्रमुख की अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उन्होंने देश के पश्चिमी और उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों और इकाइयों का नेतृत्व किया है। रक्षा मामलों और रणनीतिक संचालन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने 31 जुलाई 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के 34 वें फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की जगह नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे जो 31 मई को सेवा निवृत हो रहे हैं।