7 मई 2026, नई दिल्ली: अवैध और सहायक दस्तावेजों के यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों की बुकिंग में अनियमितताओं का पता चलने के बाद मध्य रेल ने विदेशी पर्यटक (एफटी) कोटा के दुरुपयोग के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। 4 फरवरी 2026 को संगमित्रा एक्सप्रेस में कुछ भारतीय यात्री विदेशी पर्यटकों के लिए अनिवार्य दस्तावेजों के बिना एफटी कोटा टिकटों पर यात्रा करते हुए पकडे गये। जिसको देखते हुए भविष्य में होने वाली बुकिंग्स का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि 24 अप्रैल 2026 से 11 जून 2026 तक के लिए 31 ट्रेनों में मध्य रेलवे के 174 पीएनआर एफटी कोटा के तहत जारी किये गये थे
असलियत का पता लगाने के लिए चेकिंग स्टाफ द्वारा विशेष जांच की गई तो पता चला कि एफटी कोटे के दुरूपयोग से बुक किए गये 39 पीएनआर पाए गये हैं।कुल 121 यात्रियों को अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उन पर मौजूदा नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया गया और जुर्माने के रूप में 3,56,916 रुपये वसूले गए। यात्रियों को बर्थ पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जिन्हें बाद में RAC/प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को आवंटित कर दिया गया।
फिलहाल इन बुकिंग में किसी अधिकृत बुकिंग एजेंट का हाथ तो नहीं है इसका पता लगाने के लिए IRCTC से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है। एफटी कोटे के तहत अनधिकृत बुकिंग में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान के लिए जांच जारी है। फिलहाल मध्य रेलवे की यात्रियों से अपील है कि जिस कोटे से वो अपनी टिकट बुक कर रहे हैं उसकी जांच के लिए अपना पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज वो यात्रा करते समय अपने साथ रखें। अयोग्य कोटे से टिकट बुक करना दंडनीय अपराध है ।




