Brigade Ground बना अभेद्य किला, तैनात होंगे 4000 जवान

नौ मई को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे...

बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत, शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी... Pic Credit : Asianetnews
बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत, शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी... Pic Credit : Asianetnews

तहलका ब्यूरो।

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड पूरी तरह तैयार है। नौ मई को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे मैदान को 30 सेक्टरों में बांटा गया है और करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।