शिवपाल और अखिलेश के बीच सियासी जंग में मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश के साथ रहे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश की सियासत में भाजपा का दबदबा दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। क्योंकि भाजपा के विरोधियों में जो दमदार नेता हुआ करते थे। वो अब खुद भाजपा का दामन थामने को मजबूर है। इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के कद्दावर नेताओं से मिलकर ये साफ मैसेज दे दिया है। कि अब वे शीघ्र ही भाजपा में जा सकते है।
शिवपाल यादव ने समान नागरिक कानून संहिता की बात कह कर भाजपा का समर्थन किया है। बताते चलें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिवपाल सिंह यादव की आपस में बन भी रही थी। दोनों के नेताओं के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर मीडिया में सामने आती रही है।लेकिन इन खबरों को तो तब विराम लगा जब शिवपाल सिंह यादव की तरफ से खुलकर न सही पर इशारों में इशारों में ये मैसेज दिया है कि अब वो भाजपा के साथ जा सकते है।
चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच सियासी जंग के बीच सपा के संस्थापक व मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अखिलेश के साथ रहे। अखिलेश का साथ न छो़ेडे। सपा की राजनीति के जानकार अमलेन्द्र सिंह का कहना है कि अगर शिवपाल यादव भाजपा के साथ जाते है तो आने वाले दिनों में कई सपा के नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते है।क्योंकि उत्तर प्रदेश की सियासत में बदलते जातीय समीकरण को देखते हुए आने वाले दिनों में अन्य दलों से भी नेता भाजपा में जाने की फिराक में है।क्योंकि दलबदलु टाइप के नेता तो सत्ता के करीब रहकर ही अपनी राजनीति और अस्तित्व को बनाकर चलते है।