रिया चक्रवर्ती और दो अन्य को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत, शोविक को नहीं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले के बाद ड्रग्स केस में एनसीबी की तरफ से गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गयी है। बुद्धवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें यह जमानत मिल गयी है, हालांकि उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिली है। रिया के साथ दो और लोगों को भी जमानत मिली है। रिया की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

रिया के साथ शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, ज़ैद विलात्रा और अब्देल बासित परिहार जेल में हैं। अब रिया के साथ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जमानत मिल गयी है।

पहले रिया को सुशांत सिंह की हत्या के मामले में ही कई टीवी चैनलों की डिबेट्स में लपेटने की कोशिश की गयी थी, जिसके बाद इस तरह के ‘मीडिया ट्रायल’ की कड़ी शब्दों में निंदा हुई थी। बहुत से लोगों का कहना था कि किसी को इस तरह बिना सबूतों के इस तरह हत्या के मामले में नहीं घसीटना चाहिए। हालांकि, जैसे ही जांच शुरू हुई यह मामला ड्रग्स रॉकेट के मामले में बदल गया।

इसके बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया।  हालांकि, अब उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। रिया की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को हालाँकि, कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

बता दें इससे पहले सत्र न्यायालय ने मंगलवार को रिया और शौविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। रिया की न्यायिक हिरासत मंगलवार को समाप्त हो रही थी। हालांकि, रिया की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। याद रहे बॉलीवुड ड्रग केस की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है।