बिहार चुनाव में जेडीयू 122, भाजपा 121 सीटों पर लड़ेंगे, चिराग पासवान को लगाई भाजपा ने कड़ी ‘फटकार’

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल और भाजपा ने सीटें बांट ली हैं। इस चुनाव में जेडीयू 122 और भाजपा 121 सीटों पर लड़ेंगे। इन्हीं सीटों में से यह दल  सहयोगियों को सीटें देंगे। बिहार विधनसभा में कुल 243 सीटें हैं। इसकी घोषणा कुछ देर पहले भाजपा-जेडीयू ने साझी प्रेस कांफ्रेंस में की। भाजपा ने साफ़ कर दिया है कि चिराग पासवान एनडीए के साथ तभी माने जायेंगे जब वे  नेतृत्व मानेंगे।

इस बीच भाजपा ने एलजेपी के नेता चिराग पासवान को कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को मानेगा, वहीं एनडीए का साथी माना जाएगा। एक दिन पहले ही चिराग ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की तारीफ़ की थी और उन्हें छोटा भाई कहा था।

बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्य नेताओं के साथ एक साझी प्रेस कांफ्रेंस की और इन सीटों के अलावा अन्य मसलों पर बताया। जेडीयू अपने हिस्से की 121 सीटों में से जीतन राम मांझी को 7 सीटें देगी।

उधर भाजपा ने केंद्र में अपनी सहयोगी एलजेपी के नेता चिराग पासवान को कड़ी फटकार लगाई है। चिराग ने कल ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी अलग से चुनाव लड़ेगी। हालांकि, आज भाजपा ने कहा जो नीतीश कुमार का नेतृत्व मानेगा वहीं एनडीए माना जाएगा। इससे यह तय हो गया है कि बिहार चुनाव से ऐन पहले एनडीए टूट गया है।