रिपोर्ट: भुखमरी के मामले में भारत की हालत पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से भी खराब

पांच ट्रिलियन इकॉनमी की मोदी सरकार के दावों के बीच ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 के आंकड़े भारत को बड़ा झटका देने वाले दिख रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत भुखमरी के मामले में पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और यहाँ तक कि म्यांमार से भी खराब स्थिति में पहुँच गया है। नई रिपोर्ट में भारत को ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में 121 देशों में से 107वें स्थान पर दिखाया गया है। इसमें श्रीलंका 54वें, पाकिस्तान 99वें और बांग्लादेश 84वें स्थान पर हैं। उधर यह रिपोर्ट आने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर करारा हमला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक सूची में भारत दक्षिण एशियाई देशों में से सिर्फ युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से बेहतर है। पड़ोसी देशों में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार सभी भारत से बेहतर हैं और उनका क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2022 की सूची में भारत काफी नीचे की श्रेणी में है। भारत 121 देशों की सूची में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले साल 2021 में भारत की रैंकिंग 101 थी।

भारत को पांच से कम स्कोर के साथ 17 देशों को सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच स्थान दिया गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत से नीचे के देशों में जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम, कांगो के प्रतिनिधि, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, यमन जैसे देश शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया सहित 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।

इस बीच यह रिपोर्ट आने के बाद पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा – ‘मोदी सरकार के आठ साल में 2014 के बाद से भारत का स्कोर खराब हुआ है। हिंदुत्व, हिंदी थोपना और नफरत फैलाना भूख की दवा नहीं है।’ बता दें मोदी सरकार ने पिछले साल आई रिपोर्ट को यह कहकर खारिज कर दिया था कि यह ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खाती।