नवजोत सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा

कांग्रेस संगठन में मिलेगी जिम्मेबारी, या बन सकते हैं पीपीसीसी प्रमुख

महकमा बदलने से नाराज चल रहे पंजाब के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने किये मंत्रिमंडल के  फेरबदल में उनका महकमा बदल दिया था। माना जाता है कि वे इससे प्रसन्न नहीं थे।

”तहलका” की जानकारी के मुताबिक लोगों में जबरदस्त पैठ रखने वाले लोकप्रिय नेता सिद्धू को संगठन में कोइ बड़ी जिम्मेबारी दी सकती है या पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सिद्धू ने रविवार दोपहर अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे का कोइ कारण  नहीं बताया है। पिछले लोक सभा चुनाव में सिद्धू ने कांग्रेस के लिए देश भर में चुनाव प्रचार किया था। हालांकि वे पंजाब काम ही प्रचार करने आये।

यह माना जाता है कि उनकी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से ज्यादा नहीं पटती। इसी कारण सीएम ने उनका महकमा भी पिछले फेरबदल में बदल दिया था। हालांकि सिद्धू ने नए महकमे का प्रभार एक महीने तक संभाला ही नहीं। इसे देखते हुए आलाकमान उन्हें  कांग्रेस संगठन में कोइ बड़ी जिम्मेबारी दे सकती है।

सिद्धू को राहुल-प्रियंका का बेहद करीबी नेता माना जाता है। पिछले महीने जब वे उनसे मिलने दिल्ली गए थे तो दोनों से उनकी मुलाकात हुई थी। अब देखना है कि उन्हें संगठन में क्या जिम्मेबारी मिलती है।