दिल्ली में विस्तारा के जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

दिल्ली में विस्तारा के एक जहाज की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उस समय जहाज में 146 लोग सवार थे। जहाज में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक जहाज में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई। अभी तक की ख़बरों के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस जहाज में 146 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक जहाज की खराबी महसूस करते ही पॉयलट ने इसकी इमजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया और इसकी सूचना एयरपोर्ट आथॉरटी को दी।