दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता ४.७

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम ७.०१ मिनट पर फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। यह झटके करीब ३-४ सेकंड तक महसूस किये गए जिसके बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ४.५ मापी गयी है और इसका केंद्र राजस्थान का अलवर था।

दिल्ली में लोगों ने अपने सामान को हिलते देखा। पिछले करीब तीन महीने से राजधानी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं।  तेज थे और कमसे काम ४ बार आये और लगातार ३-४ सेकंड तक रहे। झटकों का असर दिल्ली, नोयडा और गाजियाबाद में भी महसूस किये गए।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक यह झटके काफी तेज थे और करीब ३-४ सेकंड तक महसूस किये गए हैं। इनकी तीव्रता ४.५ मापी गयी है और इसका केंद्र राजस्थान का अलवर था। अभी किसी जानमाल के नुक्सान की कोइ खबर नहीं है। बाकी जानकारी का इंतजार है।