6 मई 2026,नई दिल्ली: भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय से 13 डिस्ट्रिक्ट के लिए 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये गाडियां दिल्ली भर में गर्मी के खिलाफ जंग करेंगी। क्योंकि इन गाडियों में वॉटर कूलर हैं, ओ आर एस के घोल के पैकेट्स हैं ,फर्स्ट एड भी है गम्छे भी हैं और गर्मियों में सर ढंकने के लिए टोपियां भी हैं जो चॉक चौराहे पर ख़डे लोगों को कामगार मजदूरों को दिये जायेंगे जो इसरो भरी गर्मी में काम करने को मजबूर हैं । साथ ही मजदूरों को 1 से 4 बजे तक का रेस्ट भी दिया है । इस तरह के आराम गर्मियों को देखते हुए हमने स्कूल के बच्चों और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को दिये हैं । इन यूनिट्स का उद्देश्य राजधानी के विभिन्न इलाकों में लोगों को तत्काल राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इन मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के माध्यम से लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही ORS के पैकेट वितरित किए जाएंगे और प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा प्रदान की जाएगी। लोगों को लू और तेज धूप से बचाव हेतु कॉटन के गमछे और कैप उपलब्ध कराए जाएंगे।
साथ ही, हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से अपील है कि इस भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें। और किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त करें

सरकार की इस पहल के तहत ये मोबाइल यूनिट्स उन क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी जहां गर्मी का असर अधिक है और लोगों को राहत की सबसे ज्यादा जरूरत है। यूनिट्स के माध्यम से लोगों को पीने का पानी, प्राथमिक उपचार और गर्मी से बचाव संबंधी सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते तापमान और हीटवेव के मद्देनजर सरकार पूरी तरह सतर्क है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन




