दिल्ली अध्यादेश सत्र पर फैसला संसद के मानसून सत्र में होगा- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा है कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर फैसला संसद के आगामी मॉनसून सत्र में होगा। अध्यादेश का विरोध सदन में होता है सदन के बाहर इसका इतना प्रचार नहीं किया जाता है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शायद यह पता होगा कि अध्यादेश का विरोध या समर्थन संसद के बाहर नहीं बल्कि संसद के भीतर किया जाता है।

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी उस समय आर्इ जब आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ उसे समर्थन देने का वादा नहीं किया तो ‘आप’ विपक्षी दलों की शुक्रवार को पटना में होने वाली बैठक से बाहर हो जाएगी।