डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को महामारी घोषित किया, भारत ने १५ अप्रैल तक तमाम वीजा रद्द किये

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर में कोरोना वायरस से बड़े पैमाने पर मौतों को देखते हुए बुधवार देर शाम इसे महामारी घोषित कर दिया है। उधर भारत ने १५ अप्रैल तक सारे वीजा रद्द करने की घोषणा की है और १३ मार्च रात १२ बजे से यह आदेश लागू हो जायेंगे।

भारत ने जो आदेश बुधवार देर शाम जारी किया है उसके मुताबिक सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सिर्फ राजनयिकों को इसमें छूट रहेगी। यह आदेश १३ मार्च  रात १२ बजे से लागू हो जायेंगे। इस आदेश के बाद विदेशों से लोगों के भारत आने पर रोक रहेगी।

इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। इधर भारत सरकार के आदेश के बाद विदेशों से लोगों के भारत आने पर  रोक लगा दी गयी है। बस राजनयिकों को ही इस फैसले से छूट रहेगी। आदेश के मुताबिक १५ अप्रैल तक सभी वीजा रद्द किए गए हैं। यह आदेश १३ मार्च को रात १२ बजे से लागू हो जायेंगे।