केजरीवाल पर चौतरफा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविन्द केजरीवाल के ऊपर जो आरोप आप पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास द्वारा जो लगाये गये है। उससे दिल्ली की सियासत से लेकर देश की राजनीति में हडकंप मचा हुआ है।
पंजाब में 20 फरवरी और उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव पर काफी असर देखा जा रहा है। सियासत के जानकारों का कहना है कि राजनीति में कब कौन सा आरोप और कौन सी बात तूल पकड़ कर मुद्दा बन जाये ये कह पाना मुश्किल होता है।
मौजूदा समय में केजरीवाल पर चौतरफा हमला हो रहे है। पंजाब में आप पार्टी के पक्ष में कुछ माहौल बन रहा था। तो उत्तर प्रदेश में आप पार्टी को लेकर गंभाीरता से देखा जा रहा था। लेकिन अब माहौल बदला सा नजर आ रहा है। आप पार्टी के एक नेता ने तहलका संवाददाता को बताया कि इस तरह की आशंका जतायी जा रही थाी कि चुनाव के दौरान कुछ ऐसे में मामले सामने आ सकते है।
जिससे पार्टी को नुकसान पहुचांने के प्रयास किये जायेगें जो हो रहा है। आप पार्टी के नेता का कहना है कि  कांग्रेस और भाजपा के साथ पंजाब के वे राजनीति दल आज अरविन्द केजरीवाल पर हमला कर रहे है जिनसे उम्मीद नहीं थी। चौतरफा आरोपों के बीच आप पार्टी को चुनाव में काफी नुकसान हो सकता है। सबसे चौकाने वाली बात तो ये है कि दिल्ली  नगर निगम के चुनाव में जो माहौल बन रहा था। लेकिन अब मामला कुछ फिसलता हुआ नजर आ रहा है।
आप पार्टी के समर्थक जगबीर सिंह का कहना है कि कुमार विश्वास के आरोपों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऐसे आरोप तो लगते रहते है। लेकिन जनता के बीच जाकर अब खुद केजरीवाल  को बताना होगा कि  कुमार विश्वास -विश्वासघात की राजनीति कर रहे है। पंजाब की सियासत में अगर चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने से चूकते है। तो आने वाले अन्य राज्यों के चुनाव में आप पार्टी को काफी दिक्कत हो सकती है।