उतर भारत में भूकंप के झटके

राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम करीब ५.०९ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी जान माल के नुक्सान की जानकारी नहीं है। भूकंप की तीव्रता ६.८ बताई गयी है।

दिल्ली में लोगों ने घरों के पंखे हिलते देखे तो घबरा कर घरों से बाहर निकल आये। उत्तर भारत के कुछ और जगहों से भूकंप के झटके अहसूस किए जाने की खबर मिली है। दिल्ली एमसीआर में भूकंप के झटकों की जानकारी कन्फर्म हुई है।

अभी यह पता चला है कि भूकंप का केंद्र हिंदुकुश, अफगानिस्तान था। इसकी तीव्रता ६.८ बताई गयी है।