ईद पर भाई जान और ‘अफगान जलेबी’ का रंग!

अपने सल्लू मियां यानी सलमान खान के लिए ईद मुबारक बनती नज़र आ रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी फिल्म ‘भारत’ के नाम को बदलने और रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दी है। अब फ़िल्म ईद पर रिलीज होगी।

याचिका में फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा गया था कि, ‘फिल्म का नाम एम्ब्लेम्स एंड नेम्स एक्ट के सेक्शन 3 का उल्लंघन करता है। इस एक्ट के मुताबिक ‘भारत’ शब्द का प्रयोग आर्थिक कारणों के लिए नहीं किया जा सकता है।’ लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज़ कर दी।

भाई जान की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। ‘भारत’ में सलमान खान के अपोजिट में सल्लू की खास फैंड कटरीना कैफ है। दोनों की जोड़ी हिट और फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती है। हालांकि इस फिल्म में सलमान ने पहनले प्रियंका चोपरा को लीड रोल के लिए प्रपोज किया था लेकिन निक जोनस के प्यार में पागल पिगी चोप ने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। दरअसल प्रियंका और निक की शादी की डेट और ‘भारत’ की शूटिंग डेट दोनों क्लैश हो रही थी। सलमान ने प्रियंका को यह तक कह दिया था कि वह भारत की शूटिंग की डेट आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन प्रियंका नहीं मानी। जिसके चलते भाई जान प्रियांका पर चिढ़ गए थे और काफी जगह उन्होंने प्रियंका की खिंचाई करते रहे। खैर अब कैटरीना के साथ सल्लू की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर दस्तक दे रही है। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि ईद के मौके पर ‘भारत’ में ‘अफगान जलेबी’ एक दफा फिर क्या रंग दिखाती है?