आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जुड़े ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में उन्होंने शिरकत की।

इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में साझा की गर्इ है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा चलते-चलते बातें कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के सवाई माधोपुर इलाके में चर रही हैं।

आपको बता दें, भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को भारत के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी से शुरू हुई और यह देश के उत्तरी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर तक जाएगी। इस पूरी यात्रा का मार्गदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कर रहे हैं।

इस पूरी यात्रा के तहत लगभग 150 दिन में 3500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना होगा। और यह संभवत: अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर समाप्त होगी। अभी तक यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से तक हो चुकी है और यहां से होते हुए अब राजस्थान पहुंच चुकी हैं। राजस्थान के बाद यह अब हरियाणा में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की हैं। फिर चाहे वह फिल्म जगत से हो या कहीं और से। इस यात्रा में कई विपक्षी दलों के जाने-माने राजनेताओं के अतिरिक्त समाजसेवी मेधा पाटकर, स्वयंभू गॉडमैन नामदेव दास त्यागी (इन्हे कम्प्यूटर बाबा के नाम से भी जाना जाता है) साथ ही पेशेवर बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी शामिल हो चुके हैं।