तहलका की पड़ताल: क्रिकेट का फिक्सिंग नेटवर्क

- डीपीएल सट्टेबाजी घोटाले का पर्दाफाश, आईपीएल पर भी सवाल

क्रिकेट मैच फिक्सिंग का खेल पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फलफूल रहा है। भारत में मैच फिक्सिंग करने वालों की लंबी सूची है। तहलका एसआईटी ने अपनी इस रिपोर्ट में मशहूर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टूर्नामेंट में क्रिकेट फिक्सिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इसमें रणजी के एक पूर्व खिलाड़ी ने पैसे के बदले मैच से पहले प्लेइंग-11 की खास जानकारी देने की पेशकश की और मैचफिक्सिंग, स्पॉटफिक्सिंग, खिलाड़ियों के चयन और आईपीएल को लेकर चौंकाने वाले दावे किए। तहलका एसआईटी की रिपोर्ट :-
—–
3 अगस्त 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। इस दिन तहलका एसआईटी ने भारत में पहली बार सट्टेबाजी की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से अंदर की जानकारी का इस्तेमाल करके मैच फिक्सिंग घोटाले का पर्दाफाश किया। यह घटना दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 के तीसरे सीजन के सातवें मैच से जुड़ी है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया था। डीपीएल, आईपीएल के बाद भारत के सबसे प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है, जिसके टाइटल स्पॉन्सर गौतम अडानी हैं। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है और इस खेल ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई घोटाले देखे हैं, जिनमें मैच फिक्सिंग से जुड़े विवाद भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
लेकिन यह भारत में पहली बार है, जब तहलका एसआईटी ने एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को कैमरे पर डीपीएल के एक मैच के बारे में आधिकारिक टॉस से काफी पहले सट्टेबाजी के उद्देश्य से और पैसे के बदले अंदर की जानकारी साझा करते हुए पकड़ा है। इस तरह का आचरण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत अपराध है, विशेष रूप से अनुच्छेद 2.3.1 और 2.3.2 के तहत, जो प्रतिभागियों द्वारा अंदर की जानकारी के इस्तेमाल और उसे साझा करने से संबंधित हैं। तहलका एसआईटी की पड़ताल में पाया गया कि खिलाड़ी ने यह जानकारी केवल सट्टेबाजी के उद्देश्य से साझा की। उसने शुरुआत में 40 लाख रुपए की मांग की, लेकिन अंततः सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ।
‘मैंने 2025 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न के दौरान लंदन में बैठे सट्टेबाजों को स्नैपचैट के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में अंदर की जानकारी देकर पांच मैच फिक्स किए। मुझे प्रत्येक मैच के लिए 60 लाख रुपये मिले, यानी उन पांच मैचों के लिए कुल 3 करोड़ रुपये कमाए।’ -पूर्व रणजी खिलाड़ी रचित भाटिया ने तहलका के अंडरकवर रिपोर्टर को यह बात बताई।
‘मैं 2018-19 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान स्पॉट-फिक्सिंग में भी शामिल रहा। यह एक ऐसा टूर्नामेंट था, जिसमें मैंने खेला था। मैंने जानबूझकर दो वाइड गेंदें फेंकीं और सट्टेबाजों से प्रत्येक गेंद के लिए 8 लाख रुपए प्राप्त किए, जिससे मुझे कुल 16 लाख रुपए मिले।’ -रचित ने रिपोर्टर के सामने यह बात स्वीकार की।
‘इसके अलावा मैंने नागालैंड रणजी ट्रॉफी टीम में अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत भी दी थी और 2018-19 सत्र के दौरान रणजी में पदार्पण किया था।’ -उसने कहा।
‘अगर आप 2026 के आईपीएल में मैच फिक्स करना चाहते हैं, तो मुझे मेरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करवाना होगा। उसके चयनित होते ही मैच फिक्सिंग और स्पॉट-फिक्सिंग, दोनों संभव हो जाएंगे। आईपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग का रेट प्रति मैच एक करोड़ रुपए होगा। टॉस से पहले प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदर की जानकारी साझा करने के लिए प्रति मैच 60 लाख रुपए देने होंगे। यही खिलाड़ी इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में भी खेलेगा। वहां स्पॉट-फिक्सिंग और प्लेइंग इलेवन उपलब्ध कराने का रेट प्रति मैच 40 लाख रुपए होगा।’ -रचित ने तहलका को बताया।
‘वर्तमान में मैं राष्ट्रीय चयनकर्ता और कोच के रूप में काम करता हूं और स्थानीय छात्रों में से दिल्ली की एक स्कूल क्रिकेट टीम तैयार करता हूं, जो राष्ट्रीय स्तर के स्कूली टूर्नामेंटों में हिस्सा लेती है। मैं तीन आयु वर्गों- अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 का प्रबंधन करता हूं। दो अन्य चयनकर्ताओं के साथ मिलकर मैं दिल्ली की टीम का चयन करता हूं और एक बच्चे के चयन की कीमत 7 से 8 लाख रुपए के बीच है।’ -उसने हमारे रिपोर्टर को यह बात बताई।
मैच फिक्सिंग किसी भी खेल का सबसे काला अध्याय है और यह इसमें शामिल खिलाड़ियों की ईमानदारी और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है, जहां प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की पूजा करते हैं। हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस खेल से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है, जो कई लोगों के लिए धड़कन की तरह है। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेटरों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं।
इस तहलका के गुप्त अभियान में रचित भाटिया को पकड़ा गया, जो पूर्व रणजी खिलाड़ी और सट्टेबाज है। वह हमारे रिपोर्टर के साथ सौदेबाजी करते हुए कैमरे में कैद हुआ। हमारे रिपोर्टर ने खुद को एक (फर्जी) सट्टेबाज के रूप में पेश किया था। रचित ने रिपोर्टर को भरोसा दिलाया कि वह 2026 की दिल्ली प्रीमियर लीग टी-20 के मैचों के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन की अंदरूनी जानकारी 40 लाख रुपए के बदले सट्टेबाजी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराएगा। रचित ने रिपोर्टर को बताया कि उसका एक खिलाड़ी, जो उसका दोस्त है; 2026 की दिल्ली प्रीमियर लीग के सत्र में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेल रहा है। वह खिलाड़ी पैसे के बदले आधिकारिक घोषणा होने से कुछ घंटे पहले उसे अंतिम प्लेइंग इलेवन उपलब्ध कराएगा। रचित भाटिया ने यह दावा भी किया कि वह वर्तमान में राष्ट्रीय चयनकर्ता और कोच के रूप में काम कर रहा है तथा दिल्ली के स्कूलों से खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंटों में खेलने के लिए चुनता है।
जहां मैच फिक्सिंग के बारे में हम सभी जानते हैं कि इसमें मैच के परिणामों से छेड़छाड़ की जाती है, वहीं स्पॉट-फिक्सिंग में खेल के दौरान होने वाली किसी छोटी और विशेष घटना को तय किया जाता है, जैसे किसी खास नो-बॉल, वाइड या किसी ओवर में तय संख्या में रन बनना। हालांकि तहलका ने अपनी जांच में क्रिकेट में फिक्सिंग के एक नए प्रकार का पर्दाफाश किया है, जिसे ‘लाइन-अप लीक’ कहा जाता है। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, यह मैच फिक्सिंग के दायरे में आता है। इसमें किसी खास टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी आधिकारिक तौर पर बताए जाने से पहले ही पैसे के बदले सट्टेबाजों को दे दी जाती है, ताकि वे उस जानकारी के आधार पर सट्टा लगा सकें। इससे सट्टेबाजों को क्रिकेट मैचों को अवैध रूप से प्रभावित करने या उन्हें अपने हिसाब से तय करने का फायदा मिलता है। यह मैच फिक्सिंग और भ्रष्ट आचरण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भ्रष्टाचार-रोधी संहिता का उल्लंघन है, भले ही मैदान पर होने वाली किसी एक गेंद के साथ कोई छेड़छाड़ न की गई हो।
क्रिकेट में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से तहलका के रिपोर्टर ने दिसंबर 2025 में उत्तर दिल्ली स्थित ढाका क्रिकेट अकादमी में पूर्व रणजी खिलाड़ी रचित भाटिया से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रचित ने तहलका के रिपोर्टर को 2026 के आईपीएल और डीपीएल सत्रों में मैच फिक्स करने का अवसर देने की पेशकश की। रचित के अनुसार, यदि नीलामी के जरिए उसके खिलाड़ी मित्र का चयन 2026 की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हो जाता है, तो वह आधिकारिक रूप से जानकारी दिए जाने से कुछ घंटे पहले अंतिम प्लेइंग इलेवन की अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराएगा। वह यह अंतिम ग्यारह सीधे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे अपने मित्र से हासिल करेगा। रचित ने आगे बताया कि आईपीएल के बाद इसी तरह का काम डीपीएल में किया जाएगा, जहां यही खिलाड़ी खेल रहा होगा।
दिल्ली प्रीमियर लीग टी-20 दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाला एक ट्वेंटी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसका आयोजन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा किया जाता है और इसका पहली बार आयोजन 2024 में हुआ था।
रचित ने दावा किया कि वह टॉस से कुछ समय पहले आईपीएल और डीपीएल की प्लेइंग इलेवन की बेहद सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकता है। उसके अनुसार, टीम पहले बल्लेबाजी करती है या गेंदबाजी, इसके आधार पर दो संभावित संयोजन होंगे। उसने कहा कि डीपीएल की जानकारी पुष्ट होती है, जबकि आईपीएल की जानकारी कुछ हद तक नीलामी के परिणाम और इस बात पर निर्भर करती है कि उसके खिलाड़ी टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।
रिपोर्टर प्रति मैच भुगतान करने के लिए- आईपीएल के लिए 60 लाख रुपए और डीपीएल के लिए शुरुआत में 30 लाख रुपए सहमत होता है, जिसे बाद में बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दिया जाता है। दोनों भुगतान की व्यवस्था को लेकर बातचीत करते हैं और इस बात पर सहमति बनती है कि रिपोर्टर रचित को प्लेइंग इलेवन मिलने और उसकी जांच करने के बाद भुगतान करेगा। हालांकि पहले रचित शुरुआत में तत्काल भुगतान की मांग कर रहा था।
बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि इस लेन-देन को संचार के पारंपरिक माध्यमों से दूर रखा जाए। रचित जोर देकर कहता है कि बातचीत स्नैपचैट के माध्यम से होगी, फोन या व्हाट्सऐप पर कोई कॉल नहीं होगी और वह मैच से कुछ समय पहले टीमों की जानकारी भेज देगा। बातचीत के अंत में रचित नकद भुगतान की मांग करता है और स्पष्ट रूप से कहता है कि वह जेल में नहीं जाना चाहता, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे इस प्रस्तावित व्यवस्था की संवेदनशीलता और इसके गंभीर परिणामों की आशंका के बारे में जानकारी है।
रचितः ठीक है। और सुनाओ फिर।
रिपोर्टरः बस बढ़िया। अब बता तू, क्या कह रहा था?
रचितः मैं आपको यह कह रहा था कि अगर तो आपको वो चाहिए — प्लेइंग इलेवन — कुछ है काम की अभी भी?
रिपोर्टरः प्लेइंग इलेवन? बिल्कुल है।
रचितः बिल्कुल है?
रिपोर्टरः बिल्कुल है।
रचितः मैं आपको मोस्ट प्रॉबेबली 90 परसेंट है अभी। आज ऑक्शन है, एक तो वो होने दो। आईपीएल की किसी भी टीम की। मोस्ट प्रॉबेबली चेन्नई सुपर किंग्स की। प्लेइंग इलेवन टॉस से डेढ़ से दो घंटे पहले दूंगा।
रिपोर्टरः कन्फर्म्ड?
रचितः कन्फर्म्ड। 200 परसेंट।


रिपोर्टरः हर मैच की?
रचितः हर मैच की। ऑक्शन के बाद बताऊंगा आईपीएल की तो। डीपीएल की।
रिपोर्टरः 2026 के आईपीएल की बात कर रहा है ना?
रचितः जो अभी आने वाले सीज़न है, उन्हीं की बात कर रहा हूं। और डीपीएल की 200 परसेंट। मोस्ट प्रॉबेबली पुरानी दिल्ली 6 की टीम की। टॉस से एक से डेढ़ घंटा पहले…
रिपोर्टरः डीपीएल की कन्फर्म्ड है?
रचितः डीपीएल की कन्फर्म्ड है। पुरानी दिल्ली 6 की टीम में।
रिपोर्टरः ओके। तो होंगे तेरे प्लेयर कुछ उसमें?
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः बढ़िया।
रचितः तो अब आप यह बताओ, आप क्या करोगे इसमें? क्योंकि प्लेयर भी मांगेगा पैसा?
रिपोर्टरः देंगे सबको। लेकिन पैसा एडवांस होगा इसमें?
रचितः इसमें पैसा क्या होगा… बताता हूं आपको। शुरू के दो मैचों में, आप मेरे को ऑन द स्पॉट (पैसे) पकड़ाओगे। जब मैं आपको टीम दूंगा, आप मुझको पैसा दोगे। उसके बाद एडवांस। ये XXXXX जी हैं।
रिपोर्टरः इनके सामने बात हो जाएगी?
रचितः नहीं।
रिपोर्टरः अच्छा अच्छा….अच्छा! अब बताओ पेमेंट कैसे होगा?
रचितः अब आप मेरे को बताओ पर मैच आईपीएल का और डीपीएल का, प्लेइंग इलेवन, कितना दे सकते हो आप?
रिपोर्टरः एक्सपेक्टेशन बता?
रचितः आप पहले बताओ, फिर मैं इनका बताऊंगा।
रिपोर्टरः आईपीएल 60 लाख
रचितः पर मैच का बताओ।
रिपोर्टरः आईपीएल का पर मैच का 60 लाख। और डीपीएल मान ले 30, 30 लाख पर मैच….(फॉर इन्फो अबाउट) प्लेइंग इलेवन।
रचितः प्लेइंग इलेवन है ना। देखो..टू प्लेइंग इलेवन दूंगा मैं आपको। आजकल इम्पैक्ट प्लेयर वाला टंटा आ गया। बाय चांस टॉस में पहले बॉलिंग आती है उसकी प्लेइंग इलेवन अलग होगी। बाय चांस मेरी टीम की टॉस की पहले बैटिंग आती है उसकी प्लेइंग इलेवन अलग होगी।
रचित (कंटिन्यूज़): हर टीम की हर मैच की दो प्लेइंग इलेवन होंगी।
रिपोर्टरः ओके। बिल्कुल एक्यूरेट होगी?
रचितः एक से भी इधर उधर नहीं होगा। रेयर केस। ज़ीरो पॉइंट एक परसेंट का केस हो सकता है। टीम अनाउंस हो जाती है दो घंटे पहले। बस में हर प्लेयर को पता चल जाता है कौन खेलने वाला है। 0.8 परसेंट का चांस होता है कि सुबह सुबह जो आधे घंटे की ड्रिल्स होती हैं उसमें बंदा कुछ इंजर्ड हो जाता है। फिर ऑन द स्पॉट लास्ट सेकंड चेंज होता है। ये बहुत रेयर चांस होता है। फिर भी बता के चल रहा हूं….ऐसा हो सकता है।
रिपोर्टरः देख, सुन मेरी बात। तूने पेमेंट का पूछा था। पेमेंट में एक घंटे का गैप होगा।
रचितः मतलब?
रिपोर्टरः तू बोल रहा है ना ऑन द स्पॉट मैं पेमेंट लूंगा। तुम जैसे हम दोनों मिले, इसी एकेडमी में मिले….ठीक है? तू मुझे प्लेइंग इलेवन देगा।
रचितः मैं आपको मिलूंगा नहीं उस टाइम पर। आपको स्नैपचैट डाउनलोड कराऊंगा।


रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः स्नैपचैट पर मिलूंगा। स्नैपचैट एन्क्रिप्ट नहीं है।
रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः मैं आपको स्नैपचैट पर मिलूंगा।
रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः मैं आपसे मैच वाले दिन मिलूंगा नहीं।
रिपोर्टरः आईपीएल, डीपीएल दोनों?
रचितः दोनों।
रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः फोन पर बात नहीं करेंगे।
रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः व्हाट्सऐप पर कॉल नहीं होगी।
रिपोर्टरः ठीक है।
रंचितः सिर्फ एक आपको मैसेज आएगा मेरी तरफ से स्नैपचैट पर। बॉलिंग आई तो ये टीम, बैटिंग आई तो ये टीम।
रिपोर्टरः दोनों की दो दो?
रचितः हर टीम की दो टीम, एक टीम, मतलब मेरी जो टीम होगी, उसकी मैं आपको दो टीम भेज दूंगा। बॉलिंग फर्स्ट ये टीम, बैटिंग फर्स्ट ये टीम। टॉस हारे, जीते, मेरा उसका कोई मतलब नहीं है।
रिपोर्टरः चेन्नई सुपर टीम की बॉलिंग (फर्स्ट) की अलग होगी, बैटिंग (फर्स्ट) की अलग होगी?
रचितः अलग होगी। ठीक है अभी तो आईपीएल है नहीं है, आज ऑक्शन है। मेरा जो प्लेयर है, आज देखते हैं आज ऑक्शन में क्या होता है। ओके..ठीक है? डीपीएल का दो सौ परसेंट, डीपीएल की तो कोई बात ही नहीं है।
रिपोर्टरः दिल्ली 6 की?
रचितः पुरानी दिल्ली 6
रिपोर्टरः पुरानी दिल्ली 6। मतलब आईपीएल में यह है कि अगर तेरा प्लेयर नहीं आया, तो नहीं होगा।
रचितः तो नहीं हो पाएगा।
रिपोर्टरः यह तो आज ही पता लग जाएगा। कब तक बता देगा तू मुझे?
रचितः 8 बजे शाम को।
रिपोर्टरः ठीक है। और डीपीएल का कन्फर्म्ड है?
रचितः डीपीएल कन्फर्म्ड है। पर मैच मैं 40 लूंगा डीपीएल का।
रिपोर्टरः 40 लाख…आईपीएल ठीक है?
रचितः आईपीएल ठीक है।
रिपोर्टरः 60 (लाख) ठीक है। लेकिन एक घंटे का अंतर होगा।
रचितः हां। मतलब, आप क्या कह रहे हो, मैं आपको टीम दूंगा, उसके एक घंटे बाद, आप मेरे को चेक करके पेमेंट दोगे।
रिपोर्टरः हां, जब प्लेइंग इलेवन आ जाएगी मेरे पास। भाई तू मुझे डेढ़ घंटा 2 घंटा पहले देगा ना। ठीक है। तो चेक तो करना पड़ेगा ना मुझे।
रचितः ठीक है….ठीक है!
रिपोर्टरः डन।
रचितः पेमेंट कैश कराओगे? कैश ही कराना।
रिपोर्टरः चेक से, अगर ऑनलाइन लेना चाहो। ऑनलाइन ले लेना, मुझे क्या मतलब है?
रचितः मुझे मुझे जेल मत करवाओ! आप कैश करना।

निम्नलिखित बातचीत में रचित दावा करता है कि वह तीन से चार महीने तक लगातार मैच फिक्सिंग का अभियान चलाएगा। उसने रिपोर्टर को भरोसा दिलाया कि वह 2026 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैचों और 2026 की दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में पुरानी दिल्ली के सभी छह मैचों को फिक्स करने की कोशिश कर रहा है। उसकी योजना टॉस से पहले अंतिम प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी पैसे के बदले साझा करके ऐसा करने की है।
रचितः तीन चार महीने लगातार चलेगा….जो भी चलेगा कारनामा! ठीक है? बाई चांस, कोई टीम नहीं हो पाता तो मैं आपको सुबह ही बता दूंगा कि आज नहीं हो पाएगा। बहुत मुश्किल चांसेज़ हैं। पर सारे मैं ले के चल रहा हूं।
रिपोर्टरः चेन्नई सुपर किंग्स के सारे मैच ले के चल रहा है अभी?
रचितः मैं डीपीएल के सारे मैच ले के चल रहा हूं।

रचित भाटिया ने तहलका के गुप्त रिपोर्टर के सामने स्वीकार किया कि 2025 के सत्र के दौरान उसने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आईपीएल के पांच मैच फिक्स किए थे। उसने आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले अंतिम प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल की और उसे पैसे लेकर सट्टेबाजों के साथ साझा किया। रचित ने बताया कि उसे यह जानकारी टॉस से पहले अपने एक दोस्त से मिलती थी, जो सीएसके की टीम का खिलाड़ी था। रचित के अनुसार, उसने यह जानकारी स्नैपचैट के जरिए लंदन में मौजूद सट्टेबाजों के साथ साझा की और प्रत्येक मैच के लिए 60 लाख रुपए कमाए, यानी पांच मैचों के लिए कुल 3 करोड़ रुपए। जब दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के बारे में उससे सवाल किया गया, तो रचित ने कहा कि उसने 2025 में डीपीएल में फिक्सिंग नहीं की थी, लेकिन अब वह इसे टारगेट करने की योजना बना रहा है।
रिपोर्टरः ठीक है। तो यह इसी साल से हुआ, या पिछले साल भी था तेरा?
रचितः पिछले साल भी था।
रिपोर्टरः तो बताया क्यों नहीं तूने?
रचितः मेरे को नहीं याद हैं साब, मेरे से पूछो मत आप।
रिपोर्टरः पिछले साल आईपीएल में था? डीपीएल में? या दोनों में था?
रचितः पिछले साल आईपीएल में भी था।
रिपोर्टरः आईपीएल में भी था? अबे यार, फोन कर देता मेरे भाई। कुछ कमाया तूने?
रचितः हां।
रिपोर्टरः कितना?
रचितः बढ़िया कमा गया।
रिपोर्टरः कितना?
रचितः इतना ही, रेट इतना ही था।
रिपोर्टरः एक ही मैच किया है, बस?
रचितः नहीं, मैंने बताया है मैचेज सात सात। आपका मेरे को ध्यान से याद ही नहीं आया बस, अब क्या बताऊं आपको।
रिपोर्टरः तुझे क्या बताया था उसने पिछले साल?
रचितः प्लेइंग इलेवन।
रिपोर्टरः और इसी साल.. 25 में ना?
रचितः 25 में।
रिपोर्टरः प्लेइंग इलेवन बताई थी?
रचितः आईपीएल की, सीएसके की।
रिपोर्टरः कौन सी टीम?
रचितः खुद भी लगाए थे मैंने तो।
रिपोर्टरः पर तूने तो जीत ही लिया होगा, जब तेरे को प्लेइंग लाइन मालूम है।
रचितः बहुत जीता है।
रिपोर्टरः किसकी बताई थी, सीएसके की?
रचितः सीएसके की।
रिपोर्टरः पक्का? कितने मैच लगा लिए तूने?
रचितः लगाए मैंने पांच ही थे।
रिपोर्टरः 25 के, 2025 के। पांच का मतलब कि…
रचितः पता पांच के चले थे मेरे को।
रिपोर्टरः कितना हो गया? तीन करोड़ हो गया। तो मैंने सही बोला करोड़पति हो गया उसको। गलत थोड़ी बोला। सारे सही निकले?
रचितः सारे सही निकले।
रिपोर्टरः और दी किसको इन्फॉर्मेशन है?
रचितः वो तो पता ही था।
रिपोर्टरः दी किसको इन्फॉर्मेशन है?
रचितः भाई लंदन में रहते हैं। तो भाई के फ्रेंड हैं एक… उनको।
रिपोर्टरः तो वहां से चल रहा था कनेक्शन।
रचितः पागलपना है.. पागलपना है वहां पे तो। स्नैपचैट बेस्ट है।
रिपोर्टरः स्नैपचैट से?
रचितः कुछ भी रिकॉर्ड नहीं है।
रिपोर्टरः और डीपीएल की अभी किया तूने, पच्चीस का?
रचितः डीपीएल का नहीं किया मैंने।
रिपोर्टरः क्यों?
रचितः डीपीएल का इस बार करूंगा मैं।
रिपोर्टरः अच्छा डीपीएल में नहीं आईपीएल में था। और चौबीस वाले आईपीएल में, उसमें भी नहीं था?
रचितः नहीं, उसमें भी नहीं था।

जब रचित से पूछा गया कि क्या उसका खिलाड़ी आईपीएल और डीपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हो सकता है? तो रचित ने कहा कि वह 2026 के आईपीएल में खिलाड़ी की जगह को लेकर निश्चित नहीं है, लेकिन उसे पूरा भरोसा है कि उसका खिलाड़ी डीपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग करेगा। जब उससे पूछा गया कि क्या उसका खिलाड़ी, जो एक बल्लेबाज है, स्पॉट-फिक्सिंग के तहत जानबूझकर धीमी बल्लेबाजी कर सकता है? तो रचित ने कहा कि किसी खिलाड़ी को रन आउट करवाना सट्टेबाजी की दुनिया में बहुत ज्यादा मांग में है और इससे बड़ी रकम मिल सकती है। उसने कहा कि उसका खिलाड़ी डीपीएल में किसी एक स्पॉट को फिक्स कर सकता है।
रिपोर्टरः मतलब 25 से शुरू हुआ..
रचितः 25 से शुरू हुआ।
रिपोर्टरः बढ़िया यार। तो वो लड़का.. क्या उम्मीद नहीं है इस बार आएगा?
रचितः देखो, डीपीएल की तो पक्की है। आईपीएल का अभी कुछ पता नहीं मेरे को।


रिपोर्टरः अच्छा यह बता, यह तो हो गया प्लेइंग इलेवन का। स्पॉट हो सकता है?
रचितः क्या करवा सकते, क्या करवाओगे? क्या करवाओगे?
रिपोर्टरः तेरा प्लेयर बॉलर है या बैट्समैन है?
रचितः बैट्समैन।
रिपोर्टरः बैट्समैन है? सीएसके में, स्लो खेलना है।
रचितः कितना? आईपीएल की प्लेइंग पता नहीं मुझे होगी नहीं होगी। डीपीएल की होगी। डीपीएल में बताओ।
रिपोर्टरः स्लो खेल जा।
रचितः कितना स्लो?
रिपोर्टरः डीपीएल वाला तुम्हारा क्या बैट्समैन है बॉलर है?
रचितः बैट्समैन है।
रिपोर्टरः बैट्समैन है? डीपीएल वाला भी। स्लो खेल जा।
रचितः कितना स्लो खेलना है, यह बताओ?
रिपोर्टरः वो तो डिपेंड करता है सिचुएशन पर। उस वक्त मैच की क्या सिचुएशन होगी, उस पर डिपेंड करेगा।
रचितः तो मुझे आप ऑन द स्पॉट बताओगे कि यह चाहता हूं मैं। मैं आपसे ऑन द स्पॉट बात नहीं कर पाऊंगा। फोन्स चले जाते हैं। बस से निकलते ही फोन्स।
रिपोर्टरः तेरे फोन क्यों चले जाएंगे?
रचितः मेरा नहीं उसका। उसको कैसे इन्फॉर्मेशन दूंगा मैं?
रिपोर्टरः ओके। चार दिन पहले? दो दिन पहले?
रचितः दो दिन पहले? उसी दिन, उसी रात हो सकता है बॉस। फोन मैं कभी भी कर दूंगा उसको। बस सुबह की दिक्कत है। मैच शुरू होने के दो घंटे पहले फोन ले लिए जाते हैं।
रिपोर्टरः दो घंटे पहले ना? एक घंटे पहले। एक घंटा पहले ना? चार घंटे पहले?
रचितः चार घंटे पहले ठीक है।
रिपोर्टरः मैच से चार घंटे पहले?
रचितः बिल्कुल ठीक।
रिपोर्टरः ठीक। लेकिन उसका भी पेमेंट जब होगा, जब स्पॉट हो जाएगा।
रचितः आप क्या करवाना चाहते हो बस मुझे यह बात बताओ। क्या करवाना चाहते हो बस मुझे यह बताओ।
रिपोर्टरः स्लो खेल जाए अगर बैट्समैन है तो। अब बॉलर है।
रचितः स्लो छोड़ो और रन आउट करवा दूंगा सीधा।
रिपोर्टरः हैं?
रचितः सीधा रन आउट करवा दूंगा।
रिपोर्टरः रन आउट करा दो।
रचितः उससे बड़ा पैसा ही नहीं है।
रिपोर्टरः रन आउट करा दो। रन आउट में ज्यादा पैसा है?
रचितः रन आउट से बड़ी बोली नहीं है अभी तक।
रिपोर्टरः क्या बात कर रहा है?
रचितः क्रिकेट वाली दुनिया में।
रिपोर्टरः क्या बात कर रहे हैं? ऐसा क्यों?
रचितः रेयर है ना रेयर, रन आउट रेयर है, हिट विकेट रेयर है। हिट विकेट करवा दूंगा तो फंस जाएगा वो। रन आउट तो करवा सकता हूं।
रिपोर्टरः हिट विकेट तो बहुत कम होता है यार। रन आउट तो अक्सर होता रहता है किसी को डाउट नहीं होगा।
रचितः नहीं होगा।
रिपोर्टरः हिट विकेट में डाउट हो जाएगा।
रचितः हिट विकेट में डाउट होगा। हिट विकेट में तो बैठ जाएगी। फिर कमीशन बैठ जाएगी। पूछूंगा उसे, क्या पता वहीं मना कर दे कि ‘रन आउट नहीं होऊंगा भैया।’
रिपोर्टरः हम्म्म।
रचितः है ना! पूछूंगा उससे क्या कर सकता है वो।
रिपोर्टरः रन आउट करवा दे?
रचितः कोशिश पूरी करूंगा।
रिपोर्टरः डीपीएल, आईपीएल दोनों में?
रचितः आईपीएल में मुश्किल है? डीपीएल पक्का?
रिपोर्टरः आईपीएल में स्पॉट मुश्किल है?
रचितः डीपीएल पक्का करवा दूंगा।

जैसा कि प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा हुई, हमने रचित से कहा कि स्पॉट-फिक्सिंग किए जाने के बाद ही उसका भुगतान किया जाएगा। इसके जवाब में रचित ने कहा कि स्पॉट-फिक्सिंग के लिए उसे कुछ रकम पहले से चाहिए होगी। उसने कहा कि डीपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग का रेट 40 लाख रुपए होगा, जबकि आईपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग का रेट एक करोड़ रुपए होगा। हमने बताई गई रकम को स्वीकार कर लिया, जिससे बातचीत का यह सौदा तय हो गया।
रिपोर्टरः लेकिन दोनों में पेमेंट होगा।
रचितः बाद में कह रहे हो आप?
रिपोर्टरः हां। होने के बाद.. काम होने के बाद।
रिपोर्टरः देखो स्पॉट का तो पहले देना पड़ेगा आपको कुछ। कुछ…नॉट फुल।
रिपोर्टरः मान लीजिए स्पॉट का 20 लाख होता है हमारा। ठीक है। पांच पहले ले लेना।
रचितः ऐसा कर सकता हूं मैं। ठीक है।
रिपोर्टरः लेकिन प्लेइंग इलेवन में बाद में होगा।
रचितः प्लेइंग इलेवन बाद में कराओगे ना?
रिपोर्टरः हां, एक डेढ़ घंटा बाद, दोनों आईपीएल में भी, इसमें भी…डीपीएल में भी।
रचितः यह मैं आपको दो मैच… ठीक है ऐसा कर लो आप। ठीक है, प्लेइंग इलेवन ठीक है, मैं कर लूंगा, एडजस्ट कर लूंगा। स्पॉट में एडजस्ट नहीं कर पाऊंगा। इसका चाहिए होगा पहले।
रिपोर्टरः पांच दे दूंगा,
रचितः पांच दे देना। स्पॉट, स्पॉट के 20 लाख नहीं, ज्यादा होंगे।
रिपोर्टरः स्पॉट के बीस लाख डीपीएल के।
रचितः ज्यादा।
रिपोर्टरः कितना?
रचितः 40 इसका भी।
रिपोर्टरः 40 लाख स्पॉट का भी और आईपीएल का स्पॉट का?
रचितः एक करोड़।
रिपोर्टरः एक करोड़… ठीक है, डन।

निम्नलिखित बातचीत में रचित ने डीपीएल और आईपीएल टूर्नामेंटों में मैच से पहले प्लेइंग इलेवन की जानकारी उपलब्ध कराने और स्पॉट फिक्सिंग के लिए अलग-अलग रेट तय किए हैं। उसने डीपीएल में प्लेइंग इलेवन की जानकारी देने के लिए प्रति मैच 40 लाख रुपए और आईपीएल में प्लेइंग इलेवन की जानकारी देने के लिए प्रति मैच 60 लाख रुपए की मांग की है। स्पॉट फिक्सिंग के लिए उसने डीपीएल के प्रत्येक मैच के लिए 40 लाख रुपए और आईपीएल के प्रत्येक मैच के लिए 1 करोड़ रुपए की मांग की है। जब स्पॉट फिक्सिंग की व्यवस्था की विश्वसनीयता के बारे में पूछा गया, तो रचित ने डीपीएल के लिए 100 प्रतिशत और आईपीएल के लिए 90 प्रतिशत गारंटी का दावा किया। उसने यह भी पुष्टि की कि डीपीएल के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होता है।
रचितः ठीक है। प्लेइंग इलेवन डीपीएल का 40 लाख लूंगा पर मैच, आईपीएल पर मैच 60 लाख — प्लेइंग इलेवन का, स्पॉट (फिक्सिंग) डीपीएल 40 लाख, आईपीएल एक करोड़ स्पॉट का, ठीक है?
रिपोर्टरः गारंटी कितनी है स्पॉट की?
रचितः डीपीएल की 100 परसेंट; आईपीएल की 90 परसेंट।
रिपोर्टरः डीपीएल लाइव आता है?
रचितः लाइव आता है। स्टार स्पोर्ट्स।

कुछ दिनों बाद रचित भाटिया ने तहलका रिपोर्टर के को पुष्टि की कि जिस खिलाड़ी के माध्यम से वह आईपीएल या डीपीएल में फिक्सिंग के लिए अपनी टीम के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल कर रहा था, उसका चोट के कारण 2026 के आईपीएल सत्र के लिए चयन नहीं होगा। रचित के अनुसार, इससे आईपीएल में उनके लिए मैच फिक्सिंग का अवसर पूरी तरह समाप्त हो गया, चाहे वह अंदरूनी जानकारी के जरिए हो या स्पॉट-फिक्सिंग के जरिए। इसलिए रचित ने अपना ध्यान डीपीएल पर केंद्रित कर लिया, जिसका तीसरा सत्र 31 जुलाई 2026 से शुरू हुआ।
जब हम दिसंबर 2025 में पहली बार रचित से मिले थे, तब उसने हमें बताया था कि वह डीपीएल में पुरानी दिल्ली 6 टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराएगा। हालांकि कुछ महीनों बाद, जब 31 जुलाई 2026 को डीपीएल शुरू हुआ, तो रचित ने अपनी योजना बदल दी और हमें बताया कि वह पहले किए गए वादे के मुताबिक पुरानी दिल्ली 6 टीम के बजाय सट्टेबाजी के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराएगा।
इसलिए, 2026 के डीपीएल सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले रचित हमसे दूसरी बार होटल शंग्रीला में मिला। मुलाकात के दौरान उसने हमें उस खिलाड़ी के बारे में बताया, जिसके जरिए वह 2025 के आईपीएल के मैच फिक्स कर चुका था और अब सट्टेबाजी के उद्देश्य से टॉस से पहले प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल करके डीपीएल के मैच फिक्स कर रहा है।
खिलाड़ी का नाम बताए बिना रचित ने उसका वर्णन एक बेहद प्रतिभाशाली 23 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में किया, जो दिल्ली के लिए रणजी क्रिकेट खेलता है। रचित ने बताया कि वह खिलाड़ी 18 साल की उम्र से उसके साथ क्रिकेट खेल रहा है, जबकि उस समय रचित की उम्र 23 साल थी। अब रचित 28 साल का है, जबकि खिलाड़ी 23 साल का है। रचित के अनुसार, 23 साल की उम्र तक उस खिलाड़ी ने फिक्सिंग के जरिए काफी पैसा कमा लिया था। उसने बताया कि खिलाड़ी ने दक्षिण दिल्ली के साकेत में अपने लिए एक अच्छा घर भी बनवा लिया है।
रचित ने आगे बताया कि वह आईपीएल और डीपीएल मैचों में सट्टेबाजी के लिए अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराने के बदले खिलाड़ी को पैसे देता है। उसने हमें यह भी बताया कि खिलाड़ी के परिवार को पता है कि वह अवैध तरीकों से पैसे कमा रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर उन्हें इस पर कभी कोई आपत्ति नहीं हुई।
रिपोर्टरः प्लेयर अच्छा है, बड़ा है?
रचितः बहुत बढ़िया.. इससे बढ़िया प्लेयर दिल्ली में नहीं, मैं आपको बता दूं।
रिपोर्टरः दिल्ली से ही है?
रचितः दिल्ली….
रिपोर्टरः रणजी कहां से खेल रहा है?
रचितः दिल्ली।
रिपोर्टरः दिल्ली रणजी में…. इंडिया खेलेगा कि नहीं, उम्मीद है?
रचितः अभी नहीं।
रिपोर्टरः इसको कोई मतलब फर्क ही नहीं पड़ेगा अगर इंडिया खेले, ना खेले, पैसा तो बना ही रहा है।
रचितः क्या फर्क पड़ेगा….
रिपोर्टरः पैसा तो बना ही रहा है।
रचितः पैसा तो बना ही लिया….
रिपोर्टरः …कितना बना लिया होगा?
रचितः बहुत तगड़ा बना लिया होगा, लगभग दो साल में कहां पहुंच गया, घर बना लिया सा*** ने साकेत में, ….और कहां रहता था, अन.. XXXXX में रहता था।
रिपोर्टरः ये कहां पर है?
रचितः मॉडल टाउन के पास, टू बीएचके में रहता था। ..कोठी खड़ी कर दी साकेत में।
रिपोर्टरः इसके घर वालों को पता नहीं चलता कहां से पैसा आ रहा है?
रचितः पता है सबको….
रिपोर्टरः मालूम है सब?
रचितः किसको क्या बुरा लग रहा है?
रिपोर्टरः मैरिड है, शादी हो गई?
रचितः नहीं, अनमैरिड। …बच्चा है….
रिपोर्टरः अच्छा!
रचितः 23 साल का। मेरे को बहुत पहले से जानता है।
रिपोर्टरः तूने कैसे पता लिया?
रचितः मेरे साथ मैच खेलता था, जब 18 साल का था, मेरे…हमारे साथ मैच खेलता था।
रिपोर्टरः डिफरेंस कितना है तुम्हारा, तुम दोनों में?
रचितः पांच साल का, मैं पांच साल बड़ा हूं।
रिपोर्टरः मतलब तू 28 है?
रचित : मैं 28 हूं. …ये सारी स्टोरी है।

होटल शंग्रीला में हुई मुलाकात के दौरान रचित ने हमें यह भी बताया कि डीपीएल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम के एक खिलाड़ी ने खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए उसे इमोजी के रूप में कोड वर्ड दिए हैं। इस तरह जब वह खिलाड़ी रचित को बताता है कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं, तो वह उनके नाम सीधे नहीं बताएगा, बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिए तय किए गए इमोजी का इस्तेमाल करेगा। रचित ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक इमोजी एक खिलाड़ी के लिए होगा और दूसरा इमोजी किसी अन्य खिलाड़ी के लिए। रचित का कहना है कि हर खिलाड़ी के लिए एक निर्धारित इमोजी है और उसके पास तथा उस खिलाड़ी के पास इसकी संबंधित सूची मौजूद है। जब रिपोर्टर ने उससे यह सूची भेजने के लिए कहा, तो रचित ने कहा कि वह इसके बजाय रिपोर्टर को सीधे खिलाड़ियों के नाम बता देगा।
रचितः वो मुझको इमोजी के थ्रू नाम बताएगा।
रिपोर्टरः मतलब समझा नहीं मैं?
रचितः फॉर एग्जाम्पल, …मैं उसको बात करूंगा व्हाट्सऐप पर…
रिपोर्टरः ठीक है…
रचितः स्नैप पे, इंस्टा पे, कहीं पे भी, ..हाय ब्रो क्या हाल है? वो बोलेगा बढ़िया भैया, आगे बना देगा किंग…दैट मीन्स यश खेल रहा है।
रिपोर्टरः ओ.के..
रचितः ये इमोजी के थ्रू मेरे को टीम देगा।
रिपोर्टरः हर खिलाड़ी का इमोजी है?
रचितः हर खिलाड़ी का इमोजी है। …ये लिस्ट उसके पास भी है, मेरे पास भी है।
रिपोर्टरः मुझे भी भेज देना।
रचितः आपको तो मैं नाम बताऊंगा ना!
रिपोर्टरः हां, मुझे तो नाम बताएगा।
रचितः आपको तो नाम बताऊंगा।

इस बातचीत में रचित कहता है कि वह 31 जुलाई के डीपीएल मैच के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन की जानकारी 30 जुलाई को, यानी मैच से एक दिन पहले उपलब्ध करा सकता है। उसने कहा कि उसका स्रोत (टीम का खिलाड़ी) टीम को लेकर 99 प्रतिशत निश्चित है, जबकि आखिरी समय में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी टॉस के करीब दे दी जाएगी। रिपोर्टर कम से कम टॉस से तीन घंटे पहले जानकारी देने पर जोर देता है और अंततः रचित इस बात पर सहमत हो जाता है कि वह अपने स्रोत से दोबारा बात करेगा। दोनों इस बात पर भी चर्चा करते हैं कि जानकारी किस माध्यम से साझा की जाएगी, जिसमें रचित स्नैपचैट, व्हाट्सऐप या मॉडल टाउन में आमने-सामने मुलाकात का सुझाव देता है। इसके बाद बातचीत भुगतान पर पहुंचती है, जिसमें रिपोर्टर स्पष्ट करता है कि भुगतान तभी किया जाएगा जब अंतिम प्लेइंग इलेवन की पुष्टि हो जाएगी और रचित कहता है कि वह यह व्यवस्था अपने स्रोत को पहले ही बता चुका है।
रिपोर्टरः तो अब ये 31 वाले मैच की एक दिन पहले मिल जाएगी?
रचितः एक दिन पहले….30 को दे दूंगा।
रिपोर्टरः 30 को दे दोगे आप?
रचितः अब ऐसा रहेगा, मेरे को बोल रहे हैं, इसमें एक्चुअल बनता ऐसे है,.. प्लेइंग में, वो कह रहा है मेरी तरफ से 99 परसेंट वही टीम होगी, जो मैं आपको बताऊंगा। बाई चांस एक परसेंट चेंज आएगा, तो टॉस के आधे घंटे पहले बता दूंगा। ..चलेगा आपको?
रिपोर्टरः आधा घंटा तो कम है।
रचितः एक घंटा?
रिपोर्टरः तीन घंटा, तीन।
रचितः टॉस के तीन घंटे पहले आपको टीम चेंज का इन्फॉर्मेशन चाहिए?, बट विकेट पे देखता है उसका प्लेयर।
रिपोर्टरः यार देखो….
रचितः देखो, विकेट तो वहीं खेलते हैं। ये तो मैं आपको एक परसेंट बता रहा हूं।
रिपोर्टरः यार देखो बंगाल, बंगाल प्रीमियर लीग में….
रचितः उसका तो आप भूल ही जाओ।
रिपोर्टरः दो बार आपने इन्फॉर्मेशन दी, दोनों बार बेकार निकली।
रचितः वो तो आप भूल ही जाओ।
रिपोर्टरः आईपीएल 26 का भी नहीं हुआ।
रचितः आईपीएल 26 में प्लेयर ही नहीं था ना!.. आईपीएल 27 में….
रिपोर्टरः इसमें देखो कम से कम तीन घंटा चाहिए।
रचितः मैं आपको हर टीम चार, पांच, छह, सात घंटे पहले दे रहा हूं।
रिपोर्टरः टॉस से पहले?
रचितः हां, वो 99 परसेंट वही होगी।
रिपोर्टरः ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले?
रचितः हां, हां। बिल्कुल, टीवी पर फ्लैश होने से….
रिपोर्टरः 99 परसेंट। सा*** कई बार जो है एक परसेंट उसपे हावी हो जाता है।
रचितः एक परसेंट भी हो जाता है, जो विकेट को कोच देख ले, उस वक्त चेंज करने का सोच लेता है।
रिपोर्टरः तो फिर कैसे होगा?
रचितः तो फिर वही मैं कह रहा हूं, एक घंटे पहले अगर हम,.. देखो वो आप कह रहे हो, नहीं चलेगी….।
रिपोर्टरः एक घंटा पहले?
रचितः एक घंटा पहले नहीं चलेगी ..?
रिपोर्टरः ना, ना।
रचितः ठीक है, मैं बात करता हूं फिर….।
रिपोर्टरः कम से कम तीन घंटा पहले।
रचितः मिनिमम?
रिपोर्टरः मिनिमम।
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः 31 की 30 को मिल जाएगी?
रचितः 31 की 30 को दे दूंगा।
रिपोर्टरः आज क्या डेट है? 27 जुलाई 2026, सोमवार है, मंडे। मतलब थर्सडे को तुम दे दोगे?
रचितः दे दूंगा।
रिपोर्टरः थर्सडे की 30 जुलाई है, 2026… तो थर्सडे को आप मुझे कैसे दोगे?
रचितः स्नैपचैट पे।
रिपोर्टरः ये डाउनलोड करना पड़ेगा फिर।
रचितः कर लो।
रिपोर्टरः मैं आ जाऊं, जहां तुम हो? ऐसा कर लो।
रचितः इंस्टाग्राम पर हो?
रिपोर्टरः ना, मैं नहीं हूं…. मैं आ जाऊंगा, जहां तुम हो।
रचितः व्हाट्सऐप कॉल कर लेना।
रिपोर्टरः मैं वहां आ जाऊं, जहां तुम हो?
रचितः फर्स्टली, कहां आओगे?
रिपोर्टरः मुझे कोई लोकेशन….
रचितः बहुत दूर पड़ेगा।
रिपोर्टरः कहां पर है?
रचितः शालीमार बाग पड़ेगा, या तो मॉडल टाउन आओगे?
रिपोर्टरः तुम्हारी जो एकेडमी है ना?
रचितः मॉडल टाउन….
रिपोर्टरः वहां आ जाऊंगा।
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः वहां आ जाऊंगा।
रचितः वहां आ जाओ।
रिपोर्टरः कोई इश्यू नहीं है।
रचितः आपके ऊपर है, आ जाओ।
रिपोर्टरः मैं 30 तारीख को आ जाता हूं।
रचितः आ जाओ।
रिपोर्टरः कितने बजे, टाइम बता दीजिए मुझे।
रचितः टाइम बता दूंगा।
रिपोर्टरः वहीं मुझे प्लेइंग इलेवन बता दियो।
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः लेकिन पेमेंट हम जब करेंगे, जब प्लेइंग इलेवन…
रचितः पास होगी!
रिपोर्टरः फाइनल हो जाएगा।
रचितः वो बात हो गई….
रिपोर्टरः वो हमारी-तुम्हारी पहले ही बात हो गई।
रचितः वो मैंने बात उससे करी है।
रिपोर्टरः मतलब यू आर टू वेट एट लीस्ट फॉर थ्री आवर्स…?
रचितः जी!
रिपोर्टरः तीन घंटे तुम्हें वेट करना पड़ेगा पेमेंट के लिए।
रचितः मैं कर लूंगा, वो मैंने उसे बताया हुआ है।
रिपोर्टरः फॉर एग्जाम्पल आज 27 जुलाई है, तुमने अभी मुझे 3 बजे, 3:30 बजे प्लेइंग इलेवन दे दिया, 7 बजे से मैच है, तो पेमेंट आपको जब मिलेगा, पेमेंट आपको मिलेगा, पेमेंट आपको मिलेगा 10 बजे।
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः रात को 10 बजे।
रचितः वो मैंने उसको बोला हुआ है, मैं उसको छह घंटे बोला हुआ है।
रिपोर्टरः छह घंटे के बाद पेमेंट मिलेगी?
रचितः आप मेरे को तीन घंटे में दे दोगे?
रिपोर्टरः हां।
रचितः मैं उसको छह घंटे में दूंगा।
रिपोर्टरः हम जब पूरी फाइनल इलेवन देख लेंगे, टॉस हो जाएगा, फाइनल इलेवन अनाउंस हो जाएगी, उसके बाद हम पेमेंट करेंगे।
रचितः बिल्कुल, वो मैंने बात कर ली….
रिपोर्टरः उसमें जरा भी चेंज हुआ तो पेमेंट नहीं होगा।
रचितः मैंने बात सारी बता दी। ए टू जेड बात करी मैंने।
रिपोर्टरः अमाउंट?
रचितः फोर्टी (40)।
रिपोर्टरः थर्टी फाइव (35) की बात हुई थी हमारी।
रचितः नहीं यार, जैन साहब….
रिपोर्टरः थर्टी फाइव की बात हुई थी।
रचितः बिल्कुल जैन साहब….
रिपोर्टरः और अभी डीपीएल का हाइप नहीं है इतना।
रचितः जैन साहब, बहुत हाइप है।
रिपोर्टरः कहां हाइप है? …एक पोस्टर, होर्डिंग नहीं देखी मैंने।
रचितः डीपीएल?
रिपोर्टरः हां।
रचितः ओह! च.. च.. च.. क्या बताऊं मैं आपको….
रिपोर्टरः टाइटल स्पॉन्सर कौन है इसका?
रचितः अडानी जी।
रिपोर्टरः इस बार भी, 2026 में भी?
रचितः हां। ..तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट है उनका।
रिपोर्टरः और ये डीडीसीए का टूर्नामेंट है ना!
रचितः डीडीसीए का है।
रिपोर्टरः और इसका प्रेसिडेंट कौन है डीडीसीए का?
रचितः अन…..
रिपोर्टरः रोहन जेटली?
रचितः रोहन जेटली।
रिपोर्टरः अरुण जेटली (लेट फॉर्मर यूनियन मिनिस्टर) का बेटा!
रचितः अरुण जेटली का बेटा।
रिपोर्टरः अभी भी वही है?
रचितः वही है, ..वही है। …डीपीएल आईपीएल के बाद आता है, ऐज़ अ टूर्नामेंट।
रिपोर्टरः अरे, क्या बात कर रहे हो!
रचितः दिखाऊं आपको?
रचितः एक थर्टी फर्स्ट को… मैंने आपको लिंक भेजा है।
रिपोर्टरः उसके बाद?
रचितः एक थर्टी फर्स्ट (31) को है, एक दो तारीख को है।
रिपोर्टरः 2 अगस्त…?
रचितः अगस्त….
रिपोर्टरः 2026?
रचितः 2026….
रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः एक अगले दिन ही है, तीन अगस्त को।
रिपोर्टरः ठीक है।
रचितः फिर 5, 8, 9, 11, 16, 18, 20…।



नीचे दी गई बातचीत में रचित कहता है कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स के 16, 18 और 20 अगस्त को होने वाले मैचों में स्पॉट-फिक्सिंग की संभावना हो सकती है। रिपोर्टर यह स्पष्ट करना चाहता है कि क्या जिन मैचों की बात हो रही है, वे सेंट्रल दिल्ली किंग्स से जुड़े मैच हैं, जिस पर रचित इसकी पुष्टि करता है। जब उससे पूछा जाता है कि स्पॉट फिक्सिंग के तहत क्या किया जा सकता है, तो रचित कहता है कि वह कुछ करने की कोशिश करेगा और विशेष रूप से रन आउट कराने की कोशिश का जिक्र करता है। इसके बाद रिपोर्टर रचित से पूछता है कि ऐसा रन आउट किस तरह कराया जाएगा।
रिपोर्टरः इसमें स्पॉट किसमें हो सकता है?
रचितः इसमें 16, 18, 20 में संभावना है कि होगा।
रिपोर्टरः 16 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को जो मैच होंगे, वो सेंट्रल दिल्ली किंग के?
रचितः सेंट्रल दिल्ली किंग के।
रिपोर्टरः उसमें…!
रचितः हां, उसमें हो सकता है, मेरे को….
रिपोर्टरः तुम्हारा, तुम्हारा ही बंदा स्पॉट कर सकता है। ..स्पॉट में क्या होगा?
रचितः कुछ तो कराऊंगा, …कोशिश, …कोशिश कराऊंगा रन आउट की। उसको बोलूंगा।
रिपोर्टरः रन आउट?
रचितः (नोड्स इन एग्रीमेंट) कोशिश करूंगा।
रिपोर्टरः रन आउट मतलब कैसे?

रचित 27 जुलाई 2026 को शंग्रीला होटल में हमसे मिला और इस बात पर चर्चा की कि वह सट्टेबाजी के उद्देश्य से टॉस से पहले सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन हमें किस तरह और कब उपलब्ध कराएगा। मैच के दिन 31 जुलाई को रचित ने मैच शुरू होने से कई घंटे पहले तहलका के रिपोर्टर को फोन किया और सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन की सूची उपलब्ध कराई, जिसका मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस से था। हालांकि टॉस के बाद घोषित की गई अंतिम प्लेइंग इलेवन से तुलना करने पर उसके द्वारा दी गई सूची गलत निकली। इसके बाद रचित ने फोन कर माफी मांगी और कहा कि उसके अनुसार प्लेइंग इलेवन में आखिरी समय पर बदलाव हो गया। इसके बाद उसने सट्टेबाजी के उद्देश्य से सेंट्रल दिल्ली किंग्स के अगले मैच की अंतिम प्लेइंग इलेवन उपलब्ध कराने का वादा किया।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स का अगला मैच 2 अगस्त को पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ था। मैच के दिन अंतिम प्लेइंग इलेवन की आधिकारिक घोषणा से कई घंटे पहले रचित ने हमें फिर फोन किया और सट्टेबाजी के उद्देश्य से प्लेइंग इलेवन बताई। हालांकि टॉस से ठीक पहले उसने दोबारा फोन किया और कहा कि टीम में मौजूद उसके खिलाड़ी ने उसे बताया है कि तहलका के गुप्त अभियान के रिपोर्टर को दी गई प्लेइंग इलेवन को रद्द मान लिया जाए, क्योंकि दिल्ली में बारिश के कारण सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम में एक बार फिर आखिरी समय में बदलाव हुआ है। इस तरह, दोनों ही मैचों में रचित की दी गई जानकारी गलत साबित हुई।
इसके बाद वह दिन आया, जिसे हमने भारतीय क्रिकेट का काला दिन माना- 3 अगस्त 2026, जब सेंट्रल दिल्ली किंग्स का मुकाबला नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स से हुआ। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होना निर्धारित था। शाम करीब 6 बजे यानी प्लेइंग इलेवन की आधिकारिक घोषणा से लगभग एक घंटे पहले रचित ने तहलका के रिपोर्टर को फोन किया और सट्टेबाजी के उद्देश्य से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की वह अंतिम प्लेइंग इलेवन बताई, जिसे उसने अंतिम बताया। बातचीत के बाद यह सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ, जबकि रचित ने शुरुआत में 40 लाख रुपए की मांग की थी।
इस बार रचित द्वारा दी गई प्लेइंग इलेवन टॉस के बाद आधिकारिक रूप से घोषित की गई अंतिम प्लेइंग इलेवन से पूरी तरह मेल खाती थी। रचित ने हमें स्टार स्पोर्ट्स और अन्य खेल वेबसाइटों के स्क्रीनशॉट भी भेजे, जाहिर तौर पर यह पुष्टि करने के लिए कि उसके द्वारा दी गई प्लेइंग इलेवन आधिकारिक रूप से घोषित टीम से मेल खा रही थी। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्लेइंग इलेवन वही थी, जो रचित ने आधिकारिक घोषणा से लगभग एक घंटे पहले उपलब्ध कराई थी।
इसके बाद रचित ने सहमति के मुताबिक तय किए गए 3 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। हमने उसे पैसे नहीं दिए और कहा कि जैसा कि पहले बातचीत में तय हुआ था, उसके खिलाड़ी द्वारा किसी मैच में स्पॉट फिक्सिंग किए जाने के बाद पूरी रकम एक साथ दी जाएगी। रचित ने इस व्यवस्था से इनकार कर दिया और इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित स्पॉट फिक्सिंग की व्यवस्था आगे बढ़ाने से पहले सफलतापूर्वक प्लेइंग इलेवन की जानकारी देने के लिए उसे पहले 3 लाख रुपए दिए जाएं।
रचित भाटिया ने हमें दो टीमें भी उपलब्ध कराईं- एक पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति के लिए और दूसरी पहले गेंदबाजी करने की स्थिति के लिए। यह जानकारी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के संदर्भ में दी गई, जिसके तहत मैच की जरूरत के अनुसार एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से बदला जा सकता है। इस मामले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तथा मैदान पर उतारी गई उसकी प्लेइंग इलेवन ठीक उसी टीम से पूरी तरह मेल खा रही थी, जिसकी जानकारी रचित ने आधिकारिक घोषणा से करीब एक घंटे पहले हमें दी थी।
निम्नलिखित बातचीत में रचित 3 अगस्त 2026 को सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली के बीच होने वाले मैच से कुछ समय पहले रिपोर्टर से बात करता है और टॉस से पहले टीम की प्लेइंग इलेवन की जानकारी देता है। वह पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति के लिए 11 खिलाड़ियों के नाम बताता है और फिर यह भी बताता है कि अगर सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहले गेंदबाजी करती है, तो वंश बेदी की जगह गवनीश खुराना को शामिल किया जाएगा। वह पुष्टि करता है कि यह जानकारी टॉस से लगभग एक से डेढ़ घंटे पहले दी जा रही है और वह टॉस के बाद आधिकारिक रूप से घोषित 11 खिलाड़ियों की सूची का स्क्रीनशॉट भेजने के लिए सहमति जताता है। बातचीत में यह भी कहा गया है कि यदि दी गई जानकारी सही साबित होती है, तो 3 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा तथा स्पॉट फिक्सिंग को लेकर पहले हुई चर्चा का भी जिक्र होता है। रचित आगे कहता है कि वह सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बाद के मैचों की प्लेइंग इलेवन की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा और संकेत देता है कि वह अपने संपर्क व्यक्ति से स्पॉट फिक्सिंग की संभावना के बारे में बात करेगा।
रचितः हेलो!
रिपोर्टरः रचित भाई!
रचितः हां जी, जैन साहब!
रिपोर्टरः अरे लेट नहीं हो गया?
रचितः नहीं नहीं, अभी कहां?
रिपोर्टरः भाई 6:00 बज रहे हैं, 6:30 बजे तो टॉस ही हो जाएगा, फाइनल इलेवन आ जाएगी।
रचितः 7:00 बजे टॉस होना है, 6:00 बजे किसने बोला है आपको, 6:30….?
रिपोर्टरः हां तो…।
रचितः अभी तो वो बस से निकला है जस्ट, 6:30 बजे टॉस कहां हो जाएगा?
रिपोर्टरः तो मैच कितने बजे शुरू होगा?
रचितः 7:15 – 7:30 शुरू होना है मैच तो।
रिपोर्टरः अच्छा, टॉस जो है 7:00 बजे होगा?
रचितः टॉस मोस्ट प्रॉबेबलि 6:45 या 7 के बीच में होना है।
रिपोर्टरः तो मुझे लगा कि 6:30 बजे टॉस होना है।
रचितः नहीं, नहीं, नहीं, नहीं….
रिपोर्टरः अच्छा, …बताओ, आज 3 अगस्त है…
रचितः हां जी!
रिपोर्टरः 2026…किस-किस…?
रचितः आज 3 अगस्त है…
रिपोर्टरः किस-किस का मैच है?
रचितः 2026..
रिपोर्टरः किस-किस का मैच है?
रचितः आज है … सेंट्रल दिल्ली वर्सेस नॉर्थ दिल्ली।
रिपोर्टरः सेंट्रल दिल्ली वर्सेस…?
रचितः नॉर्थ दिल्ली।
रिपोर्टरः नॉर्थ दिल्ली, फिरोज शाह कोटला, दिल्ली?
रचितः हां जी।
रिपोर्टरः डीपीएल 2026?
रचितः हां जी!
रिपोर्टरः हां, बताइए, टीम बताओ, ….?
रचितः बैटिंग फर्स्ट..बैटिंग फर्स्ट, अगर पहले बैटिंग आती है…
रिपोर्टरः सेंट्रल दिल्ली किंग्स की?
रचितः तो यश… सेंट्रल दिल्ली किंग्स की…
रिपोर्टरः हां, बताओ फिर?
रचितः तो..यश धुल, सिद्धार्थ जून, कल लिखा होगा आपने, मैं आपको बस नाम पढ़ रहा हूं।
रिपोर्टरः एक सेकंड… यश धुल?
रचितः सिद्धार्थ जून।
रिपोर्टरः लिख लेता हूं मैं एक बार, सिद्धार्थ जून…
रचितः हां, लिख लो, लिख लो… युगल सैनी।
रिपोर्टरः युगल?
रचितः युगल सैनी।
रिपोर्टरः युगल?
रचितः हां जी।
रिपोर्टरः युगल सैनी।


रचितः जोंटी सिद्धू।
रिपोर्टरः चौथा है जोंटी सिद्धू।
रचितः आदित्य भंडारी।
रिपोर्टरः पांचवां है आदित्य भंडारी।
रचितः वंश बेदी।
रिपोर्टरः एक सेकंड सर….छठा है वंश बेदी।
रचितः केशव डबास।
रिपोर्टरः सातवां है केशव डबास।
रचितः ..जसवीर सहारावत।
रिपोर्टरः आठवां है जसवीर?
रचितः सेहरावत।
रिपोर्टरः सेहरावत?
रचितः अन हां।
रिपोर्टरः सेहरावत?
रचितः मनी ग्रेवाल।
रिपोर्टरः मनी…?
रचितः मनी।
रिपोर्टरः मनी ग्रेवाल हो गया
रचितः कुलदीप यादव दसवां।
रिपोर्टरः दसवां है कुलदीप यादव।
रचितः ग्यारहवां है तेजस बारोका।
रिपोर्टरः ग्यारहवां है तेजस…?
रचितः बारोका।
रिपोर्टरः बारोका, बारोका?
रचितः बारोका।
रिपोर्टरः अच्छा, ये हो गए ग्यारह प्लेयर सेंट्रल दिल्ली किंग्स के?
रचितः किंग्स के।
रिपोर्टरः डीपीएल 2026 के?
रचितः हां…
रिपोर्टरः और…
रचितः बैटिंग फर्स्ट…
रिपोर्टरः और आज 3 अगस्त को मैच है सेंट्रल दिल्ली वर्सेस नॉर्थ दिल्ली।
रचितः जी..
रिपोर्टरः बैटिंग फर्स्ट हो गई हां, बॉलिंग फर्स्ट अगर होती है, तो?
रचितः बॉलिंग फर्स्ट में वंश बेदी बाहर हैं।
रिपोर्टरः बॉलिंग फर्स्ट में वंश बेदी आउट…।
रचितः बेदी बाहर हैं, गव्निश खुराना इन। उसने मुझे कहा था कि भैया गव्निश और अरुण में कोई आएगा। मैंने कहा भाई एक बता?
रिपोर्टरः हूं।
रचितः तो उसने कहा 99 परसेंट गव्निश खेल रहा है, बॉलिंग फर्स्ट में। बैटिंग फर्स्ट में 100 परसेंट वही टीम है।
रिपोर्टरः वंश बेदी आउट है और इन कौन है?
रचितः इन…गव्निश।
रिपोर्टरः गैव…?
रचितः गव्निश।
रिपोर्टरः खुराना, खुराना?
रचितः हां जी, गव्निश खुराना।
रिपोर्टरः ठीक है सर!
रचितः ओके जी।
रिपोर्टरः और… मैच कितने बजे शुरू होगा?
रचितः मैच शुरू होगा सवा सात, साढ़े सात तक।
रिपोर्टरः मतलब आपने लगभग डेढ़ घंटा पहले हमें प्लेइंग इलेवन बता दी।
रचितः हां जी…
रिपोर्टरः मैच शुरू होने से पहले?
रचितः हां जी, हां जी, हां जी..
रिपोर्टरः फाइनल प्लेइंग इलेवन आएगी टॉस के बाद?
रचितः टॉस के बाद, हां।
रिपोर्टरः तो टॉस के बाद स्क्रीन शॉट जो फाइनल इलेवन होगी, वो आप मुझे भेज देना।
रचितः हां, हां, क्लियर हो जाएगी, मैं आपको स्क्रीन शॉट भेज दूंगा।
रिपोर्टरः अगर मैच होती है, तो हम आपको तीन लाख रुपये देंगे, फिक्सिंग करेंगे।
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः और नहीं हुआ, तो नहीं होगा कुछ भी।
रचितः हां जी.. हां जी, ठीक है।
रिपोर्टरः वैसे अभी तक दो मैच खराब हो गए..हुए, हुए हैं या तीन मैच?
रचितः 2 मैच खराब….दो मैच खराब हुए हैं, नहीं एक ही मैच हुआ है खराब, दूसरा तो मना कर दिया मैंने।
रिपोर्टरः 31 जुलाई का मैच खराब हुआ, प्लेइंग इलेवन गलत निकली…
रचितः हां जी..
रिपोर्टरः और…
रचितः हां जी।
रिपोर्टरः कल वाले मैच में बारिश हो गई, आपने मना कर दिया था, आज 3 अगस्त है…
रचितः हां जी, जी!
रिपोर्टरः आज देखते हैं क्या होता है, और…
रचितः ठीक है साहब!
रिपोर्टरः स्पॉट की क्या कह रहा है वो?
रचितः मना कर रहा उसके बारे में, कह रहा है अभी रुक जाओ, अभी कह रहा है थोड़ा रुक जाओ….
रिपोर्टरः अभी…
रचितः बात करूंगा उससे।
रिपोर्टरः अभी तो टूर्नामेंट डीपीएल कोई बहुत बड़ा तो टूर्नामेंट है नहीं, डेढ़..दो महीने वाला तो है नहीं।
रचितः वही बात है। अब इसी मैच, इस मैच के लिए कर रहा था बेसिकली?
रिपोर्टरः क्या?
रचितः कि इस मैच के लिए रुक जाओ, बात करूंगा आपसे…
रिपोर्टरः अच्छा।
रचितः मैंने कहा ठीक है भाई!
रिपोर्टरः अच्छा।
रचितः जी।
रिपोर्टरः और अगर मान लो, इन केस आज के मैच की भी गलत निकलती है, प्लेइंग इलेवन…?
रचितः हां..
रिपोर्टरः फिर?
रचितः अरे हां…, अरे जैन साहब शुभ-शुभ बोला करो आप..हां,हां.हां…!
रिपोर्टरः अरे भाई साहब पिछले जो एक्सपीरियंस हैं ना, वो खराब हो गए हैं आपके साथ…
रचितः मैं समझ सकता हूं आपकी बात …
रिपोर्टरः और दूसरा मुझे…
रचितः तो…
रिपोर्टरः दूसरा मुझे ये…
रचितः अगर बाई चांस खराब होता है, फिर तो मैं उससे यही बात करूंगा, कि तू यही कर भाई, तू यह रहने ही दे…
रिपोर्टरः क्या, स्पॉट?
रचितः हां, मैं उसी की बात करूंगा फिर उससे…
रिपोर्टरः हां, स्पॉट करा लेना, और 5 तारीख का भी मैच है…
रचितः जी।
रिपोर्टरः परसों भी है, सेंट्रल दिल्ली किंग्स का…
रचितः हां, मैच तो.., इसके बाद तो सात मैच हैं अभी तो…
रिपोर्टरः तो सातों मैचों में हो सकता है, सेंट्रल दिल्ली किंग्स के?
रचितः वही बात करूंगा इससे, अगर आज की नहीं करती पास, तो ये बोलूंगा कि भाई तू ये छोड़ दे, वही करवा।
रिपोर्टरः नहीं, मैं यह कह रहा हूं कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स के जो सात मैच होंगे डीपीएल 26 में…
रचितः अन हां।
रिपोर्टरः उन सातों मैचों में फिक्सिंग हो सकती है, ये मैं पूछ रहा हूं?
रचितः वही बात करी ना मैंने अभी।
रिपोर्टरः आपने पहले तो बोला था, सातों मैचों में हो जाएगी, करा लो।
रचितः मतलब, स्पॉट कह रहे हो आप?
रिपोर्टरः स्पॉट नहीं कह वा हो हूं, प्लेइंग इलेवन…।
रचितः हां, वो तो होयेगी-होयेगी जैन साहब, वो क्या बात कर रहे हो आप, वो मैं दूंगा ही आपको।
रिपोर्टरः मैं कह रहा हूं सातों मैचों में प्लेइंग इलेवन हो जाएगी फिक्सिंग?
रचितः बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल!
रिपोर्टरः ठीक है, उसमें…
रचितः हंड्रेड परसेंट।
रिपोर्टरः जी?
रचितः बिल्कुल दूंगा, सातों की, सातों की दूंगा।
रिपोर्टरः स्पॉट एक आध में होगा?
रचितः हां, वो मैं बात कर लूंगा।
रिपोर्टरः ठीक है भाई, मुझे बता देना, और …
रचितः जी।
रिपोर्टरः टॉस के बाद जो प्लेइंग इलेवन होगी, वो मुझे बता देना, भेज देना आप..
रचितः बिल्कुल जैन साहब! बिल्कुल..
रिपोर्टरः स्क्रीन शॉट भेज देना।
रचितः ठीक है।
रिपोर्टरः तो अभी तो एक घंटा है ना टॉस होने में भी?
रचितः अभी घंटा है शायद….हां।
रिपोर्टरः ठीक है, ओके, ओके रचित भाई, ओके… बाय!

यह पहली बार नहीं है, जब रचित भाटिया फिक्सिंग में शामिल रहा है और डीपीएल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम के एक खिलाड़ी तथा खुद को फर्जी सट्टेबाज के रूप में पेश कर रहे तहलका के गुप्त अभियान के रिपोर्टर के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। रचित ने अतीत में स्पॉट-फिक्सिंग में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। उसके अपने कबूलनामे के मुताबिक, उसने 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सत्र के दौरान दो वाइड गेंदें फेंकी थीं। रचित के अनुसार, उसे एक सट्टेबाज से प्रत्येक वाइड गेंद के लिए 8 लाख रुपए मिले थे, यानी कुल 16 लाख रुपए। रचित द्वारा वे दोनों वाइड गेंदें फेंके जाने का वीडियो फुटेज तहलका के पास मौजूद है।
निम्नलिखित बातचीत में रचित भाटिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के दो मैचों में स्पॉट-फिक्सिंग करने की बात खुले तौर पर स्वीकार करता है। वह बताता है कि उसने जानबूझकर प्रत्येक मैच में एक वाइड गेंद फेंकी थी- एक आंध्र के खिलाफ और दूसरी मेघालय के खिलाफ। वह आगे खुलासा करता है कि उसे प्रत्येक वाइड गेंद के लिए 8 लाख रुपए दिए गए थे। इन मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया गया था।
रिपोर्टरः तुम 18 वाला सीजन खेले थे या 19 वाला?
रचितः 18, 19 दोनों।
रिपोर्टरः 18, 19 दोनों? तूने फिक्सिंग भी करी थी.?
रचितः हां। वाइड डाली थी।
रिपोर्टरः वाइड डाली थी।
रचितः 2।
रिपोर्टरः 2, मुश्ताक (मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट) में। 2-2 मैचों में?
रचितः 2 मैचों में। एक आंध्रा के अगेंस्ट, एक… एक तो आंध्रा अगेंस्ट डाली थी और एक डाली थी उसके अगेंस्ट….मेघालय।
रिपोर्टरः मेघालय के अगेंस्ट। नागालैंड की तरफ से। कितना मिला वाइड का, दोनों में वाइड डाली थी?
रचितः दोनों में वाइड डाली थी।
रिपोर्टरः कितना मिला?
रचितः 8-8 लाख।
रिपोर्टरः 8-8 लाख? लाइव आ रहा था मैच जब?
रचितः लाइव आ रहा था। स्टार स्पोर्ट्स पर।
रिपोर्टरः ये कब की बात है मुश्ताक में जब…
रचितः 19।
रिपोर्टरः 19 में ही करी थी। 19 में रणजी खेला था?
रचितः 19 में.. 18 में रणजी खेल गया था।
रिपोर्टरः 18 में रणजी हुई थी। 19 में स्टार्ट हुई थी।
रिपोर्टरः अच्छा, 19 में। दो ही साल खेले हो ना फिर तुम?
रचितः हां।

एक के बाद एक खुलासे। रचित भाटिया अब तहलका को बताता है कि उसने 2018-19 सत्र के लिए नागालैंड की रणजी ट्रॉफी टीम में अपना चयन सुनिश्चित कराने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत दी थी। अनीता, जो तहलका के रिपोर्टर के साथ एक संभावित ग्राहक के रूप में गई थी और अपने बच्चे का दिल्ली की स्कूल क्रिकेट टीम में चयन कराने के लिए रचित की मदद लेना चाहती थी, भी इस बातचीत में शामिल होती है। रचित ने बताया कि यह भुगतान केवल दो चार दिवसीय मैच खेलने के लिए किया गया था। हालांकि अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उसने छह रणजी मैच और मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैच भी खेले।
रिपोर्टरः ये खेले थे नागालैंड से।
अनिताः ओके।
रिपोर्टरः मेरे ख्याल से 20 लाख दिया था तूने?
रचितः मैंने दिया था 15 (लाख)।
रिपोर्टरः 15 लाख सिलेक्शन का?
रचितः सिलेक्शन का।


रिपोर्टरः नागालैंड में। और ये कब की बात है? 18 (2018) की बात है?
रचितः 19, 18-18…।
रिपोर्टरः 18 की बात है।
रचितः 18 को तो रणजी ट्रॉफी हुई थी।
अनिताः बिना इसके काम नहीं चलता?
रचितः बिना इसके तो मैडम स्टोरी ही नहीं है, कहानी ही नहीं है।
अनिताः अच्छा?
रिपोर्टरः क्या नहीं है? चोरी?
रचितः स्टोरी ही नहीं है।रिपोर्टरः अच्छा, स्टोरी।
रचितः इसके बिना तो कुछ नहीं है।
अनिताः पॉसिबल नहीं है?
रचितः पॉसिबल ही नहीं है। मतलब यहां तक भी बंदा पहुंच नहीं पाता…पैसा भी दुनिया के पास पड़े हैं देने के लिए। पर बातचीत किसी की वहां तक पहुंच ही नहीं पाती।
रिपोर्टरः तब तो करोड़पति बन गया होगा तू दो साल में?
रचितः आप रहने दो दिन। जो हमने दिया वो निकालना भी होता है।
रिपोर्टरः पर तू बीस लाख ही तो.. पंद्रह ही तो दिए हैं। ये तो आराम से निकल गया होगा।
रचितः ये तो मैच फीस में ही आ गए थे खैर।
रिपोर्टरः तेरा तो निकल गया होगा तब का।
रचितः मेरा निकल गया। 6 मैच खेल लिए थे ना। वैसे बात दो मैच की हुई थी।
रिपोर्टरः अच्छा 15 लाख में दो मैच?
रचितः दो मैच की बात हुई थी।
रिपोर्टरः रणजी? फोर-डे?
रचितः फोर डेज, वो तो कहते हैं अगर परफॉर्म करोगे तो मिलते रहेंगे। परफॉर्म करते रहे, मिलते रहे — 6।
रिपोर्टरः दो खेल लिया था तू?
रचितः छह।
रिपोर्टरः अच्छा 6 खेले थे?
रचितः मुश्ताक (मुश्ताक अली ट्रॉफी) से 3 खेले थे।

इस बातचीत में दिल्ली की स्कूल क्रिकेट टीम में अपने बेटे का चयन कराने की इच्छुक एक संभावित ग्राहक से बात करते हुए रचित खुलासा करता है कि वह राष्ट्रीय चयनकर्ता-सह-कोच के रूप में दिल्ली के स्कूलों की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट टीमों के चयन का काम करता है, जो राष्ट्रीय स्कूली टूर्नामेंटों में हिस्सा लेती हैं। रचित भाटिया का दावा है कि वह स्कूली बच्चों के चयन को प्रभावित कर सकता है और ऐसे बच्चे के लिए 7-8 लाख रुपए की कीमत तय करता है, जो अच्छा खेल सकता हो। 10 लाख रुपए के लिए वह कहता है कि बच्चे के चयन और सभी मैचों में उसके खेलने की गारंटी है। वह यह भी कहता है कि चयन उसके हाथ में है, क्योंकि वह कोच है और बच्चों के साथ यात्रा करता है।
रचितः अच्छा। तो मैम देखो ऐसा रहेगा अगर प्लेयर अच्छा है तो कम से कम, 7 से 8 लाख का खर्चा आएगा।
अनिताः 7 से 8 लाख? अगर खेलना आता है।
रचितः खेलना आता है तो।
रिपोर्टरः खेलना आता है तो।
रचितः नहीं खेलना आता तो स्टोरी ही अलग है।
अनिताः हां।
रचितः अगर बिल्कुल ही अच्छा न हो तो मैं सिलेक्ट भी नहीं कर पाऊंगा।
अनिताः नहीं, खेलना तो आता है।
रचितः खेलना आता है तो मैं उससे भी कम कम में कोशिश कर लूंगा। अगर अच्छा खेल रहा है।
रिपोर्टरः नाइन्टीन का हो गया? अब किसका चलना है?
रचितः फोर्टीन, सेवेंटीन का शुरू है।
रिपोर्टरः होना है?
रचितः मेरे को नाम बता दो अभी, होना है।
रिपोर्टरः एक पे कितना?
रचितः 10…।
रिपोर्टरः 10 लाख रुपये? सिलेक्शन?
रचितः पूरा खत्म, पूरा खेलेगा।
रिपोर्टरः कन्फर्म्ड है, पक्का?
रचितः कन्फर्म्ड है, मैं साथ जाता हूं खेलने।
रिपोर्टरः कहां जाते हैं, लोकल ही जाते होंगे ना?
रचितः जहां भी होते होंगे, इस बार शायद चंडीगढ़ में हैं मैच।
रिपोर्टरः सिलेक्शन तेरे हाथ में है, कन्फर्म्ड?
रचितः सिलेक्शन मेरे हाथ में हैं, कोच मैं हूं। साथ में ही ट्रैवल करते हैं बच्चे।
रिपोर्टरः सारे मैच खिला देगा?
रचितः सारे खिलाऊंगा क्या, मेरे हाथ में है।
रिपोर्टरः 10 लाख…?
रचितः हां, स्कूल दिल्ली का होना चाहिए बच्चे का।
रिपोर्टरः हां, ये तो चाहिए। नोएडा वगैरह का नहीं चलेगा?
रचितः नोएडा यूपी में आता है।

इस बातचीत में रचित कहता है कि उसने चयन के सौदों के जरिए काफी पैसा कमाया है। वह प्रत्येक चयन के लिए चल रही दर 8-10 लाख रुपए बताता है। वह पुष्टि करता है कि भुगतान चयनित किए जाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अलग-अलग किया जाता है। वह यह भी कहता है कि अभी ऐसे और भी चयन किए जाने बाकी हैं।
रिपोर्टरः तो तूने तो बहुत पैसा बना लिया होगा?
रचितः मैंने काफी बना लिया।
रिपोर्टरः एक के कितना ले रहा है तू, सिलेक्शन में?
रचितः 8-10, 8-10 का रेट लग रहा है।
रिपोर्टरः 8-10 लाख?
रचितः हां।
रिपोर्टरः एक सिलेक्शन के?
रचितः एक सिलेक्शन के।
रिपोर्टरः इस बार कितने कर दिए तूने?
रचितः अभी तो चल रही है, अभी तो करने हैं।

निम्नलिखित बातचीत में रचित कहता है कि माता-पिता अपने बच्चों का चयन सुनिश्चित कराने के लिए सीधे उसके पास नकद पैसे लेकर आते हैं। वह एक ऐसे अभिभावक को याद करता है, जो उसके घर 10 लाख रुपए नकद लेकर आया था। वह कहता है कि इस तरह के भुगतान को गुप्त रखा जाता है। रचित ने बताया कि उस समय संयोग से उसी ने दरवाजा खोला था, वरना उसके परिवार को उसके इन अवैध लेन-देन के बारे में पता चल सकता था।
रिपोर्टरः तो लोग खुद ऑफर करते हैं तुझे पैसा?
रचितः हूं।
रिपोर्टरः पेरेंट्स करते होंगे?
रचितः हूं, मैं अपने मुंह से बोल ही नहीं सकता।
रिपोर्टरः तो कैसे करते हैं मतलब….
रचितः एक बार तो एक पेरेंट ने बैग पहुंचा दिया था घर पे। सा*** ने मेरा एड्रेस निकलवा लिया… (एक्सप्लेटिव्स)**
रिपोर्टरः कब की बात है ये?
रचितः 23 की।
रिपोर्टरः 2023…?
रचितः एक साल ही हुआ था…, .. मेरे को बने हुए।
रिपोर्टरः तू कब बना है सिलेक्टर?
रचितः 22 में।
रिपोर्टरः 22 में बना है!
रचितः (नोड्स) हां।
रिपोर्टरः ओके… चार साल हो गए।
रचितः चार साल हो गए।
रिपोर्टरः कितना पैसा फंसाया?
रचितः 10….।
रिपोर्टरः 10 लाख रुपए कैश!?
रचितः फोर्टीन्थ का, तब तो इतना रेट भी नहीं था।
रिपोर्टरः तेरे पास कौन-कौन सा है सिलेक्शन, 14, 17….
रचितः 14, 17….
रिपोर्टरः 19?
रचितः 19 भी मेरा ही है आप मान लो।
रिपोर्टरः तीनों तेरे ही हैं?
रचितः मेरे ही हैं।
रिपोर्टरः बाकी सिलेक्टर भी कमा रहे होंगे?
रचितः (नोड्स) दबा के….
रिपोर्टरः तो तुम मतलब अपने तक ही रखते हो या XXXXX में भी पहुंचाते हो?
रचितः अपने तक ही रखते हैं…. ये बाहर बात नहीं जाती।
रिपोर्टरः XXXXX में नहीं बताते हो?
रचितः नहीं।
रिपोर्टरः पक्का?
रचितः वहां पहुंचाते ही नहीं… हम तो ये शो करते हैं कि मेरिट से आए हैं बच्चे।
रिपोर्टरः हूं.. हूं।
रचितः अच्छा, पैसा तो उसका लेते हैं जो प्लेयर हो। ऐसा ना हो कि पैर पकड़ने से ही लें।
रिपोर्टरः हूं, जीरो हो बिल्कुल, उसे पता ही नहीं है।
रचितः हां, ऐसा नहीं, प्लेयर होना चाहिए….अब प्लेयर तो और हैं अच्छे खेलने वाले, लेंगे तो एक को।
रिपोर्टरः हूं.. हां।
रचितः एक को लेंगे तो (स्माइलिंग, ही जेस्चर्ड फॉर मनी)। …क्रिकेट तो हो रही है, पहले जैसी नहीं।
रिपोर्टरः तो वो, कैश अगर तेरे घर पे कोई पहुंचा दे, तो घर वालों को भी पता लग जाता होगा?
रचितः बहुत रिस्की था, वो तो बाई चांस मैंने ही गेट खोला, ड्राइवर आया हुआ था।
रिपोर्टरः और तेरी फैमिली में किसी को नहीं बताया ये?
रचितः नहीं।
रिपोर्टरः पापा वगैरह को?
रचितः नहीं।
रिपोर्टरः अरे उनको ये लग रहा होगा यार लड़का सा*** गाड़ियां-वाड़ियां इतनी मेंटेन कर रहा है, ये जो कुछ तो खेल है?
रचितः (लाफिंग, ही गेव अ हाफ-नोड)

इस तहलका के गुप्त अभियान में पूर्व रणजी खिलाड़ी रचित भाटिया को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम के एक खिलाड़ी के बीच मैच फिक्सिंग के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए कैमरे में कैद किया गया, जहां रिपोर्टर ने खुद को एक फर्जी सट्टेबाज के रूप में पेश किया था। रचित ने पैसे के बदले आधिकारिक घोषणा से पहले प्लेइंग इलेवन के बारे में अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराने की पेशकश की।
आधिकारिक तौर पर घोषणा किए जाने से पहले सट्टेबाजों के साथ प्लेइंग इलेवन साझा करना क्रिकेट के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के तहत एक गंभीर अपराध है। रचित ने डीपीएल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से जुड़े सभी 10 मैचों की प्लेइंग इलेवन की सूची उपलब्ध कराने का वादा किया। हमने यह दिखाने के लिए केवल एक मैच की जानकारी ली कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार कितनी गहराई तक फैला हुआ है। रचित यहीं नहीं रुका। उसने आईपीएल और डीपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग कराने का भी वादा किया। उसने खुलासा किया कि 2018-19 में मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैचों में उसने खुद स्पॉट फिक्सिंग की थी और दो वाइड गेंदें फेंकने के लिए सट्टेबाजों से 16 लाख रुपए लिए थे। उसने यह भी खुलासा किया कि 2018-19 सत्र में नागालैंड की रणजी टीम में अपने चयन के लिए उसने 15 लाख रुपए की रिश्वत दी थी। उसने आगे दावा किया कि वह राष्ट्रीय स्कूली टूर्नामेंटों के लिए दिल्ली के स्कूलों से स्कूली बच्चों के चयन के लिए भी रिश्वत लेता है। उसके दावे पेशेवर क्रिकेट से लेकर स्कूली स्तर के चयन तक फैली भ्रष्टाचार की एक चिंताजनक कड़ी की ओर इशारा करते हैं।
क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के घोटालों ने अतीत में बार-बार इस खेल को झकझोर कर रख दिया है और खिलाड़ियों, सिंडिकेटों तथा सट्टेबाजों के बीच गहरे संबंधों को उजागर किया है। बड़ी जांचों में अंतरराष्ट्रीय टीमों में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है और इसके चलते दिग्गज खिलाड़ियों तथा खेल जगत की प्रमुख हस्तियों पर आजीवन प्रतिबंध तक लगाए गए हैं। तहलका द्वारा क्रिकेट में भ्रष्टाचार के इस खुलासे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क्या कदम उठाते हैं, यह देखना होगा, जिसमें मैच फिक्सिंग, स्पॉट-फिक्सिंग और पैसे लेकर चयन, भ्रष्टाचार के सभी प्रमुख पहलू सामने आए हैं।