
रिपोर्टर प्रिया तिवारी
पंजाब में राहुल गांधी की चुनावी यात्रा
जनता के बीच जाएंगे राहुल गांधी
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल वोट बैंक मजबूत करने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुटी है। पहले राहुल गांधी ने युवाओं को साधने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुरू किया और अब वह पंजाब यात्रा शुरू करने की तैयारी में हैं।
सितंबर के पहले सप्ताह में पंजाब यात्रा की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह में पंजाब की यात्रा शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अभी यात्रा की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है।
अमृतसर से हुसैनीवाला तक हो सकती है बस यात्रा
यह यात्रा अमृतसर से शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ और स्थानीय नेताओं के साथ बस यात्रा शुरू कर सकते हैं। यह यात्रा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की बस यात्रा अमृतसर से शुरू होकर हुसैनीवाला बॉर्डर तक जा सकती है। इस दौरान यात्रा के पंजाब के कई विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने की संभावना है।
पंजाब कांग्रेस में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश
इस यात्रा में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ और स्थानीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी इसे चुनावी रणनीति के साथ-साथ संगठन में चल रही गुटबाजी और अंदरूनी मतभेदों को कम करने की कोशिश के तौर पर भी देख रही है।



