Home Blog Page 547

उदयपुर मर्डर मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का रोष प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुछ समय पहले राजस्थान में हुई हिंदू दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने तहलका संवाददाता से बातचीत कर बताया कि, “हमारी प्रशासन से सिर्फ यही मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जाए और यदि ऐसा नहीं होता तो हम इसी प्रकार अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे।“

मामले में दोनों दोषी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्र सरकार ने इस मामले में आतंकवादी संगठन के साथ जुड़े होने की भी आशंका जताई है साथ ही जांच आतंकवाद-रोधी एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है।

आपको बता दे, कुछ समय पहले राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े दर्जी कन्हैयालाल नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गर्इ थी। हत्या करने का कारण मृतक के आठ साल के बेटे ने मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए थे।

आरोपियों ने युवक की हत्या उसकी दुकान में घुसकर धारदार हथियार से की थी। साथ ही हमलावरों ने इस पूरी घटना को कैमरे में भी कैद भी किया जिसके बाद फिर कुछ देर पश्चात् उस पूरी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

उदयपुर कन्हैयालाल मामला: “ऐसी घटनाओं से मानवता को चोट पहुंचती है”- इरफान पठान

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में खेल जगत के कई दिग्गजों ने भी निंदा की है। भारत की क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे इंसानियत को चोट पहुंचाना बताया है।

इरफान पठान ने कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में एक ट्वीट कर कहा कि, “कोर्इ फर्क नहीं पड़ता की आप किस धर्म को मानते है। इस तरह की घटना को अंजाम देने वाला किसी भी धर्म को मानने वाला हो, यह सब सही नहीं हैं और ऐसी घटनाओं से मानवता को चोट पहुंचती है।“

आपको बता दें, कुछ समय पहले राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैयालाल नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गर्इ थी। हत्या करने का कारण मृतक के आठ साल के बेटे ने मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए थे।

युवक की हत्या उसकी दुकान में घुसकर धारदार हथियार से की गयी थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गर्इ थी और कई जगह इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था। मामले में हत्या करने वाले दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरसात ने दस्तक दे दी है लेकिन गांद अभी तक नहीं निकली है

दिल्ली में बरसात ने दस्तक दे दी है। लेकिन दिल्ली में मुख्य नालों की गांद अभी तक नहीं निकाली गई है। जिससे दिल्ली में बरसात में हर साल की तरह इस साल भी सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने से दिल्ली में वाहनों का जाम और सड़कों पर जलभराव होने की संभावना अधिक है। दिल्ली के लोगों का कहना है कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव न होने से निगम पार्षद कुछ कर नहीं रहे है। और अधिकारियों की लापरवाही के नालों में गांद भरी हुई है।

दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में सियासी उठापटक के चलते दिल्ली में सड़कों और नालों की स्थिति बहुत खराब है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में सड़कों की हालत जर्जर है।जो काम निगम पार्षदों के आदेश पर होता था । लेकिन वो अब नहीं हो पा रहा है।क्योंकि निगम पार्षदों के पास अब अधिकार नहीं है। वे इस मामले में आदेश जारी करें।वहीं दिल्ली सरकार कई बार इन कामों से बचने के लिये दिल्ली नगर निगम पर अपना पल्ला झाड़ देती है।

दिल्ली के निगम पार्षद अमन कुमार का कहना है कि दिल्ली में सरकार किसी हो। लेकिन विकास काम तो नहीं रुकना चाहिये। लेकिन मौजूदा समय में हालत ठीक नहीं है। उनका कहना है कि अगर समय रहते अभी नालों से गांद नहीं निकाली गई तो दिल्ली की सड़कों हाल वे हाल हो जायेगा।जिसके चलते दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है।

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में 4 की मौत, 9 यात्री थे सवार

अरब सागर के ऑयल रिग के पास में ओएनजीसी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें कुल 9 व्यक्ति सवार थे इन 9 लोगों में 2 पायलट व 7 यात्री सवार थे। इनमे से 4 लोगों की मौत हो गर्इ है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इमरजेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग ‘सागर किरण’ के पास की गई है। बचाए गए चार लोगों को ओएनजीसी के पोत मालवीय-16 और पांचवें को ओएनजीसी के रिग सागर किरण की रेस्क्यू बोट से बचाया गया।

आपको बता दें, कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, “एक हेलीकॉप्टर जिसमें छह ओएनजीसी कर्मी सवार थे ने आज मुंबर्इ हार्इ में सागर किरण में तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) रिग के पास अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग की। अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और आगे का रेस्क्यू अभियान जारी है।“

अब उत्तर प्रदेश में स्थानीय-निकाय चुनाव को लेकर सियासत

उत्तर प्रदेश की सियासत में अब हर रोज नये समीकरण बन रहे है। उत्तर प्रदेश में हाल में ही में दो लोकसभा के चुनाव उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार से समाजवादी पार्टी में आशा-निराशा का माहौल बना हुआ है।वहीं बसपा और कांग्रेस के बीच यही हाल है। भाजपा की बल्ले-बल्ले है। बताते चलें इसी साल संभावित नवम्बर -दिसम्बर माह में होने वाले स्थानीय -निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां हर रोज तेज हो रही है।भले ही समाजवादी पार्टी में मौजूदा समय में राजनीतिक तौर पर निराशा का माहौल है।लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी आशावादी है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की वापसी हो सकती है।

वहीं भाजपा का दावा है कि आने वाले स्थानीय -निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। भाजपा का कहना है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन व दिन बढ़ती जा रही है।उनका कहना है कि भाजपा ने जो काम कर रही है। उससे जनता खुश है। उन्होंने बताया कि सपा के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीतकर ये बता दिया है। भाजपा के कामों से जनता में साफ मैसेज है कि जो काम वो कर रही है। उससे जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।रहा सवाल बसपा और कांग्रेस का तो वो अपना खोये हुये जनाधार को पाने के लिये स्थानीय स्तर के चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिये संघर्ष को तैयार है। सो उसने अभी से अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

पठानकोट में सेना के जवान ने अपने ही दो साथियों पर गोली मारकर की हत्या

पंजाब के पठानकोट जिले की मिरथल छावनी में सोमवार को एक जवान ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। 22 वर्षीय सिपाही चार साल से सेना में सेवा दे रहा है। आरोपी ने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के दो हवलदारों पर गोलियां चला दी और सर्विस हथियार को छोड़कर मौके से फरार हो गया था, किंतु कुछ समय पश्चात उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि गोलीबारी किस वजह से की गर्इ। हालांकि पुलिस और सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है साथ ही आरोपी को छावनी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दे, सेना के अधिकारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई और कहा कि जब वे सो रहे थे तो उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और तुरंत घटना की जानकारी अपने सहयोगियों को दी। घायलों को पठानकोट के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्रकार मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार, राहुल ने कहा सच बोलने वाले से डरते हैं ‘वो’

फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट AltNews के को-फाउंडर और पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर रात धार्मिक भावनाएं आहत करने और वैमनस्य फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उनके खिलाफ ‘पर्याप्त सबूत’ के दावे के साथ स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में 20 जून को मामला दर्ज किया गया था।

जुबैर को आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। AltNews के सह संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने जुबैर की गिरफ्तारी पर कहा – ‘जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किसी अन्य मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन गिरफ्तारी किसी और मामले पर की गयी है। उन्हें अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया। हमें अनुरोध के बावजूद एफआईआर की कॉपी नहीं दी जा रही है।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबैर की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट में ड्यूटी अफसर की शिकायत पर 20 जून एफआईआर हुई है। ड्यूटी ऑफिसर के दावे के मुताबिक मॉनिटरिंग के दौरान उन्होंने एक हनुमान भक्त (ट्विटर आईडी @balajikijai), ने मोहम्मद जुबेर का एक ट्वीट शेयर किया था जिसमे आपत्तिजनक बातें थीं।

पुलिस का कहना है कि जुबैर इस मामले की जांच में शामिल हुए थे जो स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट में मोहम्मद जुबैर का ट्वीट आपत्तिजनक नहीं पाया गया, हालांकि उनके ट्वीट के बाद किए गए अन्य ट्वीट सवाल खड़े करने वाले और अपमानजनक थे। एफआईआर नंबर – 194/20 की जांच के दौरान उनसे पहले भी पूछताछ हुई थी और अब निष्कर्ष की ओर है।

पुलिस के मुताबिक ‘पर्याप्त सबूत’ के आधार पर ही जुबैर को गिरफ्तार किया गया है। जुबैर से पूछताछ जारी है। पुलिस आज उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर और हिरासत की मांग करेगी।

इस बीच जुबैर की गिरफ्तारी का काफी विरोध हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा – ‘भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है।’ एक और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जुबैर की गिरफ्तारी को ‘सच्चाई पर हमला’ बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है।

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा – ‘दिल्ली पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है क्योंकि AltNews सरकार के फर्जी दावों को उजागर करता है।’ वकील-कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने कहा – ‘सरकार उन लोगों के पीछे पड़ी है जो हेट स्पीच का पर्दाफाश कर रहे हैं।’

यशवंत सिन्हा अपना चुनावी अभियान केरल से शुरू करेगे

यूपीए से राष्ट्रीय पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनाव जरूर राष्ट्रपति का लड़ रहे है लेकिन चुनाव में हार-जीत हो इसकी कोई बात नहीं है और मौजूदा सरकार के विरोध में अंतिम सांस तक लड़ेगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में आज लोकतांत्रिक सिस्टम न के बराबर है।उन्होंने कहा कि वे केरल से वे अपनी चुनावी यात्रा शुरू करेगे। और पूरे देश की राजधानियों में जाकर वोट मांगेगे। यशवंत सिंह ने कहा कि आज बहुत सी ऐसी पार्टियां है । जिनमें आंतरिक लोकतंत्र कम ही बचा है।

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात हुई हैं। तो उन्होंने बताया कि चुनाव के समय में ही अपना मत का ऐलान करेंगे।फिल हाल उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। देश में तमाम समस्याएं है उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूदा समय में विदेश यात्रा में है । वहां पर क्या बात करते है। इसकी जानकारी विपक्ष को नहीं लगती है। लेकिन इतना जरूर है।

जो लोग भारत के वहां पर रहते है उनके साथ जरूर बड़ी -बड़ी बात करते है। यशवंत सिन्हा ने बताया कि वे भी एक समय में भाजपा के नेता रहे है। तब भाजपा कुछ और थी और आज कुछ और है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जिक्र करते हुए कहा जब अटल बिहारी बाजपेई की सरकार एक वोट से गिरी थी। तब अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि मंडी सजी हुई थी समान बिक रहा था लेकिन उन्होंने खरीद- फरोख्त नहीं की थी।

मतलब साफ है कि आज के समय में कोई एक वोट से सरकार गिर जाये संभव नहीं है। क्योंकि आज की राजनीति में तोड़-फोड़ और खरीद-फरोख्त पर बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा जयंत सिन्हा राजधर्म का पालन कर रहा है और वे राष्ट्र धर्म का पालन कर रहे है।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि एक दौर वो था जब राष्ट्रपति का चुनाव होता था। तब क्षेत्र बाद और जातिवाद की कोई बात नहीं होती थी लेकिन मौजूदा समय में जातिवाद के नाम पर राजनीति हो रही है। जो लोकतंत्र के लिये ठीक नहीं है। फिलहाल चुनाव 18 जुलाई को है।

भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग वर्ष 2021 में 3.25 अरब डॉलर के पार, विश्व में 12वें स्थान पर

भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग का कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वर्ष 2021 में खुदरा बिक्री आकार विश्व स्तर पर 3.25 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। वाशिंगटन स्थित फेडरेशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (डब्ल्यूएफडीएसए) की एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 3.259 अरब डॉलर से अधिक की प्रत्यक्ष खुदरा बिक्री के साथ भारत ने गत तीन वर्षों में 15.7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर (सीएजीआर) हासिल की जो विश्व में तीन अरब से ज्यादा के प्रत्शक्ष बिक्री बाजार वाले 15 देशों में सर्वाधिक है। कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद, देश के प्रत्यक्ष बिक्री बाजार ने लचीलापन और स्थिरता दिखाते हुये आलोच्य अवधि में सालाना 7.7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर भी हासिल की जो इस उद्योग की मजबूती का द्योतक है।

रिपोर्ट यह दर्शाती है कि भारत जहां विश्व प्रत्यक्ष बिक्री रैंकिंग में 12 वें वहीं यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में कोरिया, चीन, जापान, मलेशिया और ताइवान के बाद छठे स्थान पर है। कुल वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री में 42.67 अरब डॉलर यानि 23 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ अमरीका विश्व में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। वहीं कोरिया ने जर्मनी को तीसरे स्थान पछाड़ कर खुद दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। वर्ष 2020 तक दूसरे स्थान पर रहा चीन, कोरोना और कुछ अन्य कारणों से अब चौथे स्थान पर है। अन्य शीर्ष स्थानों पर भारत से ऊपर क्रमश: जापान, मलयेशिया, ब्राजील, मैक्सिको, फ्रांस, ताइवान और कनाडा हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग ने वर्ष 2021 में लगभग 1.5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज कर कुल लगभग 186.10 अरब डॉलर का कारोबार किया।

डब्ल्यूएफडीएसए की रिपोर्ट को लेकर इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) ने एक बयान में कहा कि विश्व के 15 शीर्ष प्रत्यक्ष बिक्री बाजारों के मुकाबले भारत की गत तीन वर्षों में 15.7% की सर्वाधिक सीएजीआर इसके प्रत्यक्ष बिक्री बाजार की मजबूती, भविष्य में इसके तेजी से आगे बढ़ने और अगले एक दशक में विश्व के शीर्ष पांच बाजारों में खुद को स्थापित करने की क्षमता दिखाती है।

महाराष्ट्र: शिवसेना बागियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को थमाया नोटिस

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के चलते शिंदे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दो जजों की बेंच ने सुनवाई की है। शिंदे गुट की ओर से नीरज किशन कौल ने बहस की।

सियासी जंग के बीच आज डिप्टी स्पीकर को झटका लगा है। और पूछा गया कि जब बागी विधायकों ने उनके खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था तो उसे डिप्टी स्पीकर ने बिना सदन में रखे खारिज कैसे किया?

इसी के चलते डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल और केंद्र समेत कई को नोटिस भेजा गया है। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि बागी विधायकों को पहले हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए था।

आपको बता दें, महाराष्ट्र में सड़कों पर शिवसैनिकों और शिंदे समर्थकों की जंग भी देखने को मिली है। शिवसेना के बागी नेताओं के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे।