यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर का अपहरण, धमाकों की आवाजें

रूस की सेना के यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियारबंद लोगों ने (रूस के सैनिक) कीव के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनी गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की संसद ने एक ट्वीट में कहा – ‘दस कब्जाधारियों के एक समूह ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया।’ इसके बाद  राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी मेयर के अपहरण की पुष्टि की है। जेलेंस्की के मुताबिक  फेडोरोव ने शहर पर कब्जा करने वाली रूसी सेना के साथ सहयोग करने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्हें सिटी क्राइसिस सेंटर में हिरासत में लिया गया था।

फिलहाल रूस-यूक्रेन तनाव कम नहीं हो रहा और आशंका तो यह जताई जा रही कि रूस रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को रूस को चेतावनी दी कि उसे रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडेन ने कहा – ‘यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी।’

अभी तक दुनिया के कई देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा चुके हैं लेकिन इसका  रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर कोई असर नहीं पड़ा है। अब खबर है कि रूस की सेना कीव में प्रवेश कर गयी है और वहां धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। शहर के पूर्व में, नीपर नदी के पार, ब्रोवरी में भी लड़ाई तेज हो गई है।