गली -गली में भाजपा और आप पार्टी का जश्न

उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में मिली भाजपा को जीत और पंजाब में आप पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता  दिल्ली की गली -गली में होली जैसा मश्न मनाया जा रहा है। लोग जीत की खुशी एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर बधाई दे रहे है।बताते चलें इस बार दूसरे राज्य की जीत का असर पहली बार ऐसा देखा जा रहा  है। कि भाजपा और आप पार्टी के नेता दिल्ली में अपनी-अपनी पार्टी के झंडे और बैनर को लेकर घूम रहे है। जबकि जानकारों का कहना है कि पहले भी कई राज्यों में जीत होती थी। लेकिन दिल्ली में गली-गली इस तरह का जश्न नहीं मनाया जाता था। लेकिन अब बार इस लिये मनाया जा रहा है क्योंकि दिल्ली में अलगे ही महीने एमसीडी के चुनाव हो सकते है। और  एमसीडी के चुनाव में आप पार्टी और भाजपा के बीच चुनावी मुकाबला हो सकता है। सो दोनों दलों के नेता अभी से दिल्ली चुनावी माहौल बनाने में लगे है।क्योंकि दोनों दल के नेता इस बार दावा कर रहे है। कि उनकी ही एमसीडी में जीत होगी। दिल्ली की राजनीति के जानकार आशुतोष तिवारी का कहना है कि  एमसीडी का चुनाव दिल्ली की राजनीति में अहम है। क्योंकि दिल्ली में कहने को तो विधायक बड़ा होता है। लेकिन जमीनी स्तर पर दिल्ली की राजनीति में एमसीडी के चुने हुये नेताओं(पार्षद) की अच्छी खासी चलती है।सो इस लिहाज से दिल्ली की राजनीति का आधार एमसीडी की राजनीति से माना जाता है।उन्होंने बताया कि इस बार कांग्रेस जरूर चर्चा में नहीं है। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि हम चुनाव हारे है। मनोबल नहीं हारे है। हमारा मनोबल एमसीडी का चुनाव जरूर जीत दिलाएंगा।कांग्रेस और आप पार्टी को एमसीडी में दिल्ली की जनता नहीं लाएगी। कांग्रेस को मौका देगी और दिल्ली में रूके हुये विकास को गति देगी।