आप पार्टी से कांग्रेस और भाजपा सकते में

13 March 2022 Amritsar New Delhi Chief minister and chief of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal along with chief-ministerial candidate of the Aam Aadmi Party for Punjab state, Bhagwant Mann greets supporters during a road show as they celebrate party's victory in the recent Punjab Assembly elections, in Amritsar on Sunday. PHOTO-PRABHJOT GILL AMRITSAR
पंजाब में आप पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से एक ओर अगर कांग्रेस सकते में है तो दूसरी ओर भाजपा भी चितिंत है। कि अगर आप पार्टी पंजाब की तरह पूरे देश में इस तरह आगे बढ़ती चली गयी तो आने वाले दिनों में सियासी संकट खड़ा कर सकती है।
आप पार्टी के कार्यकर्ता गोपाल दास का कहना है कि पंजाब में चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने सारे दांव आप पार्टी के खिलाफ चलें है। लेकिन जनता ने एक तरफा जीत दिलाकर ये बता दिया है कि देश में अगर कोई ईमानदारी के साथ सरकार चला सकती है। तो वो है आप पार्टी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने जहां-जहां शासन किया है। वहां पर भ्रष्ट्राचार बढ़ा है। उनका कहना है कि भाजपा  जातीय धर्म के अलावा राजनीति नहीं कर पाती है।
वहीं कांग्रेस का मानना है कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार रही है। वहां पर आप पार्टी ने आसानी जीत हासिल की है और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया किया है।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि  दिल्ली में कांग्रेस का अगर जड़ से सूफड़ा साफ किसी पार्टी ने किया है। तो वह आप पार्टी।
दिल्ली की तरह पंजाब में आप पार्टी ने कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया किया है। कांग्रेस अब इस बात से सकते है कि आगामी  साल में  राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव है। अगर आप पार्टी कांग्रेस के विरोध में पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर चुनाव लड़ती है। तो वहां पर कांग्रेस के लिये दोबारा सत्ता हासिल करना मुस्किल होगा।
क्योंकि पूरे देश में कांग्रेस की हालत दिन व दिन पतली होती जा रही है।वहीं भाजपा इस बात को लेकर चितिंत है कि दिल्ली में आप पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। आने वाले महीनों में एमसीडी के चुनाव है अगर आप पार्टी ने भाजपा का एमसीडी के चुनाव में सूफड़ा साफ कर दिया तो इसी साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में सियासी संकट खड़ा कर सकती है। वैसे ही गुजरात में आप पार्टी की हवा चल रही है।