Home Blog Page 538

बोरिस जॉनसन ने पद से इस्तीफा दिया

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद के रूप में इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एक बयान में उन्होंने कहा कि नया प्रधानमंत्री चुने जाने तक वे अपने पद पर बने रहेंगे।

उनका इस्तीफा सरकार के कर्इ मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आया है। उनकी कैबिनेट से 50 से अधिक सदस्यों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

बता दे बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया है और उनकी पार्टी बहुमत से जीती थी इस कारण इस पार्टी के नेता को ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनाया गया था।

कर्नाटक: अत्यधिक वर्षा की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज बंद, भूस्खलन से तीन की मौत

कर्नाटक में दक्षिण पश्चिमी मानसून के चलते कई दिनों से लगातार जमकर बारिश हो रही है। इसी के चलते गुरुवार को राज्य के तटीय इलाकों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से चेतावनी के बाद से सुरक्षा के मद्देनजर आज कर्इ शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी स्कूलों, स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिये गए है। साथ ही लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत की भी खबर है।

कर्नाटक के मंगलुरू जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गर्इ है। तीनों ही लोग खेत में काम कर रहे थे। एक की मौत और अन्य तीन कीचड़ में फंस गए हालांकि दमकल कर्मियों ने तीन अन्य को बचा लिया है। किंतु उनमें से दो ने आज सुबह ही दम तोड़ दिया है।

गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिमी मानसून के चलते देशभर में खूब बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ व भूस्खलन होने से घटना मे बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई है, और पांच अन्य अभी भी लापता है। साथ ही इलाकों में बिजली और जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

कुरान और मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के चलते हिंदू संगठन के नेता के खिलाफ हेट स्पीट मामला दर्ज

कर्नाटक के कोलार में कुरान और मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के चलते पुलिस ने हिंदू जागरण वेदिके नामक संगठन के राज्य संयोजक केशव मूर्ति व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत अंजुमन-ए-इस्लामिया संगठन के अध्यक्ष जमीर अहमद ने दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि केशव मूर्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, 153 बी व 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक जुलाई को कुछ हिंदू संगठन कार्यकर्ता राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। और शिकायत के मुताबिक इस दौरान केशव मूर्ति ने अपने भाषण में कहा था, कुरान पढ़ने और उसका पालन करने वाले लोग आतंकवादी है।

आपको बता दें, राजस्थान के उदयपुर में पिछले महीने दर्जी कन्हैया लाल की दो मुस्लिम लोगों ने गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। हत्या करने का कारण बताया जाता है कि भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद व इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के समर्थन में कन्हैया लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद उनका मर्डर कर दिया गया साथ ही पूरी वारदात को कैमरे में कैद भी किया गया।

क्या उपराष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए दिया नकवी ने इस्तीफा !

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व राज्यसभा में भाजपा के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि नकवी का राज्यसभा कार्यकाल कल यानी गुरूवार को समाप्त होने वाला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दैरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह तारीफ करते हुए कहा कि देश व लोगों के लिए की इनके द्गवारा की गर्इ सेवा सहाहनीय रही है।

इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, नकवी को भाजपा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी बना सकती है। क्योंकि मौजूदा उपराषट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 जुलार्इ को समाप्त हो रहा है। और 6 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गर्इ है।

दूसरी बार पंजाब के सीएम भगवंत मान बनेंगे दूल्हा, डॉ गुरप्रीत से रचाएंगे शादी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार, 7 जुलाई को चंडीगढ़ में डॉ गुरप्रीत कौर से करेंगे शादी।

सीएम भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से छह साल पहले ही तलाक हो गया था। उनके पहली पत्नी से दो बच्चे है जो कि अमेरिका में रहते है। और अपने पिता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में कुछ माह पहले ही भारत आए थे।

उनकी दूसरी शादी का कारण उनकी मां को बताया जा रहा है कि मान की मां की ख्वाहिश थी कि वह अपना घर फिर बसाएं, और उनके लिए दुल्हन का चुनाव सीएम की मां व बहन ने ही किया है।

बता दें, शादी की रस्में उनके घर एक निजी समारोह में की जाएगी व शादी की रस्मों में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी में शिरकत करेंगे।

हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के जिलों में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश और बादल फटने से घरों को खासा नुकसान हुआ है। बादल फटने से कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए है साथ ही कई घर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कुल्लू प्रशासन को सूचित किया और सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई ।

साथ ही कुछ लोगों के बहने की भी खबर है और रेस्क्यू ऑपरेशन में गांव की ओर जाने वाला एकमात्र पुल के क्षतिग्रस्त होने से रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भी लगातार भारी बारिश हुई है। और मुंबई के निकट स्थित रायगढ़ जिले में कुंडलिका नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। साथ ही पवई झील भी मंगलवार शाम से ओवरफ्लो हो रही है।

मुंबई में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रत्नागिरी, रायगढ़, व अन्य कई और जिलों में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नूपुर शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर 15 पूर्व न्यायाधीश व 77 पूर्व नौकरशाहों ने की आलोचना

निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ की गई कोर्ट की टिप्पणी- “देश में जो हो रहा है उसके लिए नूपुर शर्मा अकेले जिम्मेदार है” की आलोचना 15 पूर्व न्यायाधीशों, 77 पूर्व नौकरशाहों और सशस्त्र बलों के 25 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने की है।

आज जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ की “दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व टिप्पणियां” न्यायिक लोकाचार के अनुरूप नहीं है। साथ ही इस तरह के अपमानजनक रवैये का न्यायपालिका के इतिहास में कोई समानांतर नहीं है।“

आगे कहा गया है कि दोनों जजो द्वारा की गई दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियों ने देश-विदेश में लोगों को सदमा पहुंचाया है। और इस मुद्दे को समाचार चैनलों द्वारा एक साथ प्रकाशित किया जा रहा है जो की बिल्कुल सही नहीं है। ये टिप्पणियां न्यायिक आदेश का हिस्सा नहीं हैं। और लोग सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर स्तब्ध है। साथ ही अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को जुड़वाना कानूनी अधिकार है।“

“सुप्रीम कोर्ट ने बिना कारण याचिका सुनने से मना किया है यह याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकार की रक्षा करने के बजाय, याचिका का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। ऐस कर के याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने व हाईकोर्ट से संपर्क करने के लिए मजबूर किया। सुप्रीम कोर्ट यह जानता है कि हाईकोर्ट के पास एफआईआर को स्थानांतरित करने का अधिकार क्षेत्र नहीं है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट बिना नोटिस जारी किए अन्य जांच एजेंसियों पर टिप्पणी की है वे चिंता का विषय है।“

आपको बता दे, नूपुर शर्मा ने टीवी शो में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी जिसके बाद से लोगों में विरोध पैदा हो गया था। और उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की दो युवको ने सिर काट कर नृशंस हत्या कर दी थी।

इस मामले में नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि देश भर में उनके खिलाफ दर्ज हुई सभी एफआईआर को एक साथ जोड़कर दिल्ली स्थानांतरित किया जाए। साथ ही अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि उन्हें और परिवार को सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ रहा है।

किंतु अदालत ने 1 जुलाई को उनकी याचिका को खारिज तो किया ही था साथ ही नूपुर पर तीखी टिप्पणियां भी की थी। और आज जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ की “दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व टिप्पणियां” न्यायिक लोकाचार के अनुरूप नहीं है। साथ ही इस तरह के अपमानजनक रवैये का न्यायपालिका के इतिहास में कोई समानांतर नहीं है।“

राहुल गांधी के बयान को गलत संदर्भ में चलाने के मामले में एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने लिया हिरासत में

राहुल गांधी के एक बयान को गलत संदर्भ में चलाने के मामले में ज़ी टीवी के एक न्यूज़ एंकर रोहित रंजन को मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस उनके घर पहुंच गर्इ। जिसके बाद नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस एक दूसरे के साथ भिड़ती नजर आर्इ। और अंत मे नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केरल के वायनाड कार्यालय पर युवकों द्वारा हमला किया गया था और तोड़-फोड़ की गर्इ थी और इस मामले पर बयान देते हुए राहुल ने कहा था कि, “जिन बच्चों ने ऐसा किया है, उन्हें माफ कर दो।”

किंतु राहुल गांधी के इस बयान की वीडियो को ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन ने अपने शो डीएनए में 1 जुलाई को इस प्रकार जिक्र किया जैसे वह उदयपुर दर्जी के हत्यारों को माफ करने की बात कर रहे है। यह वीडियो भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने भी शेयर किया था।

इसके बाद से एंकर के खिलाफ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मामले दर्ज किए गए थे। साथ ही राज्यवर्धन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गयी है।

बताते चलें, मामले में चैनल ने माफी मांगी थी। साथ ही एंकर रंजन ने अपने शो में कहा कि, “कल हमारे शो डीएनए में राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर गलत संदर्भ में लिया गया, यह एक मानवीय भूल थी जिसके लिए हमारी टीम माफी मांगती है।“

राहुल के बयान को उदयपुर से जोड़ने वाले भाजपाईयों पर एफआईआर दर्ज

भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ सहित कई पार्टी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड से जुड़े बयान को उदयपुर की नृशंस घटना से जोड़कर बताने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। कांग्रेस ने यह एफआईआर दर्ज करवाई हैं जिनमें कहा गया है कि राहुल गांधी के वायनाड स्थित उनके दफ्तर पर हमला करने वाले लड़कों को बच्चा कहा था जबकि भाजपा नेताओं ने इसे उदयपुर के दर्जी हत्याकांड के हत्यारों से जोड़ दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने सोमवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। खेरा ने कहा – ”राहुल के ब्यान को झूठे तरीके से पेश किए जाने के मामले में एमपी के बिलासपुर में राज्यवर्धन राठौड़ और चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हमने उनपर राहुल गांधी के बयान को फेक न्यूज की तरह फैलाने का आरोप लगाया है।’

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने हलके वायनाड के दौरे के दौरान अपने वायनाड स्थित दफ्तर में की गयी तोड़फोड़ के आरोपियों के बारे में कहा था कि ‘वे बच्चे हैं, उन्हें माफ कर देना चाहिए’। लेकिन ज़ी टीवी ने चला दिया कि उदयपुर में जिन्होंने कत्ल किया है उनके बारे में राहुल गांधी कह रहे हैं कि बच्चे हैं, उनको माफ कर देना चाहिए।’ इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे उद्धत करते हुए सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।

खेरा ने कहा कि हमने छह राज्यों में राज्यवर्धन राठौड़, भोला सिंह सहित कई विधायक और सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा – ‘हमारे प्रिय नेता (राहुल गांधी) के खिलाफ फेक न्यूज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड के कार्यालय में तोड़फोड़ के संदर्भ में बयान दिया था जबकि भाजपा नेताओं ने इसे उदयपुर की घटना से जोड़ दिया।’

उनके मुताबिक एक मामला जयपुर में भी दर्ज हुआ है। भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, सेना के मेजर सुरेन्द्र पूनिया और उत्तर प्रदेश के विधायक कमलेश सैनी समेत कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जयपुर के बनीपार्क थाने में कांग्रेस नेता राम सिंह ने भादंसं की धारा 504, 505, 153ए, 295ए, 120बी आईपीसी और आईटी एक्ट 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

शिंदे को 164 विधायको ने दिया वोट, पवार बोले 6 महीने नहीं चलेगी सरकार

महाराष्ट्र विधानसभा में नए सीएम एकनाथ शिंदे ने आज (सोमवार) विश्वास मत हासिल कर लियाा है और कुल 164 विधायको ने उनके हक में वोट किया है। रविवार को शिव सेना के उनके गुट और भाजपा के साझे उम्मीदवार राहुल नार्वेकर स्पीकर चुन लिए गए थे। इस बीच शिव सेना के उद्धव गुट के 16 विधायकों को लेकर स्पीकर के संभावित फैसले के खिलाफ उद्धव गुट कोर्ट की शरण में जा सकता है। इस बीच एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि नवगठित सरकार अगले छह महीने में गिर सकती है, लिहाजा हमें चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

राज्य विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आज विश्वास मत का सामना करना है। वैसे रविवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार की जीत से फ्लोर टेस्ट का रास्ता शिंदे के लिए आसान दिख रहा है।

रविवार को हुए स्पीकर के चुनाव में शिंदे गुट-भाजपा के साझे उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि जबकि एमवीए उम्मीदवार (उद्धव) राहुल साल्वे को 107 वोट ही मिले। विधानसभा में सदस्यों की संख्या 288 है, जिसमें से एक का निधन हो चुका है। शिवसेना के 39 बागी सदस्यों को निकालने के बाद कुल सदस्यों की संख्या 248 हो जाती है, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 125 रह जाता है।

ऐसे में अगर सपा, एआईएमआईएम और सीपीएम के विधायक और जेल में बंद एनसीपी विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक भी उद्धव गुट के पक्ष में वोट डालते हैं, तो भी उनकी संख्या 125 तक नहीं पहुंच पाएगी।

इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना है, क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अगले छह महीने में गिर सकती है। पवार ने यहां रविवार शाम को राकांपा विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।