फिर बुन्देलखंड से मनोहर लाल कोरी को राज्य मंत्री पद दिया गया

उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड से फिर मनोहर लाल कोरी को राज्य मंत्री बनाया गया है। जबकि इस बार बुंदेलखंड के लोगों को और साथ में विधायकों को बड़ी उम्मीद थी कि एक या दो  नये मंत्री और  बनाये जायेगे। लेकिन इस बार भी निराशा हाथ लगी है।
बताते चलें बुंदेलखंड  में 2017 में भाजपा ने 19 में से 19 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। जब कि 2022 में बुंदेलखंड की 19 में 16 सीटों पर भाजपा को जीत ही हासिल हुई है। बुंदेलखंड की राजनीति के जानकार राजेन्द्र कुमार का कहना है कि सियासत में वादा करना अलग होता है। और काम करना अलग होता है। अब चुनाव हो चुके है।
भाजपा सरकार भी पूर्ण बहुमत में है।सो किसको मंत्री बनाना है और किसको नहीं । इसलिये मंत्री मंत्रिमंडल विस्तार में बुंदेलखंड से दूसरा कोई मंत्री नहीं बनाया है।राजेन्द्र कुमार का कहना है कि भाजपा आलाकमान से लेकर संगठन भली भाँति जानता है। कि बुंदेलखंड के लोगों का और यहां की राजनीति का अपना अलग ही मिजाज है। ऐसे में अगर भाजपा 2024 के लोकसभा के चुनाव तक किसी  एक को या तो किसी बोर्ड का चेयरमैन बना सकती है। या पार्टी में  कोई जिम्मेदार पद से सम्मानित किया जायेगा।