Home Blog Page 374

भारत सीमा पर चीन ने उकसावे वाले कुछ उठाए हैं कदम : अमेरिकी अधिकारी

क्या चीन ने भारत-चीन सीमा पर उकसावे वाले कुछ कदम उठाए हैं? व्हाइट हाउस में एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने यह दावा किया है। इस अधिकारी का कहना है कि ‘हमें उस भूमिका को समझने की जरूरत है जो भारत वैश्विक मंच पर एक महान राष्ट्र के रूप में निभाएगा’।

अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और हिंद-प्रशांत मामलों के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने वाशिंगटन स्थित एक थिंक-टैंक से कहा – ‘भारत के साथ निकटता से काम करने की हमारी मंशा पर हम जोर देते हैं। हम इसे प्रोत्साहित करना चाहते हैं और इसका समर्थन करना चाहते हैं। हम उस रिश्ते को और गहरा करना चाहते हैं, जो पहले से ही बहुत मजबूत है। दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंध अमेरिकी लोगों के वैश्विक स्तर पर अन्य देशों के लोगों से संबंधों की तुलना में सबसे मजबूत हैं।’

थिंग टैंक ‘सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी’ ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों का मानना है कि चीन भारत को पाकिस्तान के साथ उसकी पश्चिमी सीमा और चीन के साथ पूर्वी सीमा पर उलझा कर चीनी महत्वाकांक्षाओं को चुनौती देने की भारत की इच्छा और क्षमता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान को सुझाव देने की बात कही गयी है कि वह तटस्थ रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत-चीन सीमा पर घुसपैठ और झड़पों की घटनाएं बढ़ गई हैं। भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर शत्रुता की बढ़ती आशंका का अमेरिका पर और इन दो एशियाई दिग्गजों के बीच उसकी हिंद-प्रशांत रणनीति पर असर पड़ता है। कैंपबेल ने थिंक-टैंक से कहा – ‘5000 मील की इस विशाल सीमा पर चीन ने जो कुछ कदम उठाए हैं, वे भड़काने वाले और भारतीय भागीदारों और दोस्तों के लिए बेहद चिंताजनक हैं।’

भारत के साथ लगती सीमा पर चीनी आक्रमण को रोकने और प्रतिक्रिया देने में मदद के लिए कई सुझाव इस रिपोर्ट में दिए गए हैं। कहा गया है कि अमेरिका को भारतीय क्षेत्रीय विवादों और हिंद-प्रशांत में अन्य अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ चीन की आक्रामकता के मुद्दे को उठाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये सभी राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों और भाषणों में परिलक्षित हो।

पोर्न स्टार को चुप रहने के पैसे देने के मामले में आरोपी बने ट्रंप संकट में  

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किलों से घिरते दिख रहे हैं। उन्हें 2016 के अभियान के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे देने का आरोपी ठहराया गया है। ट्रंप के लिए यह दिक्कत तब सामने आई है जब वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के अगले चुनाव की तैयारी की बात कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क की ग्रैंड ज्यूरी ने गुरुवार को उन्हें इस मामले में  आरोपी ठहराया। ट्रंप इन आरोपों का सामना अब कोर्ट में करेंगे। ट्रंप रियल एस्टेट टाइकून हैं, जिनकी जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान पोर्न स्‍टार स्टॉर्मी डेनियल से मुलाकात हुई थी। डेनियल्‍स उस समय 27 वर्ष की थीं और ट्रंप 60 साल के।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वो समय था, जब ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलानिया ने बेटे बैरोन को लगभग चार महीने पहले जन्म दिया था। डेनियल ने 2018 में प्रकाशित अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया है। इसमे डेनियल्‍स ने दावा किया है कि ट्रंप के एक बॉडी गार्ड ने उन्हें ‘द अपरेंटिस’ स्टार के साथ उनके पेंटहाउस में डिनर के लिए आमंत्रित किया था।

डेनियल्स के मुताबिक इस दौरान वह सोच रही थीं ‘ये मेरा अब तक का सबसे कम प्रभावशाली सेक्स संबंध हो सकता है’। डेनियल्‍स ने ये बात अपनी किताब में लिखी है, जिसमें ट्रंप की शारीरिक रचना का एक अप्रभावी विवरण भी किया गया है। ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी डेनियल्‍स के साथ सेक्स किया था। ट्रंप ने डेनियल पर ‘जबरन वसूली’ और ‘ठगी’ का आरोप लगाया है।

आरोप है कि 2016 में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप के निजी वकील और फिक्सर माइकल कोहेन ने 2006 की घटना पर मुंह बंद रखने के लिए कथित तौर पर डेनियल्‍स को 130,000 डॉलर के भुगतान की व्यवस्था करने की बात स्वीकार की है

इंदौर हादसे में मरने वालों की संख्या 35 पहुँची, सेना ने भी संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हो गयी है। अब तक हादसे वाली बावड़ी से यह शव निकाले गए हैं। खोज अभियान जारी है क्योंकि भीतर और शव हो सकते हैं। वहां अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

इंदौर प्रशासन के मुताबिक एनडीआरएफ के बाद सेना को भी मोर्चे पर जिम्मेदारी दे दी गयी है। रात में बावड़ी से 21 शव निकाले गए थे। याद रहे गुरूवार को रामनवमी के मौके पर करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा हुआ था।

बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है क्योंकि कुएं से पानी खाली करने के बाद वह कुछ ही देर में फॉर भर जा रहा है। पांच फीट पानी भरने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। यह बाबड़ी करीब 40 फीट गहरी है।

मौके पर एनडीआरएफ की 140 लोगों की टीम जुटी हुई है। इसमें 15 जवान एनडीआरएफ, 50 एनडीआरएफ और 75 सेना के जवान हैं। साझे अभियान में जवान रात भर घटनास्थल पर रहे। सेना के आने के बाद शव निकालने का काम तेज। हुआ

प्रशासन के मुताबिक इंदौर शहर के एक बगीचे में बने बालेश्वर महादेव मंदिर में अवैध रूप से बने कुएं की बावड़ी को सीमेंट के स्लैब से ढक दिया गया था और उसी पर हवन कुंड बना दिया गया था। उसी हवन कुंड पर बैठकर हादसे का शिकार हुए लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक कुएं में यह स्लैब गिरा। इससे यह हादसा हुआ

आत्महत्या करने वाले आईआईटी छात्र के परिवार का मुंबई पुलिस पर आरोप

मुम्बई स्थित आईआईटी के एक छात्र की आत्महत्या को लेकर उसके पिता ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस एफआईएआर लिखने के मामले में उनका उत्पीड़न कर रही है और दो हफ्ते के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही।

राज्य सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक इस पत्र की एक कॉपी उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा मुंबई पुलिस प्रमुख विवेक फनसालकर को भी भेजी गयी है। आईआईटी के इस छात्र ने आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या करने वाले छात्र दर्शन सोलंकी के पिता ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में  आरोप लगाया है कि उनके परिवार को उनके बेटे की मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस के उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

इस पत्र में कहा गया है कि पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्यों के रवैये से परिवार पूरी तरह से हैरान और निराश है, जो लगभग दो सप्ताह से प्राथमिकी दर्ज करने से ‘इनकार’ कर रहे हैं।

छात्र, जो गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था, ने 12 फरवरी को हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सोलंकी की मौत की जांच कर रही मुंबई पुलिस की एसआईटी के मुताबिक उसने एक नोट बरामद किया, जिसमें उसके छात्रावास के साथी के नाम का उल्लेख है

पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,016 नए मामले सामने: स्वास्थ्य मंत्रालय

सरकार के मुताबिक देश में कोविड के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 मामलों में 40 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है।

पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,016 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल 2 अक्टूबर (3,375) के बाद एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मामलों के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 44,712,692 हो गई है।

पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,509 पर पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक भारत में संक्रमण की दैनिक दर 2.73 फीसदी और साप्ताहिक दर 1.71 फीसदी है।

देश में आज 13,509 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.03 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी है। अभी तक कुल 4,41,68,321 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

सनातन धर्म को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, यह हमेशा था और रहेगा – मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहन भागवत ने उत्तराखंड में गुरुवार को आयोजित संन्यास दीक्षा के एक कार्यक्रम में कहा कि, “आज आप भगवा रंग धारण करके इसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने का संकल्प ले रहे है। जो सनातन है उसे प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। यह समय सिद्ध है। आरएसएस प्रमुख ने उत्तराखंड के हरिद्वार में सन्यास दीक्षा के एक कार्यक्रम में कहा।“

मोहन भागवत ने ऋषिग्राम पहुंचकर पतंजलि संन्यास में सन्यास पर्व के आठवें दिन चतुर्वेद पारायण यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि, “सनातन धर्म जो बहुत पहले से था, आज भी है और कल भी रहेगा। बाकी सब कुछ बदल जाता है। यह बहुत पहले शुरू हुआ था, आज भी है और कल भी रहेगा। हमें अपने आचरण से लोगों को सनातन समझना होगा।”

आपको बता दें, संघ प्रमुख मोहन भागवत उत्तराखंड में ब्रह्मचर्य जीवन की शुरुआत कर रहे और भगवा धारण कर रहे साधु-संतों को संबोधित कर रहे थे। दस दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के शीर्ष संतों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है।

पीएम खुद भ्रष्ट; लुटेरों का कुछ नहीं कर रहे, क्या उनसे हाथ मिला लिया : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वे उन लोगों को कुछ नहीं कह रहे हैं, जिन्होंने इस देश को लूटा। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पीएम ने भ्रष्ट लोगों के साथ हाथ मिला लिया है?

संसद की 12वें दिन की कार्यवाही आज 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के सामने ‘सेव डेमोक्रेसी’ के पोस्टर दिखाए और काले कपड़े लहराए। कांग्रेस नेता आज भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे।

उधर अपनी सदस्यता ख़त्म होने के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी पहली बार संसद पहुंचे। वे पार्टी की बैठक में शामिल हुए। राहुल आधे घंटे यहां रुके और इसके बाद मां सोनिया गांधी के साथ चले गए।

इसके बाद खरगे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेपीसी का गठन नहीं किया जा रहा है, तो क्या पीएम ने भ्रष्ट लोगों के साथ हाथ मिला लिया है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा – ‘पीएम मोदी खुद भ्रष्ट हैं। वे उन लोगों को कुछ नहीं कह रहे हैं, जिन्होंने इस देश को लूटा। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।’

खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में 40 फीसदी की सरकार है और भाजपा को इसमें महारत हासिल है। उन विधायकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया जिनके यहां से 8-10 करोड़ रुपए बरामद किए गए। यहां अगर विपक्ष के किसी नेता के घर से पैसा मिल जाए तो भाजपा उसे बहुत बड़ा मुद्दा बना लेती है। भाजपा ईडी को बुला लेती है।

केंद्र से योजनाओं की राशि नहीं मिलने का विरोध, ममता बनर्जी धरने पर बैठीं

केंद्र सरकार पर 100 दिन काम योजना और अन्य योजनाओं के लिए राशि जारी नहीं करने के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक रूपया भी नहीं दिया है।

धरने पर बैठने से पहले ममता ने संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता का ये धरना प्रदर्शन पहले दिल्ली में अंबेडकर मूर्ति के सामने होने वाला था, लेकिन बाद में उन्होंने कोलकाता में ही धरने पर बैठने का फैसला किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आम आदमी के पैसे को रोककर रख रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में लोगों के रोजगार के पैसे केंद्र को लौटाना ही होगा। ममता ने कहा – ‘गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। इसलिए मैं दो दिन के धरने पर बैठने जा रही हूं।’ ममता के साथ उनके कई विधायक और नेता भी धरने पर बैठे हैं।

ममता ने कहा – ‘केंद्र सरकार के पास राज्य का 7 हजार करोड़ रुपया बकाया है। सरकार ने पिछले बकाया भी नहीं दिए, 55 लाख घरों के निर्माण के लिए आवास योजना का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है। हम 12 हजार गांवों में खराब सड़कों की मरम्मत कर रहे हैं। यह सब मैं अपने पैसे से कर रही हूं। मुझे 100 दिनों के काम, सड़क, आवास के लिए केंद्र से 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं।’

कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में 2,151 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना महामारी के मामले फिर एक बार बढ़ने लगे है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,151 नए मामले सामने आए है। संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 44,709,676 हो गर्इ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,30,841 है। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.51 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.53 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 10 मई को होगा चुनाव और मतगणना 13 मई

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, “नए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा मकसद है। राज्य में 5.22 करोड़ मतदाता है। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र के लोग घर से ही वोट कर सकेंगे। कर्नाटक में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73, 579 पंजीकृत मतदाता है। पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।“

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होना है और निर्वाचन आयोग को उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करवानी है।

बता दें, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 104 से ज्यादा, कांग्रेस ने 80 और जेडीएस ने 38 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। वहीं केपीजेपी, बीएसपी और आईएनडी ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज कराई थी।

हालांकि भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थी किंतु उसके पास बहुमत न होने के चलते कांग्रेस व जेडीएस ने गठबंधन कर सरकार बनाई थी। लेकिन वर्ष 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के 15 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद उपचुनाव हुआ और भाजपा के पास 12 सीटें और बढ़ गई थी और 116 के बहुमत के साथ भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी।

आपको बता दें, मंगलवार को कर्नाटक में शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा में बंजारों के हिंसक प्रदर्शन के चलते भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक घमासान को लेकर दोनों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।