Home Blog Page 240

श्मशान जैसा मंजर, चारों तरफ कराहते मिले जख्मी; ब्लास्ट में पिलर तक उड़े और सड़क पर आ गिरे

मध्य प्रदेश: हरदा जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल गया। धमाके का असर 40 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। इसका असर इतना था कि धमाके की आवाज के बाद लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। कच्‍चे मकान गिर गए सरकारी अस्पताल के कांच चटक गए। आग की लपटों से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया।

इस हादसे को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति संतोष कसदे ने आंखों देखा हाल बताया। संतोष ने कहा कि वह सुबह 11.30 बजे पटाखा फैक्‍ट्री से करीब 800 मीटर दूर घंटाघर बाजार में खड़ा था। इसी समय पटाखा फैक्‍ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर कुछ लोग मदद के लिए फैक्ट्री की ओर भागे, लेकिन 11.40 पर फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हुआ और मौके पर चीख-पुकार मच गई। जो लोग मदद के लिए गए थे, वे लोग भी वापस भागने लगे।

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे में 11 लोगों की मौत बताई जा रही है। CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. एचपी सिंह ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

झारखंड : मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राजभवन पहुंच गये हैं। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम, राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता और सीता सोरेन भी पहुंची हैं। अब से थोड़ी देर में राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण शुरू हुआ।चंपई सोरेन के साथ शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों के परिवार वाले भी समारोह में पहुंचे हैं।12 बजकर 20 मिनट में दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों राष्ट्रगान गाया। इसके बाद 12 बजकर 21 मिनट में राष्टपति से परमिशन लेने के बाद शपथ समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ।

मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन

यूपी: महज 32 साल की उम्र में मशहूर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर के चौथे स्टेज में थी। उन्हें इसकी जानकारी हाल के दिनों में ही हुई थी। पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा दिया। उन्होंने अपनी आखिरी सांसें अपने गृहनगर कानपुर में लीं। पूनम पांडे की आकस्मिक मौत की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं।

पेपर लीक का खेल जारी

मोटी रक़म लेकर परीक्षाएँ पास करवाते हैं माफ़िया !

इंट्रो- देश में आये दिन पेपर लीक के मामले उजागर होते रहते हैं। यह एक अनप्लग्ड घोटाला है, जिसकी तह में जाते हुए ‘तहलका’ एसआईटी ने अपनी इस रिपोर्ट में एक अवैध नेटवर्क का ख़ुलासा किया है, जो न केवल पेपर लीक करने का काम करता है, बल्कि अवैध ‘डंकी रूट’ के ज़रिये अप्रवासन करने (चोरी-छिपे विदेशों में बसने) के लिए बेताब लोगों की सहायता भी करता है। जैसा कि हाल ही में बॉलीवुड की एक हिट फ़िल्म में दिखाया गया था। दोनों ही तरह के ख़ुलासे करती तहलका एसआईटी की रिपोर्ट :-

 ‘परीक्षा प्रश्न-पत्रों के लीक होने के पीछे हमारा माफ़िया गिरोह प्रमुखत: से काम करता है। भारत में एक भी परीक्षा ऐसी नहीं है, जो हमारे प्रभाव से बच जाए। हमारी पहुँच प्रतिष्ठित आईएएस परीक्षा तक है, जो 3,00,00,000 (तीन करोड़) रुपये की क़ीमत पर उपलब्ध है। हम आपको एक फुलप्रूफ पैकेज का आश्वासन देते हैं, जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल हैं; सभी एक स्पष्ट, 100 प्रतिशत गारंटी के साथ।’

यह चौंकाने वाला ख़ुलासा तब सामने आया, जब दिल्ली के एक एजेंट राकेश भंडारी ने ‘तहलका’ के एक अंडरकवर रिपोर्टर के सामने अपनी अवैध सेवाओं का ख़ुलासा करते हुए शेख़ी बघारी कि वह पैसे के बदले भारत की किसी भी परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक करवा सकता है। भंडारी ने रिपोर्टर को क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों की चौकस निगाहों से बचने के लिए लो-प्रोफाइल अस्तित्व बनाये रखने की अनिवार्यता के बारे में भी समझाया।

भंडारी ने समझाया कि उसके असंख्य अवैध कामों से आमदनी के बाद विलासितापूर्ण जीवन जीना अनिवार्य रूप से अवांछित ध्यान को आकर्षित करेगा। अपने गिरोह के गुप्त अभियानों के बारे में विस्तार से बताते हुए भंडारी ने कहा कि वह न केवल पेपर लीक करने में शामिल था, बल्कि भारतीयों को अवैध और ख़तरनाक डंकी रूट से नेविगेट करने में मदद करने के लिए एक भूमिगत नेटवर्क की सुविधा भी प्रदान कर रहा था; जो कि विदेशी तटों के लिए एक गुप्त रास्ता है; जो हाल ही में हिट बॉलीवुड फ़िल्म ‘डंकी’ में दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त वह पैसे लेकर विशिष्ट देशों की विदेशी नागरिकता हासिल करने में लोगों की सहायता करता है।

इसके बाद भंडारी ने अपने अवैध धंधे में प्रचलित संदिग्ध व्यावसायिक प्रथाओं के बारे में बताया, जहाँ वह अपरंपरागत नीतियों का सहारा लेता है। हमेशा एक महिला को सौदों के बीच लाना, एक अजीब युक्ति थी। यह अनुमानित एक रणनीतिक क़दम लगता है कि अगर चीज़ें बदतर मोड़ लेती हैं, तो एक महिला की उपस्थिति नकारात्मक स्थितियों से बचने का संभावित मार्ग तैयार कर सकती है। इसके अतिरिक्त वे (भंडारी और उसके साथी) एक चुस्त-दुरुस्त गिरोह के रूप में काम करते हैं, जो अवैध काम को लोगों से छिपाये रखने के लिए आपस में एक कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। भंडारी ने ख़ुलासा किया कि वे (वह और उसके साथी) ग्राहकों के साथ फोन नंबर साझा करने से इनकार कर देते हैं और अपने अवैध लेन-देन के लिए विशेष रूप से कोड भाषा में बातचीत करते हैं।

राकेश भंडारी ‘तहलका’ के रिपोर्टर से दिल्ली के एक पाँच सितारा होटल में एक सौदे को अंतिम रूप देने के लिए आया था। इसके तहत 20 जनवरी को होने वाली 2024 की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के प्रश्न-पत्र की प्रति उसने 18,00,000 (18 लाख) रुपये लेकर परीक्षार्थी को देने की बात कही। मौज़ूदा नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्र को साल में दो बार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीए) द्वारा लिया जाने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट एफएमजीई पास करना होगा। यह परीक्षण राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) या राज्य चिकित्सा परिषदों (एसएमसी) के साथ अस्थायी या स्थायी पंजीकरण प्राप्त करने के लिए एक शर्त है, जिससे उन्हें क़ानूनी रूप से भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने की अनुमति मिलती है। भंडारी ने ‘तहलका’ रिपोर्टर को परीक्षा से दो दिन पहले एफएमजीई प्रश्न-पत्रों के लीक करने की गारंटी दी। लेकिन इसके लिए उसने प्रति उम्मीदवार 18 लाख रुपये की एक निश्चित रक़म की दर से चुकाने की शर्त रखी।

‘तहलका’ रिपोर्टर ने इन सौदों से अनजान की तरह कुछ (काल्पनिक) छात्रों को ग्राहकों के रूप में पेश करते हुए परीक्षा पास कराने की पेशकश की। इसके बाद भंडारी ने अपनी योजना को क्रियान्वित करने की अपनी गोपनीय व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। इस डील में भंडारी द्वारा निर्दिष्ट स्थान पर 16-17 जनवरी को हमारे (काल्पनिक) छात्रों को (लीक) प्रश्न-पत्र सौंपने की योजना शामिल थी, जहाँ से उसकी योजना के मुताबिक वह हमारे छात्रों को अपनी पसंद के पूर्व-निर्धारित स्थान पर ले जाएगा (जैसा कि उसने कहा)। तय हुआ कि भंडारी के सहयोगी द्वारा पेपर मिलने के बाद 20 जनवरी की परीक्षा के लिए 18 जनवरी की रात को वह उसे हमारे (काल्पनिक) छात्रों को दे देगा।

भंडारी ने इस साल एफएमजीई परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रश्न-पत्र लीक करने की 100 प्रतिशत गारंटी दी। उसने कहा कि इस परीक्षा को पास करवाने के लिए वह दूसरों से प्रति परीक्षार्थी 20 से 25 लाख रुपये लेता है। लेकिन वह हमें उसके साथ पहले से हुई बातचीत के चलते प्रति परीक्षार्थी 18 लाख रुपये की रियायती दर पर प्रश्न-पत्र उपलब्ध करायेगा।

 रिपोर्टर : ये बताइए, किस तरीक़े से होगा, …आपने 3 तरीक़े बताये थे?

भंडारी : एक तरीक़ा तो वो, जो बेस्ट है; …पेपर वाला।

रिपोर्टर : पेपर लीक होगा?

भंडारी : हाँ, करवा दूँगा पेपर को…।

रिपोर्टर : एग्जाम 20 जनवरी को है?

भंडारी : 18 तारीख़ को रात को छोड़ दूँगा उसको।

रिपोर्टर : पेपर लीक कहाँ से होगा?

भंडारी : लीक कहाँ से हो रहा है, आ रहा है मेरे पास।

रिपोर्टर : आपके पास आ रहा है? …मतलब एग्जाम से पहले आ रहा है, लीक ही हो गया ना!

भंडारी : 17 तारीख़, …18 तारीख़।

रिपोर्टर : 17-18 में पेपर आ रहा है? 17-18 में पड़ेगा वो।

भंडारी : दिखा दूँगा 17-18 में पड़ेगा वो।

रिपोर्टर : सॉल्व कौन करवाएगा पेपर लड़के को?

भंडारी : सॉल्व करवाकर दूँगा।

रिपोर्टर : आपके पास हैं बंदे?

भंडारी : हम्म…!

रिपोर्टर : क्या सिस्टम रहेगा, …बंदे का हिसाब-किताब?

भंडारी : वैसे तो 20-25 लाख रुपीज लेता हूँ लोगों से, …आपसे तो 18 (18 लाख) में बात हुई है।

रिपोर्टर : हाँ, लास्ट टाइम 18 में हुई थी।

भंडारी : इस बार 100 पर्सेंट है, …100 पर्सेंट।

रिपोर्टर : मैंने एक लड़के से मिलवाया भी था…!

भंडारी : इस बार पक्का है। उसका फोन होना चाहिए वहाँ पर, जहाँ पर लोकेशन है; …रजिस्टर करवाया हो।

भंडारी ने अपने तौर-तरीक़े का ख़ुलासा करते हुए कहा कि वह हमारे छात्र को एक निर्दिष्ट स्थान से ले जाएगा, जो 17-18 जनवरी को 10,000 रुपये के शुल्क पर उसकी देख-रेख में रहेगा। 18 जनवरी की शाम को उनके सहयोगी द्वारा हमारे (काल्पनिक) छात्र को प्रश्न-पत्र देने के बाद उसे 20 जनवरी को होने वाली एफएमजीई परीक्षा में उपस्थित होने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

रिपोर्टर : पूरा सिस्टम समझा दो, कैसे होगा बच्चे का?

भंडारी : बच्चा आएगा अपने पास से, …आप मुझे बच्चे को मिलवाओगे। कोई प्वाइंट रखेंगे, जैसे शा..ङ्गङ्गङ्गड्ड हो गया। मैं यहाँ से पिक करूँगा।

रिपोर्टर : बच्चे को यहाँ से पिक करोगे? …जो भी प्वाइंट आपको बताया जाएगा?

भंडारी : प्वाइंट मैं दूँगा आपको, … कहाँ मिलना है।

रिपोर्टर : आप बताओगे या मैं बताऊँगा?

भंडारी : मैं ही बताऊँगा। …आपके प्वाइंट पर थोड़ी आऊँगा मैं। …मैं आपको कहूँगा इस प्वाइंट पर आओ, …आप के पास 10-12 बच्चे हैं। ….12 बच्चे लेकर आ जाओ। हमारी गाड़ियाँ लगी होंगी। हम पिकअप करा देंगे।

रिपोर्टर : दिल्ली में ही?

भंडारी : कहीं भी हो; …आपको थोड़ी बता देंगे! …कहाँ पर हैं हम…।

रिपोर्टर : नहीं, मतलब जगह दिल्ली में ही होगी?

भंडारी : आस-पास ही होगी। …उसका खाना, रहना दो दिन का?

रिपोर्टर : लड़के को दो दिन?

भंडारी : हाँ; मतलब 17 तारीख़ को ले लिया उसको, … 18 तारीख़ को छोड़ देंगे उसको, …6-7 बजे।

रिपोर्टर : पेपर सोल्व करवा के?

भंडारी : सब कुछ करवा के। …19 तारीख़ को वो आपके पास रहेगा।

रिपोर्टर : ठीक है।

भंडारी : 20 तारीख़ को एग्जाम दे देगा. …कन्फर्म हो जाएगा।

 अब भंडारी ने ‘तहलका’ रिपोर्टर बताया कि हमारे छात्रों को परीक्षा से पहले उसके द्वारा प्रदान किये गये उत्तरों को याद रखना होगा। रिपोर्टर को आश्वासन देते हुए उसने कहा कि उसके द्वारा दिया गया प्रश्न-पत्र 20 जनवरी को अंतिम प्रश्न-पत्र का सटीक मिलान होगा।

रिपोर्टर : और वही क्वेश्चन नहीं आये एग्जाम में तो?

भंडारी : हो ही नहीं सकता।

रिपोर्टर : गारंटी?

भंडारी : गारंटी, …फिर इतनी मेहनत क्यूँ करूँगा मैं?

 इसके बाद भंडारी ने रिपोर्टर से अनुरोध किया कि वह अंतिम समय में किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए तय राशि के लिए विदेशी एमबीबीएस डिग्री, मार्कशीट और चार पोस्ट-डेटेड चेक तैयार रखें।

भंडारी : डॉक्यूमेंट्स ले लो।

रिपोर्टर : डॉक्यूमेंट्स में क्या-क्या?

भंडारी : डिग्री और ट्रांसफर।

रिपोर्टर : डिग्री एमबीबीएस की, जो उसने विदेश से की है?

भंडारी : हाँ; और मार्क्स कार्ड, जो उसका होता है।

रिपोर्टर : मार्कशीट?

भंडारी : हाँ; वो डिग्री के साथ ही होती है। और 4 चेक, …बच्चा अपने नाम से देगा।

रिपोर्टर : 4 चेक? …पीडीसी के? कितने अमाउंट के?

भंडारी : जैसे 20-22 लाख की बात हुई, तो आप अपने हिसाब से कर लो ना!

रिपोर्टर : जैसे 20 लाख की बात हुई, तो 5-5 लाख के? …पीडीसी वो आप को देने होंगे?

 अब भंडारी ने कहा कि छात्रों से भुगतान तब लिया जाएगा, जब वे अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर लेंगे। वह रिपोर्टर से अपनी बात दोहराते हुए कहता है कि उसके द्वारा लीक पेपर तय छात्रों के लिए गारंटी से परीक्षा उत्तीर्ण करना सुनिश्चित करता है।

रिपोर्टर : अच्छा, पेमेंट कब करनी होगी, लड़के को?

भंडारी : रिजल्ट के बाद।

रिपोर्टर : रिजल्ट कब आएगा?

भंडारी : 20 तारीख़ का एग्जाम है, तो 2 फरवरी तक आएगा रिजल्ट।

रिपोर्टर : 2 फेव (फरवरी) को रिजल्ट आ जाएगा, …उसके बाद पेमेंट करना है?

भंडारी : 48 घंटे के अंदर-अंदर।

रिपोर्टर : रिजल्ट आने के 48 घंटे के अंदर-अंदर पेमेंट करना है? …10-12 दिन कोई पेमेंट नहीं करना?

भंडारी : क्यूँ करोगे आप? उसको तो पता होगा मैं पास हूँ।

रिपोर्टर : मतलब, 20 को उसने एग्जाम दे दिया; …20 के बाद 2 तारीख़ को उसको पेमेंट करना है, अगर पास हो गया तो?

भंडारी : वो तो होगा ही होगा पास।

रिपोर्टर : गारंटी है?

भंडारी : भाई साहब! उसको वही पकड़ाया है, जो आ रहा है।

 20 जनवरी, 2024 की परीक्षा के एफएमजीई पेपर लीक के बारे में विस्तार से बात करने के बाद भंडारी ने अपने ऑपरेशन के एक और पहलू- ‘पैसा लेकर विदेशी नागरिकता की सुविधा प्रदान करने’ का ख़ुलासा किया। भंडारी ने अपने सहयोगी नवीन के साथ रिपोर्टर की फोन पर बात करायी। इस मामले के लिए ‘राइट मैन’ (उनकी गुप्त कोड वर्ड भाषा में) के नाम से पुकारे जाने वाले नवीन ने एक योजना की रूपरेखा पेश की, जिसमें पोलैंड की एक महिला पैसे के बदले एक भारतीय पुरुष के साथ अनुबंध-विवाह करने को तैयार है।

फोन पर बातचीत के दौरान नवीन ने अपने काम का तरीक़ा समझाया कि पोलिश महिला भारत की यात्रा करेगी, उस आदमी से शादी करेगी और बाद में वह उस आदमी को लेकर पोलैंड लौट जाएगी। कुछ महीनों के बाद उनकी शादी टूट जाएगी। भारतीय व्यक्ति को पोलिश पासपोर्ट और नागरिकता के साथ छोड़ दिया जाएगा। बातचीत से अवगत होने पर भंडारी ने इसकी सटीकता की पुष्टि करते हुए इसे विदेशी नागरिकता हासिल करने का सही और आसान तरीक़ा बताया। वित्तीय पहलुओं के बारे में बताते हुए उसने कहा कि पोलिश महिला को भारत की यात्रा का ख़र्च देना होगा और बाक़ी रुपये (बाहर की) नागरिकता सुरक्षित होने के बाद देने होंगे।

रिपोर्टर : सिटीज़नशिप की मैं बता दूँ; उन्होंने क्या बताया है, …नवीन जी ने? …जिससे आपने फोन पर बात करवायी है, उन्होंने कहा है कि जैसे पोलैंड की है, …पोलैंड की सिटीज़नशिप चाहिए, जहाँ इंग्लिश स्पीकिंग हो। …आगे बता दी मैंने वो तैयार है।

भंडारी : एज (उम्र) ज़्यादा है?

रिपोर्टर : नहीं-नहीं; देखने में 35 का लगता है वो। …आप उसकी टेंशन न लो। नवीन जी से बात हो गयी है मेरी; …वो कह रहे हैं- लड़की आएगी पोलैंड से, शादी कर लेगी, …नागरिकता के लिए। उसके बाद वो लड़की उनको लेकर वहाँ चली जाएगी, पोलैंड। वहाँ डिवोर्स हो जाएगा।

भंडारी : 5 महीने, …3-4 महीने में मिल जाएगा।

रिपोर्टर : और सिटीज़नशिप मिल जाएगी? …ये है।

भंडारी : तरीक़ा तो वो ही होता है ना! …वो जेनुअन (असली) काम कराकर देगा।

रिपोर्टर : इसका भी पेमेंट बाद में होगा?

भंडारी : जो लड़की आएगी, उसका ख़र्चा कौन देगा? …वहाँ से फ्लाइट पकड़कर आएगी, ख़र्चा तो आप दोगे ना! …तो इंडिया, रेस्ट मनी विल बी पेड आफ्टर दि वर्क। (बाक़ी पैसे काम के बाद भुगतान किया जाएगा।)

 भंडारी ने ‘तहलका’ के अंडरकवर रिपोर्टर के सामने खुले तौर पर स्वीकार किया कि पूरे पेपर लीक सिंडिकेट पर उनका (उसका और उसके साथियों का) पूर्ण नियंत्रण है। यहाँ तक कि उसने दावा किया कि वह ताशकंद में अपने बेस से काम करता था। उसके अनुसार, वह भारत में किसी भी परीक्षा के प्रश्न-पत्र को लीक करने की व्यवस्था की शक्ति रखता है; यहाँ तक कि सिविल सेवा परीक्षाओं में भी अपना प्रभाव रखता है।

सिविल सेवा के पेपर लीक होने की दर के बारे में पूछे जाने पर भंडारी ने मोटी रक़म माँगते हुए कहा कि इस परीक्षा के लिए 3,00,00,000 (तीन करोड़) रुपये लगेंगे, जिसमें वह प्री, मेन्स और इंटरव्यू तक पास करवाना शामिल होगा। इसके अलावा उसने रिपोर्टर को आश्वासन दिया कि इस साल उनके पास एफएमजीई पेपर लीक करने की कुंजी है।

रिपोर्टर : पेपर कन्फर्म हो रहा है, लीक इस बार का…2024?

भंडारी : सर जी! कोई भी पेपर बोलोगे ना आप! कोई भी पेपर बोलोगे, …वो पूरा माफ़िया है मेरे साथ। …ताशकंद में ऐसे ही न थोड़ी बैठा था मैं।

रिपोर्टर : आएएस का?

भंडारी : पैसा बहुत लगता है उसमें।

रिपोर्टर : कितना?

भंडारी : 3 करोड़। …दे दोगे?

रिपोर्टर : सिविल सर्विसेज का निकलवा दो। …दोनों का या एक का?

भंडारी : दोनों का 100 पर्सेंट, इंटरव्यू तक सेटिंग कराकर चलनी पड़ती है। …प्रीलिम्स तो आराम से निकाल देगा, मेन रहता है, …इंटरव्यू तक सेटिंग; …कौन-सा काडर कर रहा है? इस बार कौन-सा आएगा? …वो यही काम तो करते हैं सारे।

इसके बाद भंडारी ने अवैध कामों में अपनी संलिप्तता के बारे में बताते हुए अपने दूसरे अवैध कामों के बारे में और जानकारी दी। उसके अनुसार, उसके कई ऐसे लोगों के साथ सम्बन्ध हैं, जो गुप्त ‘डंकी रूट’ के ज़रिये से भारतीयों को विदेश ले जाने की सुविधा प्रदान करने में सक्षम हैं।

रिपोर्टर : कौन-कौन से?

भंडारी : वो बता देगा आपको सारे।

रिपोर्टर : कौन बताएगा?

भंडारी : नवीन भाई, …नवीन भाई का है एक आदमी। …ज़ारा वाला करता है ये काम, …वो तो किंग है। …किंग पिन है ज़ारा वाला।

रिपोर्टर : ज़ारा वाला कौन?

भंडारी : ये कोड वर्ड होते हैं। इस लाइन में कोड वर्ड में बात होती है। …नाम से नहीं होती। …आपका भी कोड वर्ड होगा, फिर आये…।

रिपोर्टर : ठीक है।

भंडारी : हमारे को तो अपना लेना है, …आगे भेज दिया आपने। थोड़ा-सा ये होता है…, जैसे 20 आदमी आपने भेज दिये, एक आदमी का कभी-कभी फँस गया मामला…।

रिपोर्टर : हाँ; वो तो आपने बताया था फोन पे…।

भंडारी : तभी तो ये काम हम थोड़ा-सा कम करते हैं।

रिपोर्टर : किस-किस कंट्री का हो सकता है?

भंडारी : जहाँ पर भी चाहे।

रिपोर्टर : अमेरिका, कनाडा?

भंडारी : यूएसए जा सकता है।

रिपोर्टर : यूएसए?

भंडारी : वहाँ पर पासपोर्ट फेंक दे, …असाइलम (शरण) ले लेंगे, …मुझको ख़तरा है जी!

रिपोर्टर : असाइलम ले-ले? …वो तो लंदन में भी हो जाएगा?

भंडारी : लंदन में भी हो जाएगा। …एक झुण्ड जाता है, एक के बाद। फिर पकड़े जाते हैं; …2-4 दिन,…5-7 दिन बाद रहते हैं। …फिर असाइलम मिल जाता है।

रिपोर्टर : ये हो जाएगा; …क्यूँकि इसमें भी कुछ लोग हैं, इसलिए मैं पूछ रहा था।

भंडारी : भाई साहब! एक बात बताओ, …कौन-सा काम मुश्किल है?

हालाँकि यहाँ समझ लेना चाहिए कि ‘तहलका’ एसआईटी द्वारा उजागर किया गया भारत में पेपर लीक का यह एकमात्र मामला नहीं है। हाल के दिनों में स्कूल स्तर के पेपर लीक से लेकर विभिन्न भर्तियों और अन्य परीक्षाओं तक में अवैध तरीक़े से पेपर लीक के कई उदाहरण सामने आये हैं। हालाँकि जो बात इसे अलग करती है, वह यह है कि पहली बार पेपर लीक माफ़िया के एक सदस्य को ‘तहलका’ के ख़ुफ़िया कैमरे में $कैद किया गया है, जो 20 जनवरी, 2024 की एफएमजीई परीक्षा के लिए पेपर लीक करने के अपने इरादे को खुले तौर पर स्वीकार करता है।

अपनी खोजी रिपोर्ट के निष्कर्ष पर पहुँचने के बाद हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि भंडारी द्वारा किये गये दावे यदि सही हैं, तो प्रणालीगत भ्रष्टाचार की यह एक परेशान करने वाली तस्वीर है, जो भारत के योग्यता तंत्र की नींव को ही नष्ट कर रही है। इसके अतिरिक्त गुप्त ‘डंकी रूट’ के माध्यम से भारतीयों के विदेश में बसने के अवैध काम को सुविधाजनक बनाने का उसका (भंडारी का) दावा नागरिकता लाभ के लिए अँधेरे गोपनीय रास्ते की योजना को उजागर करता है, जिसमें बताया गया है कि कुछ लोग विदेश में एक नया जीवन स्थापित करने के लिए पासपोर्ट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया

नई दिल्ली : नई संसद में आज आम चुनाव से पहले मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश कर रही है। ये अंतरिम बजट है, लेकिन आम आदमी को इस मिनी बजट में भी सरकार की ओर से कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। इस बजट में अर्थव्यवस्था, किसानों, महिलाओं और युवाओं को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे एक दिन पहले यानी 31 जनवरी 2024 को संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था और उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था।

यहां पढ़िए बजट में वित्त मंत्री ने क्या क्या ऐलान किए

40 हजार रेलवे डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा
3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य- मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान- अगले 5 साल में बनाए जाएंगे 2 करोड़ घर
वित्त मंत्री ने कहा- 80 करोड़ लोगों की भूख की चिंता को हमारी
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा- ‘गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता की आकांक्षाएं अहम’
– स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। 3000 नए आईटीआई बनाए गए।
हम सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा काम में सेक्युलिज्म रखने पर जोर है। हमारा गरीब को एम्पॉवर्ड करने पर जोर है।
– बीते सालो में सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य सामाजिक न्याय कायम करना है। सरकार सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास के लिए काम कर रही है।
– पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए। महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए। 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई।
– सरकार ने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।
महिलाओं के लिए किया ये एलान
‘नौ करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते हैं। उनकी कामयाबी से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। हमने तय किया है कि लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है।’

‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’
‘नई तकनीकों से कारोबार को मदद मिल रही है। लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे और विस्तार देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्वर्णिम दौर है। एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर कोष वितरित किया जाएगा। इससे दीर्घकालिक वित्तीय मदद दी जाएगी। इससे निजी क्षेत्र को मदद मिलेगी।’

स्वास्थ्य के लिए हुए ये एलान

मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे का ही इस्तेमाल करते हुए हम और मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। हमारी सरकार 9 से 14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। मातृत्व और बाल विकास के लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा। आयुष्मान भारत के तहत सभी आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों को इसके दायरे में लाया जाएगा।

मध्यमवर्ग को मिलेगा आवास

‘मध्यमवर्ग के लिए योजना बनेगी। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा। पीएम आवास योजना-ग्रामीण इसके तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे। इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं।’

‘एक करोड़ घरों को सौर उर्जा से मिलेगी मुफ्त बिजली’
रूफटॉप सौर ऊर्जा से एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। 15-18 हजार रुपये की बचत होगी। ई-व्हीकल की चार्जिंग के लिए बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन होंगे। इससे वेंडरों को काम मिलेगा।

’38 लाख किसानों को पीएम किसान संपदा योजना से फायदा मिला’
‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा मिला है और 10 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए हैं। उपज के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी योजनाओं पर काम हो रहा है। हम कृषि उपज होने के बाद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी मजबूत करेंगे। आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मत्स्य संपदा को भी मजबूत किया जा रहा है। सी-फूड का उत्पादन दोगुना है। मत्स्य संपदा योजना के जरिए उत्पादकता को तीन से बढ़ाकर पांच टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। रोजगार के 55 लाख नए अवसरों को उत्पन्न किया जाएगा। पांच समेकित एक्वा पार्क बनाए जाएंगे।’

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर बेहद अहम
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।’ वित्त मंत्री ने कहा, ‘कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।’

‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन दृष्टिकोण से प्रशासन किया’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, ‘हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। अमृतकाल के लिए सरकार ऐसी आर्थिक नीतियों को अपनाएं जो टिकाऊ विकास, सभी के लिए अवसरों, क्षमता विकास पर केंद्रित रहेंगी। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के साथ हम सुधारों का अगला चरण शुरू करेंगे। समय पर आर्थिक मदद, प्रासंगिक प्रौद्योगिकी, MSME को सशक्त बनाने जैसे पहुलओं पर नई नीतियों के जरिए काम होगा। हम ऊर्जा सुरक्षा पर भी काम करेंगे।’

’10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए’
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।’

सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया
वितता मंत्री ने कहा- ‘देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली। जनता ने सरकार को फिर बड़े जनादेश के साथ चुना। हमने दोगुनी चुनौतियों को स्वीकार किया और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम किया। हमने सामाजिक और भौगोलिक समावेश के साथ काम किया। ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ हमने कोरोना के दौर का सामना किया और अमृतकाल में प्रवेश किया। इसके नतीजतन हमारा युवा देश के पास अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं।’

देश को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिले
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं।वे आशान्वित हैं।पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं।जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं।देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है।जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना।हमने व्यापक विकास की बात की।सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े।

हेमंत सोरेन को HC से आज कोई राहत नहीं, शुक्रवार कोफिर होगी सुनवाई

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज गुरुवार को रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच से आज उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। ED की ओर से ASGI एस वी राजू ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष अपनी अपनी दलीलें पेश की।

*ईडी के समन के खिलाफ सोरेन ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका*
बता दें कि हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में सीएम ने ED द्वारा उनको सेक्शन 50 के तहत दिये गये समन को चुनौती दी। याचिका में कहा गया कि ईडी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर बार-बार उन्हें समन कर रही है। दायर याचिका में ईडी की कार्यवाही को गलत बताया गया। सोरेन का कहना कि ईडी के अधिकारी उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हावाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं करने के आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

मद्रास हाई कोर्ट का फैसला: मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का निर्देश

चेन्नई :मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक स्थानों के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला किया है, जिसमें उन्होंने मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने मंदिरों में बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया है और गैर-हिंदुओं को ‘कोडिमारम’ से आगे जाने की अनुमति नहीं दी है।

फैसले में धर्म के प्रति आदर्श अधिकारों को बनाए रखने पर जोर दिया गया है, जिससे हिंदू समुदाय को अपने मौलिक अधिकारों का पालन करने का अधिकार मिला है। इसके साथ ही, कोर्ट ने गैर-हिंदूओं से विशेष वचन पत्र जारी करने की शर्त रखी है, जिसमें उन्हें हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करने की आवश्यकता होगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार,अगला मुख्यमंत्री चम्पाई

झारखंड : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया है।गठबंधन के विधायक राजभवन पहुँच गए है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया है। वहीं अगला मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होंगे। उन्हें सर्व सहमाती से नेता चुन लिया गया है। वहीं हेमंत सोरेन को जेल नहीं ले जाया जायेगा। फिलहाल उनके लिए कैम्प जेल बनाया गया है। इससे पहले ईडी की पूछताछ के बीच सीएम आवास के बाहर हलचल तेज थी।अचानक से भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।राज्य के आला पुलिस अधिकारी सीएम आवास के अंदर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों में आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे, आयुक्त, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा शामिल थे। वहीं ईडी के भी कुछ अधिकारियों के पहुंचने की बात कही जा रही थी।बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी 7 घंटे से पूछताछ कर रहे है।जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 20 जनवरी को भी उनसे 7 घंटे पूछताछ की थी। जिसमें सीएम के जवाब से ईडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। इसलिए फिर से समन भेजकर पूछताछ के लिए समय तय करने को कहा था। 31 जनवरी का समय सीएम ने ईडी को मेल भेजकर दिया था।इसके बाद ही ईडी की टीम कड़ी सीएम आवास पूछताछ के लिए पहुंची थी। इधर, चम्पईपा सोरेन सहित अन्य विधायक राज्यभवन पहुंचकर नए सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

सीएम आवास में 3 ट्रैवलर बस की इंट्री

सीएम आवास में हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करने पहुंची ।इस बीच सीएम आवास के गेट नंबर 2 से देर शाम दो बड़ी गाड़ियों की इंट्री हुई है। 2 ट्रैवलर बसों में कौन है या किस उद्देश्य से ये गाड़ियां बुलाई गई है जो साफ नहीं था। इस बीच एक और ट्रैवलर बस सीएम आवास पहुंची है।इसके बाद सीएम आवास में तीन ट्रैवलर बसें मौजूद थी।बाद में ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।इस दौरान हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों को हाथ हिलाकर हौसला बढ़ाया।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP की जीत ने AAP-कांग्रेस को हराया

पंजाब: चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के गठबंधन को हराया है। सोनकर ने 16 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि AAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। हालांकि, 8 वोट कैंसिल कर दिए गए। इस चुनाव में हुए विवाद के चलते हाई कोर्ट ने 30 जनवरी को वोटिंग कराने का निर्देश दिया था, जिसके पहले प्रशासन ने छह फरवरी तक टाल दिया था। AAP ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं, जिसके बारे में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

ईडी ने हेमंत सोरेन के आवास से जब्त किए गए 36 लाख रुपए और संबंधित दस्तावेजों का खुलासा

नई दिल्ली: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भूमि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई के दौरान ईडी ने उनके आवास से 36 लाख रुपए और संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। इस जब्ती के बाद सोरेन के समर्थन में आवाज बढ़ गई है जबकि विरोध ने इसे भ्रष्टाचार के नए मामले के रूप में देखा है।

ईडी की टीम ने सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर छापे मारे और 36 लाख रुपए सहित कई दस्तावेजों को जब्त किया। इस जब्ती के बाद समर्थनकारियों ने इसे राजनीतिक दुश्मनों की चाल मानकर कड़ी आपत्ति जताई हैं, जबकि विरोधी ने इसे भ्रष्टाचार के नए संदर्भ में उजागर किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि केंद्रीय एजेंसी ईडी ने उनके खिलाफ जाँच कर रही है। इसके बीच, मुख्यमंत्री ने ईडी के बयानों के खिलाफ उठाए गए आरोपों का सामना करते हुए कहा है कि यह राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा है और सरकारी कामकाज पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

छापे में आए सबूत: ईडी ने मुख्यमंत्री के आवास पर सोमवार को छापा मारा और जब्त किए गए दस्तावेजों में कथित भूमि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में जानकारी हो सकती है। इससे मुख्यमंत्री के समर्थन में आवाज उठ रही है और सोरेन ने इसका सीधा सामना करते हुए कहा है कि ईडी राजनीतिक दुश्मनों की राजनीति में शामिल हो रही है।

सत्तारूढ़ गठबंधन का रुख: सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य दलों ने रांची में रहने का निर्देश दिया है, जिससे राजनीतिक स्थिति को स्थिर रखा जा सके। जेएमएम के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि राजनीतिक स्थिति में बदलाव लाने की कोशिश हो रही है।

मुख्यमंत्री का रुख: हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ पत्र लिखकर राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विधानसभा का बजट सत्र 2 और 29 फरवरी 2024 के बीच है, और उसी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे, जिससे इस दौरान किसी अन्य कार्रवाई का असर पड़ सकता है।

जनता की प्रतिक्रिया:सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जनता का विरोध और समर्थन दोनों देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के समर्थन में हैंटैग्स भी ट्रेंड हो रहे हैं, जबकि विरोध में भी लोग अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।