Home Blog Page 238

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना पर लगायी रोक

नई दिल्ली: चुनावी बॉन्ड योजना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिसमें उन्होंने इस योजना को असंवैधानिक घोषित किया है। यह फैसला सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने किया है।

असंवैधानिकता का मुद्दा: बेंच ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत सूचना के अधिकार और बोलने व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है। इसके साथ ही नागरिकों की निजता के मौलिक अधिकार में राजनीतिक गोपनीयता, संबद्धता का अधिकार भी शामिल है।

बॉन्ड की सौंपदा: सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 12 अप्रैल 2019 से अब तक खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का ब्योरा निर्वाचन आयोग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह आदेश दिया गया है कि बैंक तत्काल चुनावी बॉन्ड जारी करना बंद कर दे।

योजना का आरंभ: चुनावी बॉन्ड योजना भारत सरकार द्वारा 2018 में लॉन्च की गई थी, जिसका उद्देश्य राजनीतिक दलों को पारदर्शिता लाने के लिए राजनीतिक वित्तपोषण में पारदर्शिता लाना था। इसके अनुसार, चुनावी बॉन्ड भारत के किसी भी नागरिक या देश में निगमित या स्थापित इकाई द्वारा खरीदा जा सकता है। यह फैसला आगे की कदमी में नजर रखता है, जबकि यह योजना पहले नवंबर 2022 में बदलाव कर दी गई थी, जिससे विधानसभा चुनाव के साथ 15 दिनों की बिक्री की अनुमति दी गई थी।

हेमंत सोरेन को 12 दिनों के ईडी रिमांड

झारखंड: रांची में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 12 दिनों की ईडी रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई है। इसके बाद उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां चैट के माध्यम से उनके और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट सामने आया है। ईडी द्वारा कहा गया है कि चैट में बड़ी रकम और सरकारी रिकॉर्ड साझा करने से जुड़ी आपत्तिजनक जानकारी शामिल है, जिसमें से बड़ी रकम भी शामिल है।

ईडी के अनुसार, विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के माध्यम से भेजा था, जिसमें लोकेशन के रूप में बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन का उल्लेख है। ईडी ने दावा किया है कि इस जमीन पर हेमंत सोरेन का कब्जा है और उन्होंने संपत्ति से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।

भारत-UAE दोस्ती जिंदाबाद, अबू धाबी के स्टेडियम में बोले PM मोदी

आबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर यूएई की राजधानी अबूधाबी में हैं। उन्होंने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक बातचीत की। मोहम्मद बिन जायद ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की जहां उन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर अभिनंदन किया।बाद में मोदी को सलामी गारद पेश किया गया।इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया।

अपने दौरे के बारे में सोशल मीडिया पर बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए समय निकालने के लिए मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद के प्रति अत्यंत आभारी हूं।प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि मेरा और मेरे दल का भव्य स्वागत करने के लिए मैं आपका आभारी हूं।जैसा कि आपने कहा कि मैं जब भी यहां आया हूं, मैंने हमेशा महसूस किया है कि मैं अपने घर और परिवार में आया हूं।

बिहार में AIMIM प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्

बिहार: प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधी इतने ही बेखौफ हो गए हैं कि, सरेआम किसी की भी हत्या कर रहे हैं और पुलिस बेचारी नजर आ रही है।
ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने AIMIM के एक नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस हत्या को लेकर बिहार सरकार पर हमला किया है।वहीं अपने नेता की हत्या के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, गोपालगंज उपचुनाव में पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अल्लाह से दुआ करता हूं के उनके परिवार वालों सब्र-ए-जमील अता करे।पिछले साल दिसंबर में हमारे सीवान के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई…ओवैसी ने साथ ही नीतीश कुमार सरकार पर हमला करते हुए कहा- नीतीश कुमार अपनी कुर्सी-बचाओ खेल प्रतियोगिता से समय मिल जाए, तो थोड़ा बिहार के लिए काम भी कर लीजिए।बताते चलें कि, अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया IMIM पार्टी के बिहार में प्रदेश सचिव और सारण प्रभारी थे। उन्होंने 2023 में गोपालगंज सदर सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव लड़ा था और वह गोपालगंज मदरसा इस्लामिया के सचिव भी थे। अब्दुल सलाम नगर थाना के तकिया गांव के रहने वाले थे। वो राजनेता के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। साथ ही वो चौराव पंचायत के मुखिया रह चुके थे।

दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

नई दिल्ली : किसान आंदोलन 2.0 में दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं, जिसके बाद भगदड़ मच गई है। शंभू बॉर्डर पर यह घटना हुई है, जहां हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को पीछे धकेल दिया है। सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के बीच सड़कें कंक्रीट की दीवारों से बंद कर दी गई हैं।

किसान नेताओं ने आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए कह दिया कि, दिल्ली कूच होकर रहेगा… गाजीपुर, सिंघु, संभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि, किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने अगर कानून व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं। किसानों की जिद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किला को बंद करने का फैसला लिया है। लाल किले के मेन गेट पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। गेट पर बस, ट्रक खड़ी कर दी गई जिससे कोई गाड़ी से अंदर आसानी से दाखिल न हो पाए।

किसानों का अंबाला हाईवे पर पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा की ओर ‘दिल्ली चलो’ मार्च जारी है। अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट से गुजरात निवासियों को ‘ठग’ कहने पर राहत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तेजस्वी यादव के गुजराती ठग बयान पर माफीनामा स्वीकार करते हुए आपराधिक मानहानि शिकायत भी रद्द कर दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अहमदाबाद में तेजस्वी यादव का ट्रायल नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने तेजस्वी यादव को राहत देते हुए यह निर्णय लिया। इसके पहले, गुजरात निवासी हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के बयान पर आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। तेजस्वी यादव ने बीते साल मार्च में दिया था बयान कि ‘अब की परिस्थितियों में सिर्फ ‘गुजराती ही ठग’ हो सकते।

दिल्ली की जनता ने सभी 7 सीटों पर AAP को समर्थन देने का फैसला किया : केजरीवाल

नई दिल्ली:दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर हो रहे AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन के मुद्दे पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली में बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार सभी 7 सीटें AAP को देने का मन बना लिया है और उन्होंने भाजपा को डर का सामना करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि AAP ने 10 साल में पंजाब और दिल्ली में सरकार बनाई है और उनके काम से BJP को डर लगता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सिर्फ AAP को कुचलना, खत्म करना, गिरफ्तार करना और बदनाम करना चाहती है, लेकिन जनता AAP के साथ है और उसे डरने की कोई बात नहीं है।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी: हाईकोर्ट ने अमेंडमेंट पिटीशन को स्वीकृति दी, अगली सुनवाई 27 फरवरी

झारखंड:पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में, प्रार्थी की ओर से दाखिल की गई अमेंडमेंट पिटीशन को स्वीकृति मिली। प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी असंवैधानिक है, जवाब में ईडी के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत प्रार्थी की ओर से दाखिल की गई अमेंडमेंट पिटीशन को स्वीकृति दी और अगली सुनवाई की तारीख को तय किया, जिसमें ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी की मेरिट पर जवाब देने को कहा गया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 फरवरी है।

कतर ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को किया रिहा, मिली थी मौत की सजा

नई दिल्ली: कतर की जेल से रिहा हुए भारतीय नौसेना के पूर्व जवानों का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 7 जवान 10 फरवरी को भारत पहुंचे, जबकि एक जवान 11 फरवरी को सुबह लौटा। वतन वापसी पर भावुक होकर जवानों ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की। बताया जा रहा है कि कतर से लौट पूर्व नौसैनिकों ने अपनी सरजमीं पर वापसी करते ही भारत माता की जय के नारे लगाए। भारत लौटे नौसेना के अधिकारी ने अपनी वापसी पर कहा कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारा फिर से वापस लौटना संभव नहीं था।भारत सरकार ने लगातार हमारी रिहाई के लिए लगातार प्रयास किए थे।
विदेश मंत्रालय का बयान:
भारतीय नागरिकों के कतर से रिहा होकर भारत आने पर स्वागत किया गया। भारत कतर के फैसले का प्रशंसक है कि वहां की सरकार ने भारत सरकार का आग्रह स्वीकार किया। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।

फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार को बहुमत हासिल

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है।हालांकि वोटिंग प्रक्रिया से पहले विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया और विश्वास मत के दौरान वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।वोटिंग के अनुसार सरकार के पक्ष में डिप्टी स्पीकर को मिला कर कुल 129 वोट पड़े।वहीं विपक्ष में शून्य वोट पड़े।
विश्वास मत से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खरीदारी करने की कोशिश हुई पर यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हमसे पहले इनके माता-पिता को 15 साल तक काम करने का मिला।इन्होंने क्या किया। इनके सरकार में कोई सड़क था? ये कहते हैं कि इन्हे मुस्लिम का वोट मिला।जब हम सरकार में आए तो हमने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद कराया।इनके वक्त में शाम होते ही लोग घर से निकालने से डरते थे।वहीं विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा गए और उन्होंने कहा यह लोग मुझे बोलने देना नहीं चाहते हैं आप वोट करवाइए।इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ सदन से वॉक आउट कर गए।