सेना का Terrier Cyber Quest 2026 लॉन्च, साइबर सिक्योरिटी और AI चैलेंज में युवाओं को मौका

Terrier Cyber Quest 2026 cybersecurity hackathon launched by Indian Territorial Army
Territorial Army और CyberPeace ने साइबर सुरक्षा चुनौतियों पर तकनीकी समाधान तलाशने के लिए Terrier Cyber Quest 2026 लॉन्च किया है।

सेना ने लॉन्च किया ‘टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026’

साइबर सिक्योरिटी, AI, डीपफेक और ऑनलाइन फ्रॉड से निपटने के लिए देशभर के युवाओं को मौका

स्नेहल चौरसिया | नई दिल्ली

भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी ने साइबरपीस के साथ मिलकर ‘टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026’ (TCQ 3.0) लॉन्च किया है। यह एक नेशनल लेवल का हैकाथॉन है, जिसमें टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। इसका मकसद देश की सुरक्षा से जुड़ी साइबर चुनौतियों के नए समाधान तलाशना है।

प्रतियोगिता में तीन साइबर सिक्योरिटी ट्रैक

इस बार प्रतियोगिता में तीन ट्रैक रखे गए हैं। बग हंटिंग में साइबर सिस्टम की कमजोरियां खोजनी होंगी। AI कवच में AI की मदद से साइबर खतरों का पहले पता लगाने और उनसे बचाव के तरीके तैयार करने होंगे। वहीं क्रिएटर्स चैलेंज में डीपफेक, फिशिंग, ऑनलाइन स्कैम और गलत जानकारी के खिलाफ डिजिटल कैंपेन बनाने होंगे।

स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और टेक एक्सपर्ट्स को मौका

इस पहल में स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स, इंडस्ट्री और टेक एक्सपर्ट्स को साथ लाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। ऑनलाइन शॉर्टलिस्टिंग 1 से 10 सितंबर तक होगी, जबकि ग्रैंड फिनाले 6 से 8 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा। पुरस्कार समारोह 9 अक्टूबर को होगा।