POCO M8x 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट, कीमत ₹20,999 से शुरू

POCO M8x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 7900mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ
POCO M8x 5G को 27 अगस्त से Flipkart पर खरीदा जा सकेगा।

स्नेहल चौरसिया | नई दिल्ली।

POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7900mAh बैटरी के साथ 3 दिन तक चलेगा फोन

Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 50MP कैमरा, बजट सेगमेंट में नया विकल्प

भारत का पहला Snapdragon 4 Gen 5 4nm चिपसेट वाला स्मार्टफोन

नई दिल्ली। POCO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 5 4nm चिपसेट दिया गया है।

7900mAh बैटरी, सिंगल चार्ज में 3 दिन तक का बैकअप

फोन की सबसे खास बात इसकी 7900mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह सिंगल चार्ज में अधिकतम तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है।

50MP प्राइमरी कैमरा, बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश

फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे अफोर्डेबल यानी बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।

कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और बेहतर कैमरा

POCO M8x 5G उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और बेहतर कैमरा वाला फोन चाहते हैं।

कीमत: 4GB+128GB वेरिएंट ₹20,999, 6GB+128GB वेरिएंट ₹22,999

कीमत
POCO ने फोन की कीमत को बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर रखा है। यह फोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


27 अगस्त से Flipkart पर सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में ₹2,000 का कैशबैक