BRICS समिट: दिल्ली में 25 हजार जवान तैनात, शी जिनपिंग, पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति के लिए अलग-अलग होटल

BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में पुतिन, शी जिनपिंग और अन्य विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
BRICS Summit 2026 के मद्देनजर दिल्ली में भारत मंडपम, IGI एयरपोर्ट, VVIP रूट और विदेशी मेहमानों के होटलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

  • BRICS समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट, होटल और भारत मंडपम के आसपास करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं*
  • सुरक्षा बलों में करीब 15 हजार दिल्ली पुलिस के जवान हैं, जबकि बाकी जवान अर्धसैनिक बलों से लिए गए हैं।*

सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने के लिए दिल्ली को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी DCP या Additional DCP स्तर के अधिकारी को दी गई है

पुतिन और शी जिनपिंग की सुरक्षा के खास इंतजाम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 11 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की संभावना है
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद चाणक्यपुरी इलाके के होटलों में जाने की योजना है
दोनों देशों की स्पेशल सिक्योरिटी टीमें पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और संबंधित होटलों में सुरक्षा संभाल रही हैं
विदेशी सुरक्षा टीमों के पास एडवांस हथियार और सुरक्षा उपकरण मौजूद हैं।
जिन मंजिलों पर राष्ट्राध्यक्ष ठहरेंगे, वहां से लेकर होटल की छत और ग्राउंड फ्लोर तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
चीनी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी गई है
रूसी राष्ट्रपति के संभावित होटल में एक Additional DCP और दो ACP अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किए गए हैं।

होटल कर्मचारियों का भी वेरिफिकेशन

सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित होटलों के हर कर्मचारी का सत्यापन किया है।
कर्मचारियों के दिल्ली में रिकॉर्ड के साथ-साथ उनके गृह राज्यों में भी जांच और वेरिफिकेशन कराया गया है।
रूस और चीन दोनों की टीमें अपने कुछ वाहन और काफिले की गाड़ियां विमान से भारत ला सकती हैं।

विदेशी मेहमानों के लिए अलग-अलग होटल

BRICS सम्मेलन में आने वाले ज्यादातर विदेशी मेहमानों को नई दिल्ली के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाएगा।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, इथियोपिया के प्रधानमंत्री, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति और थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री एक ही होटल में ठहरेंगे
अबूधाबी के क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब, बहरीन और ब्राजील के वित्त मंत्री दूसरे होटल में ठहरेंगे
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बांग्लादेश के VIP मेहमानों के साथ एक होटल में ठहरेंगे
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति और बुरुंडी के राष्ट्रपति एक ही होटल में रहेंगे
फिलीपींस के राष्ट्रपति, वियतनाम के प्रधानमंत्री, बोलीविया के VIP मेहमान और क्यूबा व उरुग्वे के वित्त मंत्री एक ही होटल में ठहरेंगे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के लिए अलग होटल की व्यवस्था की गई है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और बेलारूस के राष्ट्रपति एक ही होटल में ठहरेंगे।
मलेशिया के प्रधानमंत्री, नाइजीरिया के राज्य मंत्री, युगांडा के उपराष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र महासचिव भी एक ही होटल में ठहरेंगे।

भारत मंडपम पहुंचने का टाइमिंग भी तय

शनिवार को विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे के बीच भारत मंडपम पहुंचने की उम्मीद है।
रविवार को मेहमानों के सुबह 8:50 बजे से 9:25 बजे के बीच भारत मंडपम पहुंचने की संभावना है।
अबूधाबी के क्राउन प्रिंस दोनों दिन भारत मंडपम पहुंचने वाले पहले मेहमान हो सकते हैं।
इसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचने की संभावना है।

पुतिन और शी जिनपीन के काफिले सबसे बड़े होंगे

रूस और चीन के प्रतिनिधिमंडलों के पास सबसे बड़े मोटरकेड होने की संभावना है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विदेशी मेहमानों के भारत मंडपम आने-जाने के रूट फाइनल कर लिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए कई बार रूट रिहर्सल भी की जा चुकी है।
एयरपोर्ट से होटल और होटल से भारत मंडपम तक पूरे रूट पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।