हिमाचल में बस पर गिरी चट्टानें

बाल-बाल बची सवारियां, अन्य हादसों में १ मारा, ११ घायल

फोटो : हिमाचल अभी-अभी

हिमाचल के चंबा जिले में रविवार शाम एक बस पर पहाड़ी से चट्टानें आ गिरीं हालाँकि इस हादसे में कोइ भी घायल नहीं हुआ है। बस पहाड़ी के नीचे से गुजर रही थी कि अचानक भूस्खलन से चट्टानें बस पर आ गिरीं।

”तहलका” की जानकारी के मुताबिक यह बस होली न्याग्रां जा रही थी। चट्टानें गिरने से बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। हिमाचल परिवहन निगम की यह बस खड़ामुख और दुर्गेठी के बीच बस भूस्खलन की चपेट में आई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। चालक, परिचालक और बस में बैठी सवारियां सुरक्षित हैं।

उधर एक अन्य हादसे में चंडीगढ़-मनाली एनएच-२०५ पर रविवार को दो हादसे हुए जिनमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। पहले हादसा जामली के पास हुआ, जहां पर चंडीगढ़ से मनाली जा रहे यात्रियों की गाड़ी खाई में गिर गईं। स्थानीय लोगों को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में उनका उपचार चला हुआ है। गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनको चोटें आई हैं।

दूसरा हादसा जामली से आधा किलोमीटर आगे  हुआ, यहां पर दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गईं। हादसे में एक महिला घायल हो गईं है। महिला को १०८ एंबूलेंस की सहायता से बिलासपुर ज़िला अस्पताल ले जाया गया।

घायल महिला बिलासपुर के कोठीपुरा की बताई जा रही है। आगामी कार्रवाई शुरु की।

उधर  सोलन जिले के बद्दी बरोटीवाला में नालागढ़ मार्ग पर महादेव गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में एक बजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।