हिमाचल बस हादसे में १५ पर्यटक घायल

मनाली से चंडीगढ़ जाते हुए खाई में गिरी निजी बस

हिमाचल के बिलासपुर जिले के स्वारघाट इलाके में री के पास नेशनल हाईवे २०५ पर गरा मोड़ा के समीप एक निजी वॉल्वो टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। मनाली से चंडीगढ़ जा रही इस बस के हादसे में १५  पर्यटक घायल हुए हैं।

राजधानी पहुँची खबर के मुताबिक मंगलवार तड़के वॉल्वो बस (पीबी-०१बी- ५६३६) मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी कि गरा मोड़ा के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। इससे इसमें सवार ४० लोग घायल हो गए जिनमें चार की हालत काफी गंभीर है और उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई रेफेर कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार गंभीर घायलों को पहले नालागढ़ अस्पताल ले जाय गया जहां से उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अन्य घायलों इलाज स्वारघाट के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एसडीएम अनिल चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।