सोनिया गांधी ने सदस्यता के आखिरी दिन किया खुद को डिजिटल रूप में नामांकित  

कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डिजिटल रूप में नामांकन किया। आज सदस्यता अभियान का आखिरी दिन था। कांग्रेस के आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

कांग्रेस के मुताबिक अब तक 2.6  करोड़ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  डिजिटल रूप में सदस्‍य के तौर पर खुद को नामांकित किया है। इसके अलावा तीन करोड़ अन्‍य कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 137 साल पुराने इतिहास में पहली बार की जा रही इस कवायद में पेपर नामांकन सिस्‍टम के जरिये खुद को पंजीकृत किया है।

हाल के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस खुद को सक्रिय करने में जुटी हुई है। संगठन और नेतृत्‍व में बदलाव की तैयारी हो रही है। हाल में पार्टी के असंतुष्‍ट नेता सोनिया गांधी से मिले हैं और उन्हें कुछ सुझाव भी दिए हैं। इन नेताओं का कहना है कि वे कांग्रेस से बाहर नहीं जा रहे हैं।

पार्टी में ‘बोगस’ सदस्‍यता को लेकर भी खूब सवाल उठे हैं। लिहाजा पार्टी ने एक मेंबरशिप ऐप तैयार किया है जिसमें पार्टी नेता और कार्यकर्ता चार स्‍तरीय सत्‍यापन प्रक्रिया के जरिये नामांकन कर सकते हैं। यह ऐप केवल पार्टी के अधिकृत नेताओं के लिए है और कार्यकर्ताओं को ही इसका उपयोग करने की इजाजत है। पार्टी मंत्री है इससे बोगस सदस्यता पर रोक लग जाएगी।