साध्वी प्रज्ञा को दिखाए काले झंडे

ऐसा करने वाले एनसीपी वर्कर को एसडीएम आफ़िस में पीटा भाजपा वर्करों ने

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को उनके रोड शो के दौरान मंगलवार को कुछ्ह लोगों ने काले झंडे दिखाए गए। हालांकि, प्रज्ञा समर्थकों ने इन लोगों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने मामले में बीच बचाव किया।
दिलचस्प यह है कि भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के ऑफिस में ही काला झंडा दिखाने वाले इस व्यक्ति, जो एनसीपी कार्यकर्ता बताया गया है, की पिटाई कर दी। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह उनके साथ मौजूद रहे।
इससे पहले प्रदेश भाजपा के आला नेताओं की मौजूदगी में साध्वी प्रज्ञा रोड शो के रूप में नामांकन के लिए निकलीं। उनके रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। रास्ते भर मोदी-मोदी के नाम के नारे गूंजे।
जब वो कलेक्ट्रेट पहुंचीं तो एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने उन्हें काला झंडा दिखाया। जिसके बाद वो भागकर एसडीएम ऑफिस में घुस गया। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऑफिस में घुसकर उसे पीटा। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया। प्रज्ञा के साथ ही आलोक संजर ने पार्टी के डमी कैंडीडेट के तौर पर अपना नामांकन जमा किया।