वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दो बार केरल के सीएम रहे ओमान चांडी का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के मुख्यमंत्री रहे ओमान चांडी (79) का मंगलवार तड़के निधन हो गया है। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अन्य के अलावा पार्टी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

चांडी के बेटे ने फेसबुक सन्देश के जरिए बताया कि ‘अप्पा का निधन हो गया।’ ओमान चांडी की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं  थी, और वे इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे। चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे।

 उनका निधन मंगलवार तड़के हुआ। इसके साथ ही केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ओमान के निधन पर दुख जाहिर किया है। ओमान बेंगलुरू स्थित चिन्मय मिशन हॉस्पिटल में भर्ती थे।

केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट में लिखा – ‘केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन। कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, किसी वेणुगोपाल और अन्य ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया – ‘केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कट्टर कांग्रेसी नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जो जनता के नेता के रूप में खड़े थे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।’