राजस्थान में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक, पीएम मोदी ने बैठक को किया संबोधित

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार (यानी आज) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। इस बैठक मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीद से देख रही है और ठीक इसी प्रकार भारत में भाजपा के प्रति जनता का भी एक विशेष स्नेह है। और हमें देश की उम्मीदों पर खरा उतरना है।“

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि, “इस बैठक में सभी ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जैसे कि हम किस प्रकार देश की जनता के लिए काम कर सकते है, पार्टी को किस प्रकार आगे ले जाया जा सकता है। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्य का भी विश्लेषण करने जा रहे है। और हम बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात भी करेंगे।“

नड्डा ने आगे कहा कि, “कोरोना महामारी के दौरान जब सभी विपक्षी दल आइसोलेशन हो गए थे उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र दिया था। और मोदी जी के दिखाए दिखाए रास्ते पर हर भाजपा कार्यकर्ता चला।“

आपको बता दे, इस वर्ष के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कर्नाटका, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में अगले साल चुनाव होंगे।