राजधानी दिल्ली में क़ानून व्यवस्था चौपट

बसंत विहार में ट्रिप्पल मर्डर, दो दिन में हो गयी ९ हत्याएं

देश की राजधानी दिल्ली में क़ानून व्यवस्था की हालत चौपट हो गयी है। लगातार हत्याओं और दिल दहला देने वाली घटनाओं से राजधानी के लोग दहशत में हैं। सरकार लोगों के जहन से डर निकालने में फेल हो गयी है। राजधानी में दो दिन के भीतर क़त्ल की घटनाओं में ९ लोगों की जान चली गयी है जिनमें रविवार को बसंत विहार में हुआ ट्रिप्पले मर्डर भी शामिल है।
सबसे पहले बात साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार की जहाँ के थाना इलाके के वसंत अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। रविवार को हुए इस तिहरे हत्याकांड से लोग दहशत में भर गए हैं और खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं।
दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या किसने की, इसका पता नहीं चल सका है। अभी जांच चल रही है।
उधर द्वारका  इलाके में पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक दंपति की हत्या द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में उनके घर में की गई। दंपति की पहचान हरिबल्लभ सिंह और शांति देवी के रूप में हुई है। पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है
पुलिस को शनिवार शाम सात बजे हरिबल्लभ और शांति सिंह की हत्या की जानकारी मिली। दंपति बिहार के रहने वाले थे। उनका २२ साल का एक बेटा और २७ साल की एक बेटी है, जो मोहन गार्डन एक्सटेंशन में रहते हैं।
इससे पहले शुक्रवार की रात महरोली इलाके में एक टीचर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी थी। फिलहाल उपेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है, जो डिप्रेशन से पीड़ित बताइए जाता है।