यूपी विवाह समारोह: हल्दी रस्म के दौरान कुएं में जा गिरे लोग, 13 की मौत, कई घायल  

एक बड़े हादसे बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक विवाह समारोह में कुएं में गिरने से 13 लोगों की जान चली गयी। इनमें महिलाऐं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में  10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने मृतकों के निकट परिजन को चार-चार लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि देने का की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब विवाह समारोह के दौरान काफी लोग  पर बैठा गए जिसपर स्लैब पड़ा हुआ था। ज्यादा लोगों का वजन न सह पाने के कारण स्लैब समेत यह लोग कुएं में जा गिरे। लोगों के कुएं में गिरने की सूचना फैलते ही उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

अभी तक की ख़बरों के मुताबिक 13 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। हादसे में  10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में जब इन लोगों को लाया गया तो इनमें से ज्यादातर की मौत हो चुकी थी।

हादसे में जो 10 लोग घायल हुए हैं उनमें कुछ की हालत गंभीर है। भर्ती कराया गया है, मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया – ‘उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और बीएसपी नेता मायावती ने भी हादसे पर गहरा शोक जताया है।