म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का निधन

जाने माने म्यूजिक कंपोजर और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। लता मंगेशकर के जाने के बाद बॉलीवुड को यह एक और धक्का लगा है। लहरी (69) का निधन मुंबई के एक अस्पताल में हुआ।

बप्पी लहरी के निधन से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया को धक्का लगा है। मुम्बई के   अस्पताल की प्रेस रिलीज के मुताबिक लहरी का बीते एक महीने से इलाज चल रहा था और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। अस्पताल के मुताबिक लहरी ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) से पीड़ित थे।

लहरी बप्पी दा के नाम से मशहूर थे। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुनों और गानों से एक अलग तरह का मुकाम हासिल किया। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।