मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष

कुछ दिन पहले लॉक डाउन के दौरान क्रिकेट खेलते हुए आलोचना का शिकार हुए दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की छुट्टी कर दी गयी है। आदेश गुप्ता को नया अध्यक्ष दिल्ली में बनाया गया है।

”तहलका” की जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इसका फैसला कर लिया गया है। तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की बुरी हार हुई थी और उसे ८ ही सीटें मिली थीं। तिवारी शुरू में ऐसा लगता था कि एक प्रभावशाली अध्यक्ष साबित होंगे लेकिन वास्तव में ऐसा हुआ नहीं था।

अब उन्हें पद से हटाकर आदेश को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है। तिवारी सांसद भी हैं और वे दिल्ली में भाजपा का बड़ा चेहरा बनते इससे पहले ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है।