भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मौतों के साथ 1088 नए COVID-19 मामले हुए दर्ज

भारत में कोविड-19 के मामलों में बीते दिन के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। देश में सक्रिय केसलोड वर्तमान में 10,870 यानी 0.03 प्रतिशत है। जहां एक दिन पहले कोरोना के मामलों मे गिरावट देखी गई वहीं आज यानी की 13 अप्रैल को इसमें वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि बीते पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 202 नए मामले सामने आए है जिससे सक्रिय मामलों के मरीजों की संख्या बढ़कर 688 हो गर्इ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में करीब 1,088 मामले सामने आए है जबकि 12 अप्रैल को मामलों की संख्या 796 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा है कि, इसमें 70 प्रतिशत से अधिक मौतें सहरूग्णता के कारण हुर्इ  है।

देश में अब कोविड के मामलों की साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.24 प्रतिशत है व दैनिक सकारात्मक दर 0.25 प्रतिशत है। वहीं पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की जान भी गर्इ है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1,081 है।

आपको बता दे, देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल है। इनकी संख्या केरल में 2982, कर्नाटक में 1450, असम में 1351, महाराष्ट्र में 714, मिजोरम में 725 व दिल्ली में 688 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, 70 प्रतिशत से अधिक मौतें सहरूग्णता के कारण हुर्इ  है।