बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में रात भर जारी रहा आईटी का सर्वे, खंगाले जा रहे है कंप्यूटर

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग (आईटी) का सर्वे आज भी जारी है। साथ ही आर्इ की टीमें 2012 से लेकर अब तक के सभी खातों को खंगाल रही है। और कर्मचारियों के कंप्यूटर की जांच भी की जा रही है।

मंगलवार को जिन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट के कंप्यूटर नहीं जांचे गए थे उन्हें दफ्तर आने को कहा गया है। और कंप्यूटर जांच के बाद पत्रकारों को अपने काम के लिए जाने के लिए दिया जाएगा। हालांकि आईटी आज बीबीसी के ब्रॉडकास्ट ऑपरेशन में दखल नहीं देगा। और सर्वे खत्म होने के बाद बीबीसी रिलीज़ जारी करेगा।

भारत में बीबीसी कार्यालयों में आयकर विभाग सर्वेक्षण पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि, “हमें भारतीय आयकर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों की तलाशी के बारे में जानकारी है। मैं और अधिक व्यापक रूप से कहूंगा कि हम दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते है।”

बीबीसी ने ट्वीट कर कहा है कि, “आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद है। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है। ”

आपको बता दें, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आयकर विभाग ये सर्वे कर रहा है। और बीबीसी की 2012 से अब तक की अकाउंट्स डिटेल्स चेक कर रहा है। सूत्रों के अनुसार बीबीसी के अकाउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को एग्जामिन और एनालिसिस करने में लंबा वक्त लग सकता है।

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने केंद्र पर हमला बोला है और कहा कि यह मीडिया की आज़ादी पर हमला है। भाजपा ने पलटवार कर कहा कि भाजपा ने बीबीसी को सबसे भ्रष्ट संस्थान बताया और कहा कि विपक्ष जांच के नतीजे जाने बिना आरोप कैसे लगा सकता है।

बता दें, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बीबीसी के दफ्तरों में आईटी के सर्वे पर अपनी चिंता व्यक्त की है और अपने बयान जारी में कहा है कि, “नर्इ दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आईटी विभाग की टीम के द्वारा सर्वे चलाया जा रहा है ये तब  हुआ है जब हाल की बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों और वर्तमान में भारत में अल्पसंख्यकों के हालात पर 2 डॉक्यूमेंट्री रिलीज की हैं। ”